Full Body Workout at Home: शरीर को फिट रखने के लिए करें ये वर्कआउट

Full Body Workout at Home: शरीर को फिट रखने के लिए करें ये वर्कआउट

आज हर व्यक्ति अपने आप को फिट रखना चाहता है लेकिन बिजी लाइफ के चलते यह संभव नहीं हो पाता है। इसका एक विकल्प है कि आप कुछ एक्सरसाइज अपने घर पर ही करना शुरू कर दें। जो आपको फिट और स्वस्थ दोनों रखें।

घर पर एक्सरसाइज करने के लिए आपको ऐसी एक्सरसाइज का सहारा लेना चाहिए जो कम समय में Full Body Workout का कार्य करे। अगर आप पुरे दिन में अपनी एक्सरसाइज के लिए केवल 30 मिनट भी निकाल लेते है तो यह आपको फिट रखने और बढ़ते वजन को कम करने में भी फायदेमंद साबित होंगी।

आज हम आपको कुछ ऐसे ही वर्कऑउट्स के बारे में बताने जा रहे है। जो कम समय में की जा सके और जिसका फायदा पूरे शरीर को मिले। आपको सिर्फ थोड़ा-सा समय देना है।

आज के लेख में पढ़े Full Body Workout at Home. तो हो जाइये तैयार घर पर आसानी से होने वाली एक्सरसाइज करने के लिए, जो आपको घर बैठे फिट बनाए।

Full Body Workout at Home: जानिए घर पर करने वाले कुछ आसान वर्कआउट

Full-Body-Workout-at-Home-In-Hindi

घर पर रिज़र्व कर्ल करें

  • यह Home Workouts के लिए एक बहुत ही अच्छी एक्सरसाइज है जो आपके पैरों और पेल्विक एरिया को इफ़ेक्ट करती है।
  • इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको पहले पीठ के बल लेट जाना है।
  • अब अपने दोनों हाथों को साइड में रख लें और हाथों की हथेलियों को जमीन पर स्पर्श करें।
  • अब अपने पैरों को उठाये और और साथ ही आपकी कमर के एरिया को भी ऊपर उठाएं।
  • इसके बाद अपने पैरों को ऊपर की ओर पुश करें जिससे पेल्विक एरिया भी जमीन से ऊपर उठेगा।
  • अब धीरे धीरे अपने पैरों को नीचे लाएं और सामान्य स्थिति में लौट जाएं।
  • यह वर्कआउट आपकी बॉडी के लिए काफी फायदेमंद होती है इससे आप अपने बॉडी के लोवर पार्ट को स्वस्थ रख सकते है।

ऑब्लिक क्रंच करें

  • यह एक्सरसाइज आपके पेट को शेप में लाने और कम करने में फायदेमंद होती है।
  • इस एक्सरसाइज को आप आसानी से बिना किसी इक्विपमेंट के अपने घर पर कर सकते है।
  • इस एक्सरसाइज को करने के लिए पहले मैट पर पीठ के बल लेट जाएं।
  • अब अपने दोनों हाथों को अपने सर के पीछे रख लें।
  • इसके बाद दोनों पैरों को थोड़ा मोड़े।
  • अब अपने दाँये कंधे को उठाये और बाँये पैर की ओर लें जाने की कोशिश करें।
  • फिर अपने बाँये कंधे को उठाये और दाँये पैर की ओर लें जाने की कोशिश करें।
  • और सिर्फ अपनी अपर बॉडी को उठाकर यह एक्सरसाइज करें।
  • इस एक्सरसाइज को 5 से 7 मिनट तक के लिए करते रहिए।
  • यह एक्सरसाइज आपके लिए बहुत ही अच्छी Home GYM Workouts साबित होगी।

बैक एक्सटेंशन करें

  • यह एक्सरसाइज पीठ के लिए काफी अच्छी होती है और साथ ही आपके फोरआर्म्स के लिए भी।
  • इस एक्सरसाइज को करने के लिए पहले मैट पर पेट के बल लेट जाए।
  • अपने हाथों को इस प्रकार रखें कि आपके हाथ कोहनियों से मुड़े हुए हो और फोरआर्म मैट पर रहे।
  • अब धीरे धीरे अपने सीने को और कंधो को ऊपर की ओर उठाएं और अब अपनी बॉडी को धीरे धीरे नीचे लाएं।
  • ध्यान रखें कि जब आप अपने कंधों को उठाएं तो आपकी गर्दन में किसी भी प्रकार का कोई खिचांव ना हो।
  • अपना सिर, रीढ़ की हड्डी और गर्दन को एक सिद में रखे।

जंपिंग जैक करें

  • यह एक बहुत ही आसान वर्कआउट होता है जिसे आप आसानी से अपने घर पर कर सकते है।
  • इसे एक्सरसाइज शुरू करने से पहले करना चाहिए।
  • यह एक बहुत अच्छा वर्मअप है जिससे बॉडी के सभी पार्ट्स सक्रीय हो जाते है।
  • इस एक्सरसाइज को करने के लिए आप पहले अपने दोनों हाथों को ऊपर कर लें।
  • इसके बाद आपको उछालना है, अपने हाथों को ऊपर की ओर सीधा रखते हुए।

काफ रेज करें

  • इस एक्सरसाइज को करने के लिए आप पहले सीधे खड़े हो जाएं।
  • अब अपने कंधो को, कमर को, और छाती को सीधा ऊपर की ओर रखें।
  • इसके बाद पंजो के बल अपनी बॉडी को बैलेंस करें। ध्यान रहे ऐड़ियो को जमीन से ऊपर ही रखें।
  • अपनी ऐड़ियो को उठा कर जितना ऊपर उठ सकते है उतना उठने की कोशिश करें।
  • अब कुछ सेकण्ड्स तक के लिए इस अवस्था में रहिए और उसके बाद फिर से सामान्य स्थिति में आ जाएं।
  • अगर आप अपनी हाथों की ताकत को बढ़ाना चाहते है तो हाथों में कुछ वजन लें।
  • वजन के लिए आप हाथों में डंबल्स ले सकते है और अगर घर पर डंबल्स नहीं हो तो पानी की बॉटल को भर के इस्तेमाल करें।

पुश अप्स करें

  • यह एक्सरसाइज घर पर करने के लिए बहुत ही अच्छी है।
  • पुश अप्स करने के लिए पहले जमीन पर पेट के बल लेट जाएं।
  • अब अपनी हथेलियों को जमीन पर रखें और हथेलियों के बल पर अपनी पूरी बॉडी को उठाएं।
  • आप अपनी बॉडी को ऊपर की ओर उठाएं और फिर नीचे लाएं।
  • इस एक्सरसाइज को करते समय ध्यान रखें कि आपकी कमर सीधी हो।
  • शरीर को नीचे लाते समय ध्यान रखें कि छाती में और जमीन में थोड़ी दूरी जरूर हो।

घर पर सीढ़िया चढ़े और उतरे

  • यह एक बहुत ही अच्छा वर्कआउट है जो आप घर पर आराम से कर सकते है।
  • सीढ़िया हर घर में होती है, तो बस आपको एक दो सीढ़ियों को चढ़ना है और बिना पलटे उतरना है।
  • इस क्रिया को आप 10 से 20 बार दोहराएं।
  • इससे आपकी बॉडी में कैलोरीज जल्दी ही बर्न होगी।

आज हमने आपको बताया कि घर पर रह कर भी कैसे फुल बॉडी वर्कआउट कर सकतें है। इनके साथ ही Cardio Workout at Home भी एक बहुत अच्छा विकल्प है।

Subscribe to