Savasana Yoga in Hindi: शवासन योग आपको रखेगा हमेशा सेहतमंद

Savasana Yoga in Hindi: शवासन योग आपको रखेगा हमेशा सेहतमंद

जैसा की आप सभी को पता है की योग कई प्रकार की समस्या से छुटकारा दिला कर आपको स्वस्थ रखता है। आपको किसी भी प्रकार की समस्या क्यों न हो अगर आप रोज़ाना योग करना शुरू कर देंगे तो आपको अपनी उस समस्या में लाभ होने लगेगा।

आप योग के दौरान किसी भी आसन को करे आपको लास्ट में शवासन को ज़रूर करना चाहिए यह आपकी बॉडी के लिए काफी फ़ायदेमंद होता है। शवासन शब्द में शव का मतलब होता है की मृत शरीर, इसमें आप निचेष्ठा हो कर लेटते है। इस आसान को इंग्लिश में कॉर्प्स पोज़ (Corpse Pose) कहते है।

शवासन को करने से आप मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक तरीके से शांत रह पाते है और साथ ही यह आपके मन को और दिमाग को स्थिर भी रखता है। इस आसन को ध्यान के लिए सबसे उत्तम आसन माना जाता है। इस आसन में आपके शरीर को पूरी तरह से विश्राम मिलता है।

इस लेख में हम आपको बता रहे हैं की आपके लिए शवासन क्यों ज़रुरी है और यह आपको किस प्रकार से सेहतमंद रखता है। इस लेख में पढ़े शवासन कैसे किया जाता है और उसके फायदे क्या होते है। पढ़े Savasana Yoga in Hindi

Savasana Yoga in Hindi: जाने शवासन योग करने की विधि और इसके फायदे

Savasana-Yoga-in-Hindi

जाने की शवासन योग कैसे किया जाता है ?

  • इस आसन को करने के लिए आप पहले अपने मैट पर पीठ के बल सीधे लेट जाए।
  • आपको किसी भी प्रकार के तकिये और अन्य वास्तु का सहारा नहीं लेना है।
  • अगर आपको गर्दन से रिलेटेड कोई समस्या है तो आप एक छोटे तकिये का इस्तेमाल कर सकते है।
  • अब अपनी आँखों को आराम देने के लिए अपनी आँखों को बंद कर लें।
  • अब अपने पैरों को फैला लें और साथ ही अपने पैरों की उंगलियों को दूर रखे।
  • अब अपने दोनों हाथों को अपने शरीर से थोड़ा दूर रखे, ध्यान रखें की इस दौरान आपकी हाथों की हथेलियाँ आसमान की तरफ खुली हुई हो।
  • अपना ध्यान शरीर के सभी अंगो पर धीरे धीरे ले जाए।
  • साथ ही अपने पूरे शरीर को ढीला छोड़ दें।
  • अब अपना ध्यान पहले अपनी बॉडी के राइट साइड के सभी अंगों पर दें।
  • इसके बाद अपने शरीर के लेफ्ट साइड पर ध्यान दें
  • सबसे पहले अपना ध्यान राइट पैर के पंजो पर दें फिर राइट घुटनो पर दें उसके बाद धीर धीरे इस तरह अपने राइट साइड पर ध्यान देते हुए अपने सर तक आएं ।
  • अब अपने लेफ्ट साइड पर भी इसी प्रकार ध्यान देते हुए अपने सर तक आए।
  • इस पूरी क्रिया को करते समय सांसो को धीमे धीमे लेते रहें ।
  • शवासन में की जाने वाली यह क्रिया और साँस लेने की टेक्नीक आपको आराम पहुँचाती है।
  • अंदर आती हुई हर साँस आपको एनर्जी प्रदान करती है और बहार छोड़ने वाली साँस आपको आराम पहुँचाती है।
  • इस आसन को करते समय आपको अपने मन में उठ रही उत्तेजना, शीघ्रता, और अन्य किसी भी चीज़ पर ध्यान नहीं देना चाहिए।
  • आपको सिर्फ अपने शरीर पर ध्यान देना हैं और अपने शरीर को पूरी तरह से ज़मीन पर छोड़ देना चाहिए।
  • ध्यान रखे की आसन को करते हुए आपको सोना नहीं है।
  • 10 से 20 मिनट तक के लिए इस अवस्था में रहे इसके बाद आप इस अवस्था से उठने के पहले राइट साइड करवट ले और 1 मिनट के लिए इस अवस्था में रुके।
  • इसके बाद बैठ जाए। इस पूरी क्रिया के दौरान अपनी आँखो को बंद रखें।
  • अंत में एक गहरी साँस ले उसके बाद अपनी आंखे खोल लें।

