How To Increase Fertility In Women: महिलाओं में प्रजनन क्षमता को बढ़ाने के तरीके

How To Increase Fertility In Women: महिलाओं में प्रजनन क्षमता को बढ़ाने के तरीके

बहुत सी महिलाएं ऐसी होती है जिनमे प्रजनन क्षमता कम होती है जिसके कारण वह माँ बनने का सुख प्राप्त नहीं कर पाती है। ऐसी स्थिति में प्रजनन क्षमता को बढ़ाने के लिए आपको कुछ उपाय करने चाहिए क्योंकि हर महिला माँ बनाना चाहती है और इस सुख का अनुभव करना चाहती है।

मेडिकल साइंस में फर्टिलिटी को बढाने के लिए कई तरह के तकनीक भी इस्तेमाल किया जाते है। लेकिन इसके लिए खर्च भी बहुत आता है और समय भी लगता है। इसके स्थान पर आप कुछ आहारों का सेवन करके भी अपनी प्रजनन क्षमता में वृद्धि कर सकती है।  

आज के इस लेख में हम आपको Increase Fertility के कुछ असरकारी उपाय बताने जा रहे हैं जो आपकी प्रजनन क्षमता को बढ़ाने के लिए बहुत ज्यादा लाभकारी साबित होंगे और आप भी माँ बनने का सुख हासिल कर पाएंगी।

आप अपने दैनिक क्रिया कलापों में कुछ चीजों को जोड़ ले और कुछ आदतों को छोड़ दे जो आपको बांझपन की ओर ले जाती है तो आपकी प्रजनन क्षमता खुद से ही बढ़ जायेगी। आईये जानते है How To Increase Fertility In Women के बारे में।  

How To Increase Fertility In Women: जाने कैसे बढाए महिलाओं की प्रजनन क्षमता को  

प्रजनन क्षमता को कैसे बढाए: How to Increase Fertility?

प्रजनन क्षमता को बढ़ाने के लिए आप कुछ उपाय कर सकते है जैसे -  

वजन को नियंत्रित रखें

  • वजन को बढ़ने से रोकना बहुत ही ज़रूरी होता है।
  • वजन के बढ़ने से कई तरह की परेशानियाँ होने लगती है साथ ही यह प्रजनन क्षमता में वृद्धि को भी रोकता है।
  • इसलिए आपको अपने वजन के प्रति सजग रहना चाहिए और यदि आपका वजन बढ़ रहा है तो उसे कम करे यह आपके लिए फ़ायदेमंद होगा।

पौष्टिक आहार का सेवन

  • महिलाओ को चाहिए की वह पौष्टिक आहार का सेवन करे। यह उनकी प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है।
  • साथ ही शरीर को भी यह सभी पोषक तत्व प्रदान करता है जिससे फर्टिलिटी बढ़ती है।
  • खासकर हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना ज्यादा अच्छा होता है।

तनाव को करे दूर और बढ़ाये प्रजनन क्षमता

  • तनाव प्रजनन क्षमता में बाधा उत्पन्न करता है। इसलिए आपको चाहिए की आप तनाव मुक्त रहे।
  • तनाव होने से आपको फर्टिलिटी की समस्या तो होती ही है साथ ही अन्य समस्याएं भी होने लगती है। इसलिए अपने आप को तनाव मुक्त रखे।
  • तनाव को कम करने के लिए आप योग और व्यायाम कर सकती है साथ ही अपने मन पसंद गानों को भी सुन सकती है जिससे आपका तनाव कम हो जाएगा।

पर्याप्त पानी पीए

  • पानी पीना शरीर के लिए अच्छा होता है। इससे शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते है।
  • साथ ही साथ पानी पीने से प्रजनन अंग सही से कार्य करते है और फर्टिलिटी बढ़ती है।

डेयरी पदार्थ का सेवन

  • कई शोध में यह पाया गया है की जो महिलाएं दूध से बने पदार्थों का सेवन करती है। उन्हें बांझपन की समस्या बहुत ही कम होती है।
  • दूध युक्त पदार्थ फर्टिलिटी को बढ़ाने में मदद करते है। इसलिए महिलाओ को दूध से बने पदार्थों का सेवन ज़रूर करना चाहिए।

आइये अब जाएँ हैं हमें क्या नहीं करना चाहिए ?

