Home Remedies For Dark Underarms: घरेलु नुस्खों से अंडरआर्म की डार्कनेस कम करें

Home Remedies For Dark Underarms: घरेलु नुस्खों से अंडरआर्म की डार्कनेस कम करें

अंडरआर्म का डार्क होना एक बहुत सामान्य सी परेशानी है। जिससे अनगिनत महिलाएं जूझती रहती हैं। Black Underarms होने के कई कारण हो सकते है। पसीने का बहुत ज्यादा आना अंडरआर्म के काले होने का कारण हो सकता है। किसी गलत डिओं का इस्तेमाल करना भी काले अंडरआर्म का कारण हो सकता है।

अंडरआर्म में शेविंग करना या फिर जल्दी जल्दी हेयर रिमूवर क्रीम का उपयोग करना भी अंडरआर्म के काले होने का कारण हो सकता है। महिलाएं अपने अंडरआर्म को गोरा करने के लिए पार्लर जाकर कई सारे ट्रीटमेंट करवाती है। थोड़े समय तक तो इनका असर रहता है उसके बाद फिर यही समस्या वापस आ जाती है। Dark Underarms पर पार्लर ट्रीटमेंट करने के स्थान पर अगर आप घरेलू नुस्खे अपनाती है तो ये बहुत ज्यादा असरदार रहते है काले अंडरआर्म को गोरा करने के लिए। साथ ही घरेलू उपायों से कभी कोई साइड इफ़ेक्ट भी नही होता है इसलिए इन्हें अपनाना और भी ज्यादा आसान होता है।

ऐसी बहुत सारी महिलाएं होती है जिन्हें स्लीवलेस ड्रेसेज पहनना पसंद होता है पर वो उनके Black Armpits की वजह से अपना शौक पूरा नही कर पाती है। और अगर कभी बिना आस्तीन की ड्रेसेज पहन भी लेती है तो उन्हें अपने हाथों को ऊपर उठाने में एक झिझक सी महसूस होती है।

हम जब अपनी किसी मित्र को इस तरह की ड्रेसेज पहने हुए देखते है तो और भी ज्यादा मन होता है की हम भी ऐसी स्लीवलेस ड्रेस पहने पर काले अंडरआर्म की वजह से ऐसा करना थोड़ा मुश्किल सा हो जाता है। पर अब आपको इस बारे में सोचने की बिलकुल भी आवश्यकता नही है। आज हम आपको यहाँ ऐसे घरेलू नुस्खे बतायेंगे जिन्हें आजमाकर आप भी अपने काले अंडरआर्म को गोरा बना सकती है और साथ ही अपने मनपसंद ड्रेसेज भी बिना किसी झिझक के पहन सकती है। जानते है Home Remedies For Dark Underarms.

Home Remedies For Dark Underarms: घरेलू नुस्खों से करे अपने अंडरआर्म को गोरा

Home-Remedies-For-Dark-Underarms-in-Hindi

अंडरआर्म को गोरा करने के घरेलू नुस्खे: Remedies for Dark Underarms

एलोवेरा

  • एलोवेरा जेल किसी भी तरह की काली त्वचा को गोरा करने का सबसे अच्छा उपाय है।
  • चाहे चेहरे का कालापन हो या गर्दन का कालापन या फिर अंडरआर्म का कालापन आप एलेवेरा जेल का उपयोग करे इससे धीरे धीरे कालापन दूर होने लगता है और त्वचा की रंगत निखरने लगती है।
  • इसके लिए एलोवेरा जेल को 15 मिनट के लिए अपने अंडरआर्म पर लगाकर के रखिये और इसे सूखने दीजिये उसके बाद पानी से धो लीजिये।
  • एलोवेरा में मौजूद इसका एंटीबेक्टिरिअल गुण त्वचा को साफ़ रखने में मदद करता है।
  • एलोवेरा की मदद से आप अपनी काली त्वचा को लाईटन, व्हाईटन और चमकदार बना सकते है।

मुल्तानी पाउडर

  • मुल्तानी पाउडर काली रंगत को हल्का करने में मदद करता है।
  • एक चम्मच मुलताई पाउडर लीजिये इसमें एक चम्मच एलोवेरा जेल मिलाइये और एक चम्मच निम्बू का रस मिलाकर सभी को अच्छे से मिक्स कर लीजिये।
  • इस मिश्रण को नहाने के 15 से 20 मिनट पहले अंडरआर्म पर लगा लीजिये और सूखने पर इसे पानी की सहायता से धो लीजिये।
  • इस प्रक्रिया को सप्ताह में कम से कम 3 बार कीजिये, धीरे धीरे अंडरआर्म का कालापन खत्म होकर कलर साफ होने लगेगा।

