Banana Flower Benefits: केले के फल के साथ साथ केले का फूल भी होता है बहुत फ़ायदेमंद

Banana Flower Benefits: केले के फल के साथ साथ केले का फूल भी होता है बहुत फ़ायदेमंद

आपने अब तक केले को खाने से होने वाले फायदों के बारे में तो ज़रुर सुना होगा पर केले के फूल (Banana Flower) भी लाभकारी होते है इससे आप अभी तक ज़रुर अंजान होंगे। जी हाँ, केले के फूल सेहत के लिए बहुत लाभदायक होते है। केले के पौधों को घरों में लगाना भी बहुत शुभ माना जाता है।

धर्म की दृष्टि से केले का पेड़ पूजनीय माना जाता है। केले के फूल में कई सारे गुण छिपे होते है जो आपकी बहुत सारी बीमारियों को खत्म करने में बहुत अहम भूमिका निभाते है। केले के फूल में आयरन और कैल्शियम प्रचुर मात्रा में होता है जो आपको कई सारे स्वास्थ्यलाभ भी देता है।

केले के फूलों में मैग्नीशियम की मात्रा भी अच्छी होती है। इसके साथ ही केले के फूल में ऐंटी-ऑक्सिडेंट गुण मौजूद होता है। केले के फूलो में फाइबर, प्रोटीन, पोटैशियम, फॉस्फोरस और विटामिन ई प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।

कहा जा सकता है की Banana Flower में सभी आवश्यक पोषक तत्व मौजूद रहते है। जिससे ये शरीर के लिए बहुत लाभकारी हो जाता है। कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से बचने के लिए भी केले का फूल बहुत फ़ायदेमंद होता है। जानते है Banana Flower Benefit के बारे में।  

Banana Flower Benefits: कितना लाभकारी होता है केले का फूल? जाने इससे जुड़े लाभ

क्या हैं Kele ke Phool ke Fayde?

  • दक्षिण भारत में केले के फूल की सब्जी बनाई जाती है। केले का पूरा पेड़ ही बहुत लाभकारी होता है, फिर चाहे वो केले का फल हो या केले का फूल इनके सेवन से कई सरे पोषक तत्वों की कमी पूरी होती है।
  • इसका सेवन करना भी बहुत आसान होता है, ये टेस्ट में भी अच्छा लगता है इसलिए इसे खाना और भी आसान हो जाता है। केले का फूल गहरे बैंगनी और लाल रंग का होता है।
  • केले के फूल में स्टार्च पाया जाता है और इसके साथ ही इसमें विटामिन A और C भी मौजूद होता है जो सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है।
  • केले के फूल से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढती है। ये शरीर को रोगों से लड़ने में मदद करता है और संक्रमण से बचाता है।
  • महिलाओ के लिए केले का फूल और भी ज्यादा लाभकारी होता है। इससे महिलाओं को मासिक धर्म के समय होने वाली परेशानियों में आराम मिलता है।
  • स्तनपान कराने वाली महिलाओ के लिए भी केले का फूल बहुत लाभकारी होता है। इसके सेवन से उन्हें दूध ज्यादा बनता है।
  • केले के फूल में मौजूद पोषक तत्व हमारे शरीर को इन्फेक्शन से बचाने में मदद करते है।

सेहत के लिए केले के फूल के फायदे: Banana Flower Health Benefits

मधुमेह से राहत पाने में लाभकारी

  • डायबिटीज के मरीज़ों के लिए केले के फूल बहुत लाभकारी होते हैं। केले के फूल के सेवन से शुगर कंट्रोल में रहती है।
  • केले के फूल का रस मधुमेह के मरीज़ों के लिए अच्छा होता है, इससे ब्लड में शुगर के लेवल को नियंत्रण में रखा जा सकता है।
  • टाईप 1 और टाईप 2 मधुमेह के मरीज़ों के लिए इसका सेवन करना बहुत ज्यादा लाभकारी होता है।

