Yoga For Breast Increase: प्राकृतिक तरीके से स्तनों को बढ़ाने में लाभकारी होता है योग

Yoga For Breast Increase: प्राकृतिक तरीके से स्तनों को बढ़ाने में लाभकारी होता है योग

महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जिसमे से एक है स्तनों के साइज का कम रह जाना। स्तनों के कम होने से महिला को कई परेशानियाँ होती है। उसे कई बार तो उपहास का कारण बनना पड़ता है। इन्हीं सब कारणों से महिलाएं अक्सर सोचती हैं की How to Increase Boobs? इसके लिए वो कई तरह के उपायों को भी आजमाती है।

Breast Size Increase करने के लिए आजकल कई दवाएँ भी आती है जिनका उपयोग किया जा सकता है। लेकिन कभी कभी ये दवाएँ नुकसान भी कर जाती है। इसके स्थान पर आपका Natural Ways to Increase Breast Size का इस्तेमाल करना ज्यादा अच्छा होता है जिसके अंतर्गत योग की मदद भी ली जा सकती है। योग करने से स्तनों के आकार को बढ़ाया जा सकता है साथ ही अपने शरीर को भी स्वस्थ बना कर रखने में मदद मिलती है।

योग आपको अनेक रोगों से भी लड़ने की शक्ति देता है साथ ही शरीर को लचीला बनाने में भी यह बहुत सहायक होता है। सबसे बड़ी बात की इसे आजमाने से आपके शरीर को किसी भी प्रकार के दुष्प्रभाव का सामना नहीं करना पड़ता है।

योग के द्वारा Breast Growth करने के लिए यह जानना भी ज़रूरी होता है की आप इसके लिए कौन कौन से योग आसन करे। आज के लेख में आइये इसके लिए जानते है Yoga For Breast Increase के बारे में विस्तार से।

Yoga For Breast Increase: जाने कौन से योग है लाभकारी होते हैं ब्रेस्ट बढ़ने में

Yoga-For-Breast-Increase-in-Hindi

आसनों की मदद से आप अपने स्तनों को बढ़ा सकती है जानते है वह कौन से आसन है जो इसमें आपकी मदद कर सकते है? कुछ आसन निम्न है जिसके द्वारा आप स्तनों के आकार को बढ़ा सकते है।

गोमुखासन: Gomukhasana

गोमुखासन आसन से स्तन को बढ़ाया जा सकता है। यह आसन बहुत ही असरकारी होता है।

गोमुखासन को कैसे करे

  • इस आसन को करने के लिए सबसे पहले एक दरी पर बैठ जाए और अपने दोनों पैरों को फैला ले।
  • अपने हाथों को साइड में रखे। फिर अपने बाए पैर के घुटनो को मोड़ ले और उसे अपने दाये नितंब के साइड से लाते हुए जमीन पर रखे। इस प्रक्रिया को दाये पैर के साथ भी करे।
  • फिर अपने बाए हाँथ को ऊपर उठाये और हाथों की कोहनी को मोड़ ले और उसे पीछे कंधो के नीचे की ओर ले जाये।
  • ठीक उसी प्रकार अपने बाए हाथ के साथ भी करे। अपने दोनों हाथों को अपने पीठ के पीछे ऐसे रखे ताकि आपकी दोनों हाथों की अंगुलिआ क्रॉस में हो।
  • इसके बाद अपने सर को कोहनी पर रखे और उसे पीछे की तरफ लाने का प्रयास करे।
  • अपनी आँखों को आगे की तरफ देखने में लगाए। इस तरह एक प्रक्रिया पूरी हुई। इस प्रक्रिया को अपने हाथों और पैरों की स्थिति को पलट कर करे।

भुजंगासन: Bhujangasana

यह Yoga for Breast, ब्रेस्ट साइज के लिए एक बहुत अच्छा आसन होता है। यह आसन करने में भी आसान होता है। इसे यदि आप नियमित रूप से करते है तो यह बहुत ही असरकारी होता है।

भुजंगासन को कैसे करे

  • भुजंगासन को करने के लिए जमीन पर दरी को बिछाए और उस पर पेट के बल लेट जाए।
  • फिर अपने दोनों हाथों की मदद से खुद को ऊपर की तरफ उठाने का प्रयास करे और अपने पैरों को सीधा रखने का प्रयास करे।
  • फिर साँस को अंदर लेते हुए शरीर के आगे के भाग को नाभि तक ऊपर उठाये।
  • फिर जितना संभव हो सके कुछ देर इस स्थिति में रुके।
  • इसके बाद अपनी प्रारंभिक अवस्था में आ जाये। इस प्रक्रिया को दोहराये।

