Isabgol Side Effects: ज्यादा मात्रा में इसबगोल का सेवन हो सकता है नुकसानदायक

Isabgol Side Effects: ज्यादा मात्रा में इसबगोल का सेवन हो सकता है नुकसानदायक

इसबगोल पेट की समस्याओं को दूर करने के लिए उपयोग किया जाता है। यह गैस और कब्ज जैसी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है। इसलिए यह बहुत फ़ायदेमंद होता है। लेकिन आपको बता दे की इसका इस्तेमाल अधिक मात्रा में और ज्यादा  करने से यह आपको नुकसान भी पहुंचा सकता है।

Isabgol ki Bhusi के नुकसान से बचने के लिए इसके सही उपयोग के बारे में जानकारी होना बहुत जरूरी है। आप केवल इसके फ़ायदों को पाने के लिए ही इसका इस्तेमाल करें इसका ख्याल रखने की जरुरत होती है। तभी इससे होने वाले नुकसान से आपका बचाव हो सकेगा।

इस लेख में हम आपको Isabgol से होने वाले नुकसान के बारे में बताने रहे है। जो आपकी इसके सेवन से जुड़ी सावधानियों को समझने में आपकी मदद कर सकेगा।

Isabgol Bhusi पेट में सूजन की समस्या भी उत्पन्न कर सकता है, साथ ही इससे अन्य नुकसान भी हो सकते है। आपके शरीर में इसके अधिक इस्तेमाल से भारीपन भी होता है साथ ही यह शरीर में कफ को भी बढ़ाता है। इसके लिए जानते है Isabgol Side Effects के बारे में विस्तार से।

Isabgol Side Effects: जाने इसके सेवन के दुष्प्रभाव और आवश्यक जानकारी

क्या होता है Isabgol Bhusi?

  • इसबगोल को अंग्रेजी भाषा में सिलीअम हस्क कहा जाता है।यह एक पौधे का बीज होता है जिसे प्लांटागो ओवाटा कहा जाता है।
  • इसकी पत्तियों को देखा जाए तो यह एलोवेरा की पत्तियों की तरह ही होती है। इसके फूल भी गेहू की फसल के सामान बड़े बड़े होते है।
  • इसमें से भी बीज उत्पन्न होता है जो की इसबगोल कहलाता है।
  • आयुर्वेद में इसबगोल का उपयोग सदियों से किया जाता आ रहा है।

क्या है Psyllium Side Effects?

पेट में सूजन होना

  • यह सही है की इसबगोल का उपयोग करने से पेट की समस्याएँ दूर हो जाती है लेकिन यदि आप इसबगोल का उपयोग अधिक मात्रा में करते है तो इससे पेट में सूजन भी हो जाती है। जो आपको तकलीफ़ दे सकती है। पेट में सूजन कई कारणों से हो सकता है।
  • इसबगोल में फाइबर भरपूर मात्रा में होती है इसलिए यदि आप इसका सेवन ज्यादा कर लेते है तो पेट में गैस की वजह से सूजन आने लगती है।
  • यदि आपको भी सूजन की समस्या हो रही है तो इसे अनदेखा ना करे और डॉक्टर को ज़रुर दिखाए।

भूख की कमी

  • भूख की कमी के कई कारण हो सकते है। लेकिन यदि आप इसबगोल का उपयोग ज्यादा करते है तो इससे भी आपको भूख नहीं लगती है।
  • ऐसा बहुत कम लोगो को होता है। आपको आपका पेट भरा भरा महसूस होता है जिसके कारण आपको भोजन करने की इच्छा नहीं होती है। साथ ही पेट में भी भारीपन होने लगता है।

कफ को बढ़ाये

  • इसबगोल का इस्तेमाल लगातार करने से यह शरीर में कफ को भी उत्पन्न करता है।
  • इसबगोल की तासीर ठंडी होती है। जिसके कारण आपको परेशानी होती है।
  • इसलिए इसबगोल का सेवन उचित मात्रा में करना ही अच्छा होता है।