खीरा और आलू

  • आलू या ककड़ी के स्लाइस लें और अंडरआर्म में रगड़ दें या उनका रस बनाकर भी अंडरआर्म में लगा सकते हैं।
  • फिर इसे 15 मिनट रखकर धो डालें जल्द ही आपको अंडरआर्म की त्वचा का रंग हल्का दिखने लगेगा।
  • आलू और ककड़ी में प्राकृतिक ब्लीचिंग के गुण मौजूद होते है, जिसका फायदा।

निम्बू का रस

  • डार्क अंडरआर्म से निजात पाने के लिए प्रतिदिन नहाने से पहले नींबू के रस को प्रभावित भागों पर रगड़ना बहुत अच्‍छा उपाय है।
  • नींबू एक प्राकृतिक ब्‍लीच होने के कारण धीरे-धीरे अंडरआर्म की डार्कनेस को दूर करने में मदद करता है।
  • निम्बू के रस में नमक और शक्कर को मिलाकर भी अंडरआर्म पर लगाया जा सकता है इससे अंडरआर्म का कलर बहुत जल्दी साफ़ होने लगता है।
  • काले अंडरआर्म के लिए इसे ज़रूर ट्राय करे, आपको बहुत जल्दी इसका असर देखने को मिलेगा।

बेकिंग सोडा

  • एक बड़े चम्मच बेकिंग सोडा लीजिये और इसमें एक चम्मच पानी डालकर इसे अच्छे से मिला लीजिये।
  • अब इस मिश्रण को अंडरआर्म में लगाकर सूखने के लिए 15-20 तक छोड़ दीजिये।
  • इसे प्रक्रिया को कम से कम सप्ताह में 3 बार अवश्य कीजिये। इससे अंडरआर्म धीरे धीरे लाइट होने लगते है।

चंदन पाउडर

  • चंदन पाउडर में गुलाबजल मिलाकर अंडरआर्म पर लगाइए और इसे 15 मिनट सूखने दीजिये इसके बाद इसे पानी से धो लीजिये।

नीम के पत्तों का इस्तेमाल

  • नीम के पत्तों का पेस्ट बनाकर अंडरआर्म पर लगाइए।
  • नीम के पत्ते काली स्किन को हल्का करने में कारगर होते है।

शहद

  • 2 चम्मच शहद ले कर इसमें 1 चम्मच निम्बू का रस मिलाइये और ½ चम्मच शक्कर मिलाइये।
  • इन सभी को अच्छे से मिक्स कर लीजिये।
  • अब इसे अपने अंडरआर्म पर लगा लीजिये इससे थोड़ी देर सूखने दीजिये।
  • जब मिश्रण पूरी तरह सुख जाये तो इसे पानी से धो लिजिये।
  • ये काले अंडरआर्म को गोरा करने के लिए एक बहुत अच्छा घरेलू उपाय है।

बेसन

  • बेसन के उपयोग से आप अपनी अंडरआर्म की त्वचा के कालेपन को दूर कर सकते है।
  • बेसन भी अंडरआर्म के नीचे की त्वचा का कालापन दूर करने में काफी अहम होता है।
  • 2 चम्मच बेसन लीजिये अब इसमें थोडा सा दही मिलाइये और 1 चम्मच नींबू का रस भी मिलाइए।
  • इस मिश्रण को अच्छे से मिक्स कीजिये और इस पैक को अंडरआर्म के नीचे लगाएं।
  • इसे आधे घंटे तक लगा छोड़ दें और फिर पानी से धो लें।
  • इस प्रयोग को तीन से चार बार सप्ताह में दोहराए।
  • आपको बहुत जल्दी इसका रिजल्ट देखने को मिलेगा।

जैतून का तेल

  • जैतून का तेल त्वचा के लिए पौष्टिक और हाईड्रेटिंग होता है। इसमें मौजूद एंटीओक्सिडेंट त्वचा की मृत कोशिकाओ को साफ़ करता है।
  • जैतून के तेल में ब्राउन शुगर को मिलाइये और फिर अपने अंडरआर्म को हल्का सा गिला करे फिर उस पर इस मिश्रण को लगाये।
  • 2 से 3 मिनट तक हल्के हाथों से इसे रब करे फिर 5 से 7 मिनट बाद इसे पानी से धो ले।
  • इस मिश्रण को कम से कम 2 बार सप्ताह में दोहराए इससे आपको एक बहुत अच्छा परिणाम देखने को मिलेगा।

उपरोक्त उपायों को अपना कर आप अपने काले अंडर आर्म से छुटकारा पा सकते है।

Subscribe to