Yoga For Constipation: योग के आसनों की मदद से करें अपनी कब्ज की परेशानी को दूर

Yoga For Constipation: योग के आसनों की मदद से करें अपनी कब्ज की परेशानी को दूर

कई बार गलत खानपान और अनियमित तरीके से खाने के कारण पेट की समस्याएं होने लगती है जिनमे से एक है कब्ज की समस्या भी होती है। कब्ज की समस्या अधिकांश लोगो को अक्सर होती रहती है।

यह घातक बीमारी नहीं होती है, यह एक प्रकार की सामान्य समस्या है परन्तु इसे अनदेखा नहीं किया जा सकता है क्योंकि यदि कब्ज की समस्या लगातार बनी रहती है तो यह कई घातक रोगों में भी परिवर्तित हो सकती है। इसलिए समय पर कब्ज की समस्या से निजात पाना भी ज़रुरी होता है।

कब्ज को ठीक करने के लिए हम कई दवाओं का सेवन करते है। परन्तु यदि आपको बार बार ही कब्ज की समस्या आती है तो ज्यादा दवाएं लेना भी शरीर के लिए हानिकारक होता है।

कब्ज को दूर करने हेतु आप योग आसन कर सकते है। यह कब्ज के लिए बहुत ही फ़ायदेमंद होता है। साथ ही यह शरीर को स्वस्थ्य रखने में भी मदद करता है। योग आसन के अनेक प्रकार होते है। आज के लेख में आइये जानते है कब्ज के लिए किन किन आसनो को किया जा सकता है। पढ़िए Yoga For Constipation.

Yoga For Constipation: जाने कब्ज से राहत प्राप्त करने के लिए किये जाने वाले योग आसन

Yoga-For-Constipation-in-Hindi

कब्ज होने के कारण

कब्ज होने से व्यक्ति को मल त्याग करने में परेशानी आती है। यह तब होता है जब व्यक्ति का पाचन तंत्र सुचारु रूप से कार्य नहीं कर पाता है।

कब्ज होने के कई कारण हो सकते है जैसे की

  • शरीर में फायबर की मात्रा का कम होना
  • दवाईयों का अत्यधिक सेवन
  • अपने दैनिक रूटीन में परिवर्तन करने से
  • निर्जलीकरण की समस्या होने आदि से कब्ज की समस्या बन जाती है।

कब्ज होने के लक्षण

कब्ज होने के कई लक्षण हो सकते है जैसे-

  • पेट का फूल जाना
  • कम या अनियमित मात्रा में मल त्याग
  • पेट में दर्द व ऐंठन
  • मल त्यागने में दबाव

Exercise for Constipation के लिए आप निम्न योग आसन कर सकते है।

पवनमुक्तासन

  • यह आसन कब्ज को दूर करने के लिए बहुत ही फ़ायदेमंद होता है।
  • इस आसन को करने के लिए सबसे पहले आप जमीन पर एक मैट बिछा कर पीठ के बल लेट जाए।
  • फिर अपने दोनों पैरों को फैला दे और उनके मध्य कम दूरी रखे। इसके बाद अपने दोनों पैरों को घुटनो के पास से मोड़े।
  • अपने दोनों हाथों की मदद से अपने पैरों को पकड़कर कस ले।
  • अब अपनी साँस को बाहर निकाले और घुटनो को प्रेस करते हुए छाती के पास लाये।
  • इसके बाद अपने सिर को उठाये और सिर को छाती के पास इतना लाये की आपकी ठुड्डी घुटनो को छू सके।
  • कुछ देर इसी स्थिति में रहे फिर वापस सामान्य अवस्था में आ जाये।

हलासन

  • हलासन भी Constipation Relief के लिए बहुत अच्छा होता है। साथ ही यह सेहत के लिए भी अच्छा होता है।
  • हलासन को करने के लिए जमीन पर मैट बिछाकर पीठ के बल लेट जाएँ।
  • अपने हाथों को जमीन पर रखे।
  • पैरो को बिलकुल सीधा रखते हुए धीरे धीरे ऊपर की तरफ उठाये। फिर साँस को बाहर की तरफ निकालते हुए पैरो को सिर के ऊपर ले जाने की कोशिश करे।
  • अपने पैरों की अंगुलियों को जमीन से छूने दें। कुछ देर इसी अवस्था में रहे फिर अपने प्रारंभिक अवस्था में आ जाये।
  • यह आसन करने में थोड़ा कठिन होता है परन्तु इसके नियमित अभ्यास से इसे आसानी से किया जा सकता है।