छाती में दर्द की समस्या

  • इसबगोल को जब पानी के साथ लिया जाता है यह तभी असरकारी होता है।
  • लेकिन यदि इसबगोल को आप कम पानी में लेते है तो यह फायदे के स्थान पर नुकसान करता है।
  • इसके कारण छाती में दर्द भी होने लगता है।
  • यदि किसी व्यक्ति के छाती में दर्द की समस्या हो रही है तो उसे तुरंत ही डॉक्टर को दिखाना चाहिए। यह घातक भी हो सकता है।

एलर्जी की समस्या

  • इसबगोल के सेवन से एलर्जी की समस्या बहुत ही कम लोगो में देखने को मिलती है।
  • लेकिन इसके इस्तेमाल से त्वचा में खुजली होने लगती है। त्वचा पर चकत्ते भी आ सकते है।
  • इसकी अधिकता के कारण चेहरे पर सूजन भी आती है।

इसबगोल की अन्य आवश्यक जानकारी

  • यदि आपका बच्चा दो साल से कम उम्र का है तो ऐसे बच्चों को इसबगोल का सेवन नहीं करने देना चाहिए यह उन्हें नुकसान पहुंचा सकता है।
  • साथ ही यदि आप को बच्चों को इसबगोल देना पड़े तो उसे बहुत ही कम मात्रा में ही दे।
  • इस बात का भी ख्याल रखे की जब भी आप इसबगोल का सेवन करे तो उसके साथ पर्याप्त मात्रा में पानी ले। यह तभी फ़ायदेमंद होगा। इसे कम पानी के साथ लेने से हानि को सकती है।
  • बाजार में इसबगोल की भूसी के अलावा टेबलेट्स भी आती है। लेकिन इसका सेवन बहुत कम करना चाहिए यह नुकसान दे सकते है और इसके साइड इफ़ेक्ट भी हो सकते है। इसलिए इसकी दवाओं सेवन भी ना करे।
  • गर्भवती महिलाएं भी इसबगोल का सेवन कर सकती है लेकिन यदि आप गर्भवती है तो इसके सेवन से पहले अपने डॉक्टर से ज़रूर सलाह ले और उसके बाद ही इसका इस्तेमाल करे।
  • यदि आप कुछ दवाओं का सेवन कर रहे है, और ऐसे में यदि आप इसबगोल का उपयोग करते है तो वह दवाओं के असर को ख़त्म कर सकता है। इसलिए इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह ज़रूर ले।

कैसे करे इसका सेवन

  • इसबगोल का सेवन करने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी ले। यह तभी फ़ायदेमंद होता है।
  • इसबगोल को आप अन्य तरल पदार्थ जैसे दही के साथ भी ले सकते है।
  • इसका सेवन आपको रात को सोने से पहले करना चाहिए। ऐसा करने से सुबह आपको मल त्याग करने में आसानी होगी और आपका पेट भी सही रहेगा।
  • यदि आप अपना वज़न कम करना चाहते है तो गर्म पानी में इसबगोल को मिला का उसमे निम्बू के रस को मिला दे और सुबह के समय इसका सेवन करे। यह आपके वजन को भी कम करने में मदद करेगा।
  • खाना खाने के बाद यदि आप इसबगोल को ठंडे पानी के साथ लेते है तो यह एसिडिटी की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

अब तो आप समझ ही गए होंगे की Isabgol ke Nuksan भी होते है। इसबगोल फायदेमंद तो है लेकिन इसका उपयोग सिमित मात्रा में ही करना चाहिए। नहीं तो आपको उपरोक्त नुकसान भी हो सकता है, इसलिए उपरोक्त बातों को हमेशा ध्यान में रखे और यह जानकारी अपने परिवार वालों को भी दे।

इसबगोल के सेवन से साइड इफ़ेक्ट बहुत ही कम देखने में आते है लेकिन यदि इसका ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल किया जाता है तो यह नुकसानदायक भी होता है। यदि आपको इसबगोल के उपयोग से किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो आपको इसके लिए देर नहीं करनी चाहिए बल्कि अपने डॉक्टर को दिखाना चाहिए। वह आपको इसके लिए उचित सलाह दे सकता है।

Subscribe to