High Fiber Fruits: स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद फल जो हैं फाइबर से है भरपूर

High Fiber Fruits: स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद फल जो हैं फाइबर से है भरपूर

फलोंं के सेवन स्वास्थ्य के लिए तो अच्छा रहता ही है साथ ही फलों के सेवन से शरीर को एनर्जी भी मिलती रहती है। अगर डेली की डाइट में उच्च फाइबर युक्त फलों को शामिल कर लिया जाये तो इससे स्वास्थ्य से जुड़े कई सारे लाभ देखने को मिल सकते है। फलों के सेवन से शरीर को कई सारे जरूरी पोषक तत्वों की पूर्ति होती है।

फलों में भरपूर मात्रा में विटामिन, कैल्शियम और मिनरल्स होते है जो शरीर को रोगों से बचाने में भी मदद करता है। फलों का सेवन करना बच्चों और बड़ों सभी के लिए बहुत अच्छा होता है फलों को अपनी डाइट में शामिल करके पाचन क्रिया को भी सुधारा जा सकता है।

गर्भवती महिलाओं को फाइबर युक्त फलों का सेवन ज़रुर करना चाहिए। गर्भावस्था के दौरान फलों का सेवन करने से गर्भ में पल रहे शिशु का विकास भी अच्छा होता है। फलों के सेवन से शरीर में पानी की कमी भी नही होती। अगर उच्च फाइबर वाले फलों का सेवन किया जाये तो इससे मोटापे को कम करने में भी मदद मिलती है। कुछ फल और सब्ज़ियाँ ऐसी होती है जिनमे प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है जो सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है।

आज हम आपको ऐसे फलों के नाम बतायेंगे जो हाई फाइबर का स्रोत होते है। जिनका सेवन करना आपके लिए कई तरह से फ़ायदेमंद हो सकता है। फाइबर के सेवन से पाचन क्रिया सुचारू रूप से होती है। जानते है High Fiber Fruits के बारे में।

High Fiber Fruits: कौन कौन से फल होते है फाइबर युक्त जो दे सकते हैं आपको स्वास्थ्यलाभ

फाइबर से भरपूर फल: What Fruits are High in Fiber

  • फाइबर से कोलेस्ट्रोल को कम किया जा सकता है जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम रहता है। कब्ज की परेशानी को भी फाइबर वाले भोजन से दूर किया जा सकता है। इसलिए फाइबर युक्त फलों का सेवन करना शरीर के लिए लाभदायक होता है।
  • फाइबर युक्त फ्रूट के सेवन से मधुमेह का खतरा कम होता है ये शुगर के मरीजो के लिए भी अच्छा होता है इससे ये रक्त में शुगर की मात्रा को नियंत्रित करता है। फाइबर युक्त फलों के सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जा सकता है।
  • शरीर में फाइबर की कमी होने के कारण भी वजन बढने लगता है और पेट से सम्बन्धित समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए फाइबर की उचित मात्रा कई तरह की समस्याओं से बचा सकती है।

आइये जानते है ऐसे कौन कौन से फल है जिनमे फाइबर प्रचुर मात्रा में शामिल होते हैं।

उच्च फाइबर युक्त फल: High Fiber Fruits

सेब

  • सेबफल खाना सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है और इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है।
  • यह फाइबर शरीर को रोगों से दूर रखने में मदद करता है, एक सेब प्रतिदिन खाना चाहिए।

पपीता

  • पपीता एक ऐसा फल है जिसमे फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो कब्ज को दूर करता है।
  • पपीता का सेवन करना बहुत लाभकारी होता है। पपीते में पाया जाने वाला पेपेन एंजाइम प्रोटीन को पचाने में आसान बनाता है।
  • फाइबर युक्त फल के सेवन से पेट के विक़ार को दूर किया जा सकता है।

