Hair Color Ideas: अपने बालों को घर पर हीं करें कलर, अपनाएँ नए नए कलर आइडियाज

Hair Color Ideas: अपने बालों को घर पर हीं करें कलर, अपनाएँ नए नए कलर आइडियाज

आजकल के इस बदलते के युग के साथ सब कुछ बदल रहा है। आजकल हर कुछ दिन में नया नया फैशन पूरी दुनिया में बड़ी तेजी से आता और जाता रहता है। हर कोई फैशन का दीवाना है चाहे फिर वो लड़की हो या लड़का हर किसी को फैशन ने पागल कर दिया है । इस बदलते हुए फैशन के जमाने को देखकर इंसान खुद के अंदर बदलाव ला रहा है।

आज के जमाने हर कोई अच्छा दिखना चाहता है। यूँ तो अपने देखा होगा ज्यादातर लड़कियाँ फैशन को फॉलो करती है लेकिन अब ऐसा नहीं है, अब लड़के भी फैशन में दिलचस्पी ले रहे है। आज कल कई लोग ऐसे भी जो अपने बाल, दाढ़ी और नाख़ून आदि को बहुत ध्यान से रखते है और उन्हें नए फैशन के साथ साथ नया नया लुक भी देते रहते हैं। फैशन का ट्रेंड्स हर बार बदलता है और कुछ न कुछ नया आता रहता है।

आज कल बाल कलर करवाना एक स्टाइल स्टेटमेंट बन गया है पर कुछ लागों के लिए यह जरुरत बन गई है। हर कोई चाहता है की उसके बाल सुंदर और स्टाइलिश दिखे। आपने अक्सर देखा होगा लड़कियाँ अपने बालों का बहुत ख्याल रखती है। अगर फैशन की बात करे तो बालों का अलग अलग तरह का फैशन होता है। जैसे- बालों की कलर कराना, बाल को स्टाइल में कट करवाना, बालों को घना और बड़े करना, बालों को स्ट्रैट कराना आदि।

बहुत से लोग किसी प्रोग्राम या शादी में बालों को अच्छा दिखाने के चक्कर में बालों को कलर करवाते और स्टाइलिश लुक देते है। आज हम बताएँगे कौन कौन से नए हेयर कलर आप करवा सकते है और कौन सा सबसे अच्छा कलर होता है। कई बार गलत कलर की वजह से आपके बालों को नुकसान भी हो जाता है। जिससे आपके बाल ख़राब हो जाते है। आइये आज जानते है Hair Color Ideas.

Hair Color Ideas: जाने आजकल के नए जमाने के नए हेयर डाई कलर आइडियाज

Hair-Color-Ideas-in-Hindi

अपने आपको एक अलग लुक देने के लिए अक्सर लड़कियाँ पैसे खर्च कर देती हैं लेकिन आप चाहे तो कम पैसे में भी अपने बालों को एक अलग लुक दे सकती हैं। अपने बालों को अलग और सुंदर दिखाने के लिए आप Hair Color का प्रयोग कर सकती हैं। आजकल बालों को कलर करना सभी को बहुत पसंद आता है। बॉलीवुड की अभिनेत्रियाँ ज़्यादातर Hair Color Trends को फॉलो करती है। फिर लड़कियाँ उन्हें देख कर उन्हें फॉलो करती है।

अलग अलग हेयर कलर: Different Hair Colors

  • बालों पर कलर करवाते समय इस बात का ध्यान रखे की आपके त्वचा का रंग कैसा है।
  • यह जरुरी की आप पर आपका हेयर कलर अच्छा लगे। दूसरों को देखकर बालों को कलर नहीं करना चाहिए।
  • ऐसा कलर चुने जो आप पर अच्छा लगे। आइये जानते है कौन कौन से कलर आपके बालों के लिए अच्छे हैं।

ब्लैक हेयर कलर:

  • अक्सर वैसे लोग जिनके बाल जल्दी सफ़ेद हो जाते है वे आमतौर ब्लैक कलर का प्रयोग करते है, पर ऐसा भी नहीं है की है की यह मजबूरी है। आज यह कलर भी ट्रेंड बन चुका है।
  • यदि आपकी त्वचा का रंग गहरा है तो आप काले रंग का प्रयोग कर सकते है। यह बालों को एक नेचुरल लुक देता है साथ ही बालों को शायनी भी बनाता है।
  • यह गहरे स्किन टोन के साथ बहुत अच्छे भी लगते है।

डार्क चेरी हेयर कलर:

  • डार्क स्किन टोन वाले लोगों के ऊपर डार्क चेरी हेयर कलर बहुत खूबसूरत लगता है।
  • आजकल चेरी कलर लोगो को बहुत पसंद आ रहे है। इस कलर का चयन करके आप एक डिफरेंट लुक पा सकते है।
  • वैसे इस रंग के आपको हलके और गहरे दोनों शेड्स मिल जायँगे।
  • आपका Hair Colour पूरी तरह से भूरा नहीं है तो आप पर यह रंग काफी आकर्षक लग सकता है।

ब्राउन हेयर कलर

  • आज के यंगस्टर में यह सबसे ज्यादा प्रयोग होने वाला कलर है। इस कलर की सबसे अच्छी बात यह की सब तरह की त्वचा पर सूट हो जाता है।
  • अगर आप अपनी उम्र से कम दिखना चाहती है तो आप ब्राउन हेयर कलर का प्रयोग कर सकते हैं।
  • ज्यादातर लड़कियाँ यही कलर करवाती है या इसी कलर से बालों को हाइलाइट्स करवा रही है।
  • ब्राउन को Best Hair Color माना जाता है।

सुनहरा हेयर कलर

  • सुनहरा हेयर कलर काफी लोगो को सूट नही करते हैं लेकिन अगर आपकी त्वचा का रंग गोरा है तो आप इस रंग का चुनाव कर सकती है।
  • गोरे रंग पर यह कलर बहुत अच्छा लगता हैं और यह कलर आपको एक अलग लुक भी देगा।

ओंब्रे कलर की भी है डिमांड

  • ओंब्रे हेयर कलर में दो रंगों का यूज किया जाता है। बालों के एक हिस्से पर ब्लीच की जाती है एक गहरे कलर में और एक हल्के कलर में।
  • ओंब्रे हेयर कलर का एक बड़ा फायदा यह है कि इसमें हेयर स्टाइल ज्यादा निखरकर आता है।
  • आजकल कूल ब्लेंडे ओंब्रे देखने को मिलता है, इस स्टाइल में बालों की जड़ों पर गहरा भूरा रंग किया होता है, बीच में शहद जैसा कलर और नीचे प्लैटिनम शेड्स दिया होता है। यह तीन रंगों का ओंब्रे कलर काफी खूबसूरत लगता है।

ब्लोंड कलर:

  • ब्लोंड में आपके बाल सुनहरे हो जाते है। ज्यादातर मॉडल ब्लोंड कलर की हाइलाइट्स करवाते है।
  • अगर आप गोरे हो तो आप पर यह कलर बहुत खिलेगा।भारत में सबसे ज्यादा उपयोग होने वाला यही कलर है।
  • ब्लोंड भी कई तरीके के आते है। जैसे- डार्क ब्लोंड, वेरी लाइट ब्लोंड, लाइट ब्लोंड आदि।

Natural Hair Dye:

बाजार की डाई में कई तरह के केमिकल का उपयोग होता है जो हमारे बालों को नुकसान पहुँचता है। आइये आज हम बताते है Homemade hair dye.

आवशयक सामग्री:

  • सूखी पीसी मेहँदी – 20 ग्राम
  • कॉफी पाउडर – 3 ग्राम
  • कत्था – 3 ग्राम
  • आंवला चूर्ण – 10 ग्राम
  • अखरोट चूर्ण - 15 ग्राम
  • दही – 25 ग्राम
  • नीम्बू का रस – 4 चम्मच

बनाने की विधि

  • मेहँदी, कॉफ़ी, कत्थे, आवंले चूर्ण और अख़रोट को कूट पिट कर अच्छे से मिला ले और आवश्यकता के अनुसार इसे मिला कर रख लीजिये।
  • बाद में 50 ग्राम मिश्रित पाउडर में 25 ग्राम दही और 4 चम्मच नींबू का रस मिला ले, फिर एक पेस्ट तैयार हो जयगा।
  • इस पेस्ट को अच्छे से बालों की जड़ों पर लगा ले। फिर करीब आधे घंटे बाद पानी से इसे धो लें।
  • इसके प्रयोग से बाल काले घने और मुलायम हो जायें।

इससे पहली बार में बाल काले नहीं होंगे क्योंकि यह एक नेचुरल Hair Dye है। आप तीन-चार बार इसको नियमित उपयोग करेंगे तो आपके बाल प्राकृतिक रूप से काले दिखने लगेंगे।

Subscribe to