Isabgol Ke Fayde: पाचन को बेहतर करने में लाभकारी तथा पेट के रोगों को दूर रखे ईसबगोल

Isabgol Ke Fayde: पाचन को बेहतर करने में लाभकारी तथा पेट के रोगों को दूर रखे ईसबगोल

कई सारी आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर ईसबगोल किसी औषधि से कम नही होती है। अगर ईसबगोल का नियमित सेवन किया जाये तो इससे शरीर की कई सारी बीमारियों में राहत मिलती है और आखिर में बीमारियों को इसकी मदद से जड़ से भी खत्म किया जा सकता है।

आज कल हमारे यहाँ ईसबगोल की डिमांड बहुत बढ़ गयी है। ईसबगोल का सेवन प्राचीन समय से किया जाता आ रहा है। पहले हमारे बुजुर्ग किसी भी बीमारी के इलाज के लिए घरेलू नुस्खे व आयुर्वेदिक दवाइयों का ही इस्तेमाल करते थे और इन चीजों से बीमारी बहुत जल्दी ठीक भी हो जाती है।

आज कल इंग्लिश दवाइयों का दौर ज्यादा चल पड़ा है। लेकिन आज के जमाने में भी कई लोग प्राचीन उपायों की मदद से खुद को स्वस्थ रहते हैं। आज भी ऐसे बहुत लोग जो किसी भी बीमारी के लिए पहले की तरह आयुर्वेदिक व घरेलू नुस्खे ही अपनाते है और इसमें ईसबगोल बहुत मददगार होता है।

अगर आपने अपने वजन को कम करना चाहते है तो इसके लिए भी Isabgol आपकी मदद कर सकता है। पायरिया के मरीज़ों के लिए भी ईसबगोल बहुत लाभकारी होता है। ईसबगोल के नियमित प्रयोग से पायरिया को जड़ से खत्म किया जा सकता है। इसके लिए जानते है Isabgol Ke Fayde के बारे में।

Isabgol Ke Fayde: जाने ईसबगोल के सेवन से मिलने वाले असरकारी फायदे

ईसबगोल भुस्सी: Isabgol Bhusi

  • ईसबगोल के बीजो में 30% म्युसिलेज होता है। पेट से सम्बन्धित किसी भी बीमारी को ठीक करने में ईसबगोल का सवार्धिक उपयोग किया जाता है। ईसबगोल के नियमित सेवन से मोटापे को घटाया जा सकता है।
  • ईसबगोल का पौधा मरुस्थलीय क्षेत्रो में होता है। यह लगभग तीन फुट ऊंचे पौधे का बीज होता है। इन बीजों के ऊपर सफेद भूसी होती है इसे ईसबगोल की भूसी कहा जाता है।
  • ईसबगोल की भूसी के सेवन से दस्त, कब्ज आदि से छुट्कारा पाया जा सकता है। जोड़ो के दर्द को खत्म करने में भी ईसबगोल बहुत फायदेमंद होता है।
  • ईसबगोल के इतने ज्यादा फायदे होते है जिनसे आज तक आप अंजान होंगे। आज हम आपको हमारे इस आर्टिकल में ईसबगोल के सेवन से सेहत से जुड़े क्या-क्या फायदे हो सकते है वो सभी बतायेंगे साथ ही ईसबगोल का सेवन किस तरह करना चाहिए ये भी विस्तृत में बतायेंगे। आज का हमारा ये आर्टिकल आपके लिए बहुत उपयोगी रहेगा।
  • पाचन तंत्र को दुरुस्त बनाने के लिए एक बहुमूल्य औषधि है ईसबगोल। इसके सेवन से पेट के विकारो को जड़ से खत्म किया जा सकता है।
  • ईसबगोल के सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाया जा सकता है। ईसबगोल का सेवन करना पुरुषों के लिए भी बहुत लाभकारी होता है।
  • अगर पुरुष नियमित रूप से इसका सेवन करे तो उन्हें जल्दी होने वाली थकान में आराम मिलता है। आइये ईसबगोल से होने वाले फायदे के बारे में विस्तृत रूप से जानते है -