संतरा

  • संतरे के सेवन से भी कब्ज, एसिडिटी को दूर किया जा सकता है। संतरा भी फाइबर का एक अच्छा स्रोत होता है।
  • संतरे में विटामिन C भी भरपूर मात्रा में होता है। संतरे में एंटीबायॉटिक गुण होता है जो शरीर को रोगों से दूर रखने में भी मदद करता है।
  • प्रतिदिन की डाइट में संतरे को शामिल करना लाभकारी होता है।

कीवी

  • कीवी की तासीर गर्म होती है इसलिए इसे खाने से शरीर में गर्मी बानी रहती है।
  • यह भी फायबर से प्रचुर होता है। इसके सेवन से सर्दी-जुकाम से बचा जा सकता है।

ब्लू बैरीज़ और स्ट्रॉबेरीज

  • ब्लू बैरीज़ और स्ट्रॉबेरीज ऐसे फल है जिनमे फाइबर बहुत होता है।
  • इनके सेवन से भी शरीर में फाइबर की पूर्ति की जा सकती है।
  • इनका सेवन करना सेहत के लिए लाभप्रद होता है।

अमरुद

  • अमरुद फाइबर का एक अच्छा स्रोत होता है।
  • अमरूद में फोलेट की अच्छी मात्रा होती है, महिलाओं के द्वारा इसका सेवन करने से उनमे फर्टिलिटी बढ़ती है।
  • डायबिटीज के मरीजों के लिए भी यह काफी लाभदायक होता है।
  • अमरूद के सेवन से खून में शुगर का स्तर संतुलित होता है।
  • अमरुद के सेवन से शरीर का हार्मोनल संतुलन में रहता है।
  • अमरुद खाना थायराइड के मरीज़ों के लिए भी लाभदायक होता है क्योंकि अमरुद आयोडीन की कमी को पूरा करता है।

अंगूर

  • अंगूर में पर्याप्त मात्रा में कैलोरी, फाइबर और विटामिन C और E पाया जाता है।
  • अंगूर का सेवन करना बहुत लाभकारी होता है। गर्मियों में अंगूर खाना सेहत के लिए अत्यंत फ़ायदेमंद होता है। ये शरीर में पानी की कमी को भी पूरा करता है।
  • अंगूर के जूस के सेवन करने से माइग्रेन में भी आराम मिलता है।

अनार

  • अनार में फाइबर बहुत अच्छी मात्रा में होता है। अनार के रस को पीने से खून की कमी को पूरा किया जा सकता है।
  • अनार का सेवन करना शुगर के मरीज़ो के लिए भी अच्छा होता है।
  • अनार से रक्त चाप को भी नियन्त्रण में रखा जा सकता है।
  • अनार के सेवन से पाचन क्रिया भी मजबूत होती है।
  • अनार कमजोरी को दूर करने में बहुत लाभकारी होता है।
  • अनार के सेवन से इम्युनिटी सिस्टम मजबूत होता है।
  • इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढती है।
  • अनार के रस से चेहरे की त्वचा भी अच्छी होती है इससे सेवन से झुरियां दूर होती है।

तरबूज

  • तरबूज भी एक ऐसा फल होता है जिसे गर्मियों में खाना बहुत ही लाभकारी होती है।
  • इसके सेवन से शरीर को ठंढक मिलती है।
  • तरबूज को खाने से शरीर में पानी की कमी नही होती।
  • तरबूज में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है।

केले व नाशपाती

  • नाशपाती में हाई फाइबर होता है तथा केले में विटामिन, आयरन और फाइबर पाया जाता है।
  • प्रतिदिन अगर एक केला खाया जाये तो इससे शरीर में पूरे दिन एनर्जी बनी रहती है।
  • केले के सेवन से कब्ज में भी आराम मिलता है।

अब तो आप जान ही गए होंगे की कौन कौन से Fruits with Fiber से भरपूर होते है और आपको यह कई तरह की बीमारियों से भी बचाते है। आप इन फलोंं को अपने आहार में ज़रुर शामिल करे और स्वस्थ रहे।

Subscribe to