वृक्षासन: Vriksasana

वृक्षासन को करना भी अच्छा होता है। Breast Increase के लिए इसका नियमित अभ्यास करना चाहिए।

वृक्षासन को कैसे करे

  • इस आसन को करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाए। फिर ताड़ासन मुद्रा में आ जाये। अपने पैरों के बीच में दूरी को कम रखे साथ ही अपने हाथों को बिलकुल सीधा रखे।
  • अब अपने दाए पैर को ऊपर उठाये और अपने दाए हाँथ से टखने को पकड़ ले। फिर दायी एड़ी को अपने दोनों हाथों की सहायता से बायीं जांघ के ऊपर रख ले।
  • इस प्रकार रखे की आपके पैरों के पंजे की दिशा नीचे की तरफ हो। अपने दाए पैर के तलवे से जांघ को दबा ले।
  • इस प्रकार खड़े हो की आपका मुड़ा हुआ पाँव दूसरे पांव के साथ समकोण बना सके।
  • इसके बाद अपनी हथेलियों को प्राथना की मुद्रा में लाये और हाथों को अपने सर के ऊपर की तरफ ले कर जाए।
  • दोनों हाथों को सर से सटा कर रखे। कुछ समय के लिए इसी अवस्था में रुके। फिर अपनी प्रारंभिक अवस्था में आ जाये।

उष्ट्रासन: Ustrasana

उष्ट्रासन को भी किया जा सकता है यह भी बहुत असरकारी होता है।

उष्ट्रासन को कैसे करे

  • इस आसन को करने के लिए सबसे पहले दरी को बिछा ले और उस पर घुटनो के बल वज्रासन में बैठ जाए।
  • अपने पैरों और जांघो को पास पास रखे। पंजे पीछे की ओर होने चाहिए।
  • अब पैरों और घुटनो के बीच एक फुट की दूरी रखे। इसके बाद अपने घुटनो पर खड़े हो जाए।
  • फिर सांसो को लेते हुए पीछे की ओर झुकने का प्रयास करें।
  • अब अपनी दायी हथेली को दायी एड़ी पर रखे और बायीं हथेली को बायीं एड़ी पर। इस बात का भी ध्यान रखे की आपकी गर्दन में झटका नहीं लगे।
  • फिर जांघो को जमीन से समकोण बनाये और सर को पीछे की तरफ झुकाये। कुछ देर तक इसी मुद्रा में रहे फिर प्रारंभिक अवस्था में आ जाये।

धनुरासन: Dhanurasana

धनुरासन को भी किया जा सकता है। इसे नियमित रूप से करे।

धनुरासन को कैसे करे

  • इस आसन को करने के सबसे पहले दरी बिछा कर पेट के बल लेट जाये।
  • इसके बाद सांसो को लेते हुए घुटनो को मोड़ ले। अपने हाथों से टखनों को पकड़ ले।
  • इसके बाद अपने छाती, सर और जांघ को ऊपर की तरफ उठाने का प्रयास करे।
  • जितना हो सके अपने शरीर को ऊपर उठाये। शरीर जितना लचीला होगा उतना उसमे खिचाव होगा।
  • अपने शरीर के वजन को अपने पेट के निचले हिस्से पर ले लें। इस स्थिति में आपका शरीर धनुष की तरह दिखेगा। कुछ देर इसी मुद्रा में रहे।
  • फिर अपने प्रारंभिक अवस्था में आ जाये। इस प्रक्रिया को दोहराये।

उपरोक्त आसनों को करके आप अपने स्तनों के आकार में वृद्धि कर सकती है साथ ही एक आकर्षक शरीर भी पा सकती है। इन आसनों को करने से आप कई रोगों से भी मुक्ति पा सकती है। साथ ही अपने बुढ़ापे को भी जवां बना सकती है।

नोट- उपरोक्त आसनों का अभ्यास नियमित रूप से करे तभी यह फ़ायदेमंद होगा। यदि आप अभ्यास के लिए नए है तो किसी प्रशिक्षक की उपस्थिति में आसनों का अभ्यास करे।

Subscribe to