एनीमिया दूर करे

  • केले के फूल में आयरन प्रचुर मात्रा में होता है जिसके सेवन से शरीर में ब्लड की पूर्ति होती है।
  • इसका सेवन करना एनीमिया के मरीज़ों के लिए लाभकारी होता है।
  • इससे शरीर में हीमोग्लोबिन की पूर्ति होती है।
  • इसके सेवन से शरीर की कमज़ोरी खत्म होती है और रक्त बढ़ता है।
  • इसमें मौजूद कैल्शियम शरीर में हड्डियों को मजबूत रखता है।

चेहरा बनाये खूबसूरत

  • यदि नियमित रूप से केले के फूल का सेवन किया जाये तो इससे चेहरे पर प्राकृतिक ग्लो आता है।
  • इस फूल में एंटी एजिंग तत्व मौजूद होते है जो चेहरे को जवां बनाये रखते है।
  • इससे स्किन में कसावट आती है जिससे चेहरा निखर जाता है।

पाचन सुधारे

  • पाचन क्रिया को मजबूत बनाने के लिए केले का फूल बहुत लाभदायक होता है।
  • इसके सेवन से पाचन से सम्बन्धित समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
  • पेट से सम्बन्धित परेशानी जैसे गैस, एसिडिटी, अपच आदि परेशानियों में आराम मिलता है।
  • ये फूल पैथोजेनिक बैक्टीरिया की ग्रोथ को रोकते हैं जिससे इन्फेक्शन नहीं होते और पेट में होने वाली सूजन और दर्द में भी आराम मिलता है।

महिलाओं के लिए लाभकारी

  • महिलाओं को पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द में आराम मिलता है इसके साथ ही पीरियड्स के समय ज्यादा ब्लीडिंग की परेशानी भी खत्म होती है।
  • केले के फूल से पॉलिसिस्टिक ओवरियन सिंड्रोम से ग्रस्त महिलाओं को विशेष लाभ मिलता है
  • एक कप केले के फूल को दही में पका कर खाने से शरीर में प्रोजेस्टेरोन लेवल बढ़ता है।
  • अनियमित पीरियड्स की परेशानी को भी केले के फूल से दूर किया जा सकता है।

कैंसर से बचाए

  • केले के फूल में एंटीऑक्‍सीडेंट गुण होता है जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करता है।
  • इसकी मदद से कैंसर जैसे घातक रोग का खतरा भी कम हो जाता है।

तनाव से बचाए

  • केले के फूलों में मैग्नीशियम मौजूद होता है जो कि नैचुरल ऐंटी-डिप्रेसेंट है जो तनाव से लड़ने में आपकी मदद करता है इसके साथ ही यह डिप्रेशन को भी दूर करता है।
  • इसमें स्ट्रेस को कम करने की शक्ति होती है। तनाव मुक्त रहने के लिए केले के फूल बहुत फ़ायदेमंद होता है।

स्तनपान कराने वाली माँ के लिए लाभकारी

  • केले के फूल में ऐसे तत्व पाएं जाते है जो कि ब्रेस्ट फीडिंग कराने वाली महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद है।
  • इसका सेवन करने से स्तनपान करवाने वाली माँ के स्तनों में दूध ज्य़ादा बनता है।

इन्फेक्शन से बचाए

  • केले के फूल में ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो पैथोजेनिक बैक्टीरिया की ग्रोथ को रोकने में सहायक होते हैं।
  • केले के फूल का सेवन करने से आपको किसी प्रकार का कोई इन्फेक्शन नहीं होता।
  • इन्फेक्शन को रोकने के लिए भी केले के फूल का सेवन करना लाभकारी होता है।

दिल को स्वस्थ्य रखे

केले के साथ साथ आप केले के फूल का भी सेवन कर सकते है। जिससे आपको उपरोक्त लाभ मिल सकेंगे और आप स्वस्थ रह सकेंगे। Banana Tree Flower आपको आसानी से मिल सकता है।

Subscribe to