Savasana Benefits - शवासन योग करने के फायदे

स्ट्रेस से राहत दिलाता है

  • इस आसन को करते हुये आप एक ध्यान की स्थिति में पहुँच जाते है।
  • यह आपके अंदर के तनाव को कम कर देता है।
  • यह आपके सेल्स को ठीक करता है जिससे तनाव कम करने में मदद मिलती है।
  • यह शारीरिक और मानसिक दोनों तरह के तनाव से आपको मुक्त करता है।

अनिंद्रा की समस्या में लाभ

  • जिन लोगो को रात को नींद ना आती हो यह फिर वो इनसोमनिया की समस्या है तो उन्हें ये आसन ज़रूर करना चाहिए।
  • इस आसन को करने से नींद ना आने की समस्या दूर होगी।

दिमाग के लिए फ़ायदेमंद

  • शवासन को रोज़ाना करने से आपका दिमाग तेज़ होता है
  • यह आपके दिमाग को शांत करने के साथ साथ एकाग्रता बढ़ाता है।
  • इसी के साथ ही यह याददाश्त और विचार प्रणाली को भी बढ़ाता है।
  • दिमाग की कार्य करने की क्षमता को भी बढ़ाता है।

आत्मविश्वास में वृद्धि

  • यह आसन करने से शरीर में आत्मविश्वास बढ़ता है।
  • साथ ही आपको नवचैतन्य की प्राप्ति होती है।

ध्यान के लिए सबसे अच्छा आसन

  • शवासन को ध्यान का सबसे अच्छा आसन कहा जाता है।
  • इसे करने से आप ध्यान में बहुत ज्यादा खो जाते है या यूँ कहे की यह आपको ध्यान की गहराइयों में ले जाता है।

मांसपेशियों को आराम मिलता है

  • यह आपके बॉडी की सभी मांसपेशियों को आराम पहुँचाता है साथ ही सभी तंत्रिकाओं को भी आराम प्रदान करता है।
  • यह आसन आपको शारीरिक तौर पर भी काफी रिलैक्स कर देता है।

अन्य फायदे

  • शवासन को रोज़ाना करने से आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है।
  • यह आपके शरीर में बढ़े हुए ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है।
  • साथ ही यह आपके हार्ट के लिए भी काफी फ़ायदेमंद होता है।
  • यह हार्ट संबंधित सभी समस्याओं में आपको लाभ पहुँचाता है।
  • अगर आपको किसी प्रकार की बैचेनी है तो शवासन करने से दूर हो जाएगी।
  • शवासन मनोवैज्ञानिक समस्याओं में भी मदद करता है।
  • एंग्जायटी के मरीज़ों को शवासन करना चाहिए यह उनके लिए काफी फ़ायदेमंद साबित होता है।
  • शवासन करने से शरीर का वात दोष दूर होता है।
  • यह शरीर को स्थिर रखता है और विश्राम पहुँचाता है।

इस लेख में आज अापने जाना की Savasana Yoga आपके लिए कितना फ़ायदेमंद है और यह आप कैसे कर सकते है। अगर आपको भी ऊपर दी गयी किसी समस्या में से कोई समस्या है तो आपको भी शवासन योग ज़रूर करना चाहिए।

Subscribe to