अर्धमत्स्येंद्रासन

  • इस आसन को करने से कब्ज के साथ साथ पेट से जुड़ी सारी समस्याएं दूर हो जाती है।
  • अर्धमत्स्येंद्रासन को करने के लिए जमीन पर दरी बिछाकर बैठ जाए।
  • अपने दोनों पैरों को आगे की तरफ फैला ले। अब अपने बाएं पैर को ऐसे मोड़ें की आपके पैर की एड़ी आपके कूल्हे के किनारे को छू सके और अपना दायां पैर जमीन पर हो व बाएं घुटने के पास में रहे।
  • फिर अपने बायीं हाँथ को दाएं घुटने के ऊपर रख ले और दाएं पैर वाले पंजे को बाएं हाँथ की सहायता से पकड़ लें।
  • अब अपनी दायी बांह को अपनी कमर की तरफ ले जाए और पीठ के पीछे रख ले। इस हाँथ से अपनी नाभि को छूने की कोशिश करे।
  • अब सिर को दायी तरफ घुमा ले और पीछे की तरफ देखने की कोशिश करे। अपनी साँस को बाहर की तरफ छोड़े।
  • कुछ देर इसी अवस्था में रहे फिर प्रारंभिक मुद्रा में आ जाये। इसके बाद यही क्रम दूसिरी तरफ से भी करे।

बालासन

  • बालासन भी Constipation Cure के लिए बहुत फ़ायदेमंद होता है और समस्या से राहत दिलाने में मदद करता है।
  • इस आसन को करने के लिए एड़ियों के बल बैठ जाए।
  • फिर अपने कूल्हों को अपनी एड़ियों पर रख ले। इसके बाद आगे की तरफ झुके साथ ही अपने सिर को जमीन पर रखे जैसे की भगवान को प्रणाम करने के लिए करते है।
  • अपने हाथों को आगे की तरफ बढ़ाते हुए जमीन पर रख ले।
  • आपकी हथेली ऊपर की तरफ होनी चाहिए।
  • फिर धीरे धीरे अपनी छाती से अपने जांघो पर दबाब डाले।
  • कुछ देर इसी अवस्था में रुके और फिर सामान्य अवस्था में आ जाए।
  • इस आसन को भी करना आसान होता है। इसे नियमित रूप से करने से कब्ज दूर हो जाती है।

शवासन

  • शवासन भी कब्ज के लिए बहुत ही अच्छा होता है। यह आसन करने में भी बहुत ही आसान होता है।
  • इस आसन को करने के लिए जमीन पर दरी बिछाकर उस पर पीठ के बल लेट जाये।
  • लेटने के बाद अपने शरीर को फ्री छोड़ दे और मन को भी फ्री छोड़ दें। इस अवस्था में आराम करे।
  • इस प्रक्रिया में आपको रिलैक्स लगेगा और आपकी कब्ज की समस्या भी आसनी से दूर हो जाएगी।
  • यदि आप और भी आसन कर रहे हैं तो इस आसन को सबसे बाद में ही करना फ़ायदेमंद होता है।

योग से जुड़ी आवश्यक जानकारी

  1. यदि आप आसन को करने के लिए नए है तो आपको किसी योग शिक्षक की उपस्थिति में ही आसन को करना चाहिए।
  2. योग आसन का प्रभाव धीरे धीरे होता है इसलिए नियमित रूप से योग का अभ्यास करना चाहिए।
  3. अपनी शारीरिक क्षमता से ज्यादा नहीं करना चाहिए नहीं तो आप इसे एक ही दिन कर पाएंगे और दूसरे दिन आपको इसके अभ्यास में कठिनाई जाएगी।

उपरोक्त योगासनों को कर के आप कब्ज से छुटकारा पा सकते है साथ ही अनेक रोगों से भी मुक्ति पा सकते है।

Subscribe to