शराब न पीए

  • महिलाओ को शराब नहीं पीना चाहिए यह आपकी फर्टिलिटी को कम कर देता है।
  • साथ ही आपको यदि धूम्रपान की आदत है तो वह भी छोड़ दे। यह भी नुकसानदेह होता है।

कार्बोहाइड्रेट वाले पदार्थों का सेवन कम से कम करे

  • कार्बोहाइड्रेट से भरपूर आहार आपकी प्रजनन क्षमता को कम करते है।
  • इसलिए आपको कार्बोहाइड्रेट से युक्त पदार्थ जैसे पास्ता, ब्रेड आदि चीजों को खाने से बचना चाहिए।

दुबलापन से बचे

  • बहुत से महिलाएं जरुरत से ज्यादा दुबली होती है जिस कारण उनमे प्रजजन क्षमता कमजोर होती है।
  • इसलिए आपको चाहिए की आप अपनी सेहत का ख्याल रखे और दुबलेपन से दूर रहे।

कौन से आहार का करे सेवन: Fertility Foods

बादाम का सेवन

  • फर्टिलिटी को बढ़ाने के लिए बादाम बहुत ही असरकारी होता है।
  • इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होता है इसलिए इसे खाने की सलाह गर्भवती महिलाओ को भी दी जाती है।
  • इसके साथ ही इसमें आवश्यक पोषक तत्व भी होते है जो प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में मदद करते है।
  • इसलिए आप प्रतिदिन बादाम का सेवन कर सकती है। यह आपके शरीर के विकास के लिए भी ज़रूरी होता है।

फलों का सेवन

  • फलों का सेवन करने से भी प्रजनन क्षमता में वृद्धि होती है।
  • खासकर आपको इसके लिए फाइबर से भरपूर फलों का सेवन करना चाहिए।
  • यह आपके शरीर में पोषक तत्वों की मांग को भी पूरा करने में मदद करते है और शरीर को स्वस्थ भी रखते है।

विटामिन सी से भरपूर आहार

  • प्रजनन क्षमता को बढ़ाने के लिए विटामिन सी से भरपूर आहार लेना अच्छा होता है।
  • विटामिन सी से भरपूर आहारों में आप निम्बू, संतरा आदि चीजों का सेवन कर सकते हैं।

अन्य विटामिन भी है ज़रूरी

  • प्रजनन क्षमता को बढ़ाने के लिए कुछ आवश्यक विटामिन्स की भी जरुरत होती है जैसे - एंटीऑक्सीडेंट तत्व वाले आहार, ओमेगा 3 फैटी एसिड, विटामिन डी, फोलिक एसिड आदि।
  • इसलिए ऐसे आहारों का सेवन करे जिसमे उपरोक्त विटामिन आसानी से मिल सके और आपकी प्रजनन क्षमता का विकास हो सके।

आवश्यक जानकारी

  • उपरोक्त उपायों और आहारों के अतिरिक्त आपको आराम भी करना चाहिए यदि आप दिन भर काम ही करती रहेगी तो इससे आपका शरीर कमजोर होता है और आपकी प्रजनन क्षमता भी कम होती जाती है। इसलिए थोड़ा समय निकाल कर आराम ज़रुर करे।
  • व्यायाम भी करे क्योंकि प्रजनन क्षमता को बढ़ाने के लिए व्यायाम भी बहुत ही ज़रुरी होता है।
  • व्यायाम के साथ उपरोक्त आहारों का सेवन करे। दोनों मिलकर आपके लिए फ़ायदेमंद रहेंगे और आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी।
  • इसके अतिरिक्त अपने पार्टनर के साथ सम्बन्धो में भी मधुरता रखे और अपने रिश्ते को भी ख़ुशी के साथ निभाए।

यदि आप भी प्रजनन क्षमता को बढ़ाना चाहते है तो उपरोक्त उपायों को कर सकते है। यह असरकारी होते है और इनसे किसी भी प्रकार की कोई हानि नहीं होती है। फिर भी यदि आपको इनके सेवन के बाद भी प्रजनन को लेकर कोई समस्या आ रही है तो आप अपने डॉक्टर से सलाह ले सकते है जो आपके टेस्ट के द्वारा सही स्थिति का पता कर उपचार कर सकेंगे।

प्रजनन क्षमता बेहतर रखना महिला और पुरुष दोनों के लिए ज़रुरी होता है। इसलिए इसके प्रति दोनों को ही सजग रहना चाहिए और इस पर ध्यान भी देना चाहिए तभी आप अपनी लाइफ को खुशहाल बना सकते है।

Subscribe to