ईसबगोल की भूसी के फायदे: Isabgol Bhusi Benefits

कब्ज से छुट्कारा

  • आज के समय में कब्ज की परेशानी होना एक बहुत साधारण सी बात हो गयी है इसके कई सारे कारण होते है जैसे काम के बोझ में सही समय पर भोजन का न करना, अधिक मात्रा में चाय, कॉफ़ी का सेवन करना या बहुत अधिक धुम्रपान करना आदि के कारण कब्ज की समस्या होने लगती है।
  • इससे निजात पाने के लिए अगर आप रत में सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ 2 चम्मच ईसबगोल की भूसी लेते है तो इससे जल्द ही आपको कब्जियत में आराम मिलता है।
  • इसके सेवन से एसिडिटी और पेट व सीने में जलन की समस्या से भी आराम मिलता है। कब्ज को जड़ से खत्म करने के लिए यह सबसे अच्छा उपाय है।

दस्त को रोके

  • अगर आपको दस्त की परेशानी हो गयी है तो 2 चम्मच ईसबगोल की भूसी को थोड़े से दही में मिलाकर अगर खाया जाये तो इससे दस्त में तुरंत आराम मिलता है।

मधुमेह में है लाभकारी

  • ईसबगोल में फायबर अधिक मात्रा में होता है। अधिक फायबर के सेवन से मधुमेह के मरीज़ों के शुगर स्तर को नियन्त्रण में रखने में मदद मिलती है।
  • मधुमेह के मरीज़ों को ईसबगोल की भूसी को आटे में मिलाकर सेवन करना लाभकारी होता है।

वजन को नियंत्रण में रखे

  • ईसबगोल की भूसी में फायबर बहुत अधिक होता है और कई बार अधिक फाइबर युक्त भोजन करना वजन को कम करने के लिए लाभकारी होता है।
  • साथ ही इससे पाचन क्रिया सुचारू होती है कई बार पेट साफ़ न होने के कारण भी वजन बढने लगता है।
  • इसके लिए रात में सोते समय 2 चम्मच ईसबगोल की भूसी को गुनगुने पानी के साथ सेवन करना लाभकारी होता है।

पुरुषों के लिए लाभकारी

  • ईसबगोल के सेवन से पुरुषों को मर्दाना कमजोरी दूर होती है और वो अधिक समय तक सेक्स का लाभ उठा पाते है।
  • इसके लिए उन्हें प्रतिदिन रात में सोने से पहले एक ग्लास गुनगुने दूध में 2 चम्मच ईसबगोल की भूसी को मिलाकर पीना चाहिए।
  • इसके सेवन से पुरुषों की कमजोरी दूर होकर उनमे उत्साह का संचार होता है।

दमे का इलाज

  • ईसबगोल की भूसी एक चम्मच दूध के साथ सुबह-शाम नियमित रूप से कुछ माह तक लेने से दमा रोग ठीक हो जाता है।

पायरिया को ठीक करे

  • थोड़े से सिरके में ईसबगोल की भूसी को मिलाकर उसे दांतों पर रगड़े।
  • कुछ दिनों तक नियमित तौर पर ऐसा करने से पायरिया पूरी तरह ठीक हो जाता है।

जोड़ों के दर्द को कम करने में है लाभकारी

  • ईसबगोल की भूसी के इस्तेमाल से जोड़ों के दर्द को भी ठीक किया जा सकता है।
  • यदि कहीं पर जोड़ों में दर्द है तो ईसबगोल की पुल्टिस बनाकर उसको जोड़ पर बांध दे और दिन में दो बार इसको बदल दें।
  • कुछ ही दिनों में जोड़ों के दर्द में आराम हो जायेगा।

बवासीर को ठीक करे

  • ईसबगोल का सेवन करना खूनी बवासीर में अत्यंत लाभकारी होता है।
  • इसके लिए गुग्गुने पानी में 2 चम्मच ईसबगोल को मिलाकर इसे पी ले।
  • ईसबगोल के प्रतिदिन सेवन से बवासीर की समस्या पूरी तरह खत्म हो जाती है।

अल्सर को ठीक करे

  • ईसबगोल के सेवन से अल्सर की परेशानी को भी जड़ से खत्म किया जा सकता है।
  • इस तरह ईसबगोल का सेवन करना पेट की सभी बीमारियों के लिए लाभकारी होता है।

उपरोक्त उपायों को आप आसानी से अपना सकते है। लेकिन यदि आपको इसबगोल को लेने के बाद भी परेशानी आती है तो आप अपने डॉक्टर से भी सलाह ले सकते है।

Subscribe to