How To Stop a Nosebleed: नकसीर की समस्या से छुटकारा पाए

How To Stop a Nosebleed: नकसीर की समस्या से छुटकारा पाए

नाक से खून बहना नकसीर कहलाता है। इसे इंग्लिश में नोज़ ब्लीड़िंग (Nose Bleeding) या एपिस्टासिस (Epistaxis) कहा जाता है। वैसे यह कोई बीमारी नहीं है। गर्मी के मौसम में अक्सर नाक से खूब बहने के बारे में आपने सुना ही होगा।

लेकिन नकसीर का बार बार होना सही भी नहीं माना जाता है। यह कई प्रकार की समस्या को बड़ा सकती है। फिर आगे चल कर यह एक रोग बन जाता है।

यह समस्या ज्यादातर गर्मियों के दिनों में लोगो को ज्यादा होती है। यह समस्या बच्चे या बड़े किसी को भी हो सकती है। ऐसा क्यों होता है इसके कई कारण हो सकते है। तो आपको इस समस्या को नज़र अंदाज़ नहीं करना चाहिए।

नोज़ ब्लीड़िंग के क्या कारण होते और आप इसे कैसे रोक सकते है। अगर किसी को यह समस्या हो जाए तो आपको सबसे पहले क्या करना चाहिए। आपके इन्ही प्रश्नों का उत्तर हम इस लेख के माध्यम से आप तक पहुंचा रहे है। पढ़े How To Stop a Nosebleed.

How To Stop a Nosebleed: जाने नकसीर को रोकने के तरीको को

How-To-Stop-a-Nosebleed-in-Hindi

What Causes Nosebleeds: जानिए नाक से खून बहने के क्या है कारण

बड़े लोगों में नकसीर के कारण

  • गर्मियों में वातावरण काफी रुखा हो जाता है। इस वजह से कई लोगो की नाक से खून निकलने की समस्या उत्पन्न हो जाती है।
  • कई लोगो की नाक की धमनियाँ काफी कमजोर होती है जिस वजह से भी खून निकल आता है।
  • क्योंकि उन लोगों की नाक हवा के दबाव को सहन नहीं कर पाती है।

बच्चों में नकसीर के कारण

ठण्ड और एलर्जी

  • बच्चों को ठंड लगने या एलर्जी की वजह से भी यह समस्या हो जाती है।
  • साथ ही बच्चों को नाक में खुजली और सूजन की समस्या भी हो सकती है।

चोट लगना

  • कई बच्चों को नाक में ऊँगली डालने की आदत होती है।
  • जिस वजह से कभी कर बार ऊँगली के नाखून से नाक के अंदर चोट लग जाती है और खून निकलना शुरू हो जाता है।

लो ह्यूमिडिटी

  • गर्म जगह पर ज्यादा रहना और आसपास का वातावरण सूखा होना इससे भी बच्चों को यह समस्या हो जाती है।

जेहरीले धुंए से

उत्तक असामान्य ग्रोथ

  • बच्चो में कई बार यह समस्या तब आती है जब नाक के भीतर के उत्तक असामान्य रूप से बढ़ने लगते है।

पुरानी बीमारी

  • ऐसे बच्चे जिन्हे पहले से कोई बीमारी हो उन्हें नाक से खून बहने की समस्या होने की भी आशंका होती है।
  • इसके अलावा ऑक्सीजन की सही मात्रा ना होने की वजह से भी नाक की सतह सुख जाती है।
  • इस वजह से नाक से खून बहना शुरू हो जाता है।

Nose Bleeding Treatment: डॉक्टर के पास जाने से पहले करे ये उपाय

  • वैसे ज्यादातर खून बहने की समस्या में 5 से 10 मिनट में बंद हो जाती है।
  • जिस व्यक्ति को नाक में से खून आ रहा है उसे धैर्य रखना चाहिए और घबराना नहीं चाहिए।
  • जिस व्यक्ति को नाक में से खून आ रहा है उसे अपना सिर पीछे की तरफ झुकाना चाहिए।
  • अगर यह समस्या किसी बच्चे को है तो उसे अपनी गोद में बिठा कर उसका सिर ऊपर की तरफ झुकाए, ताकि खून बाहर ना आ सके।
  • अगर पीड़ित व्यक्ति ने गले में कोई टाई पहन रखी है तो उसे निकाल दें।
  • पीड़ित व्यक्ति की नाक को मुलायम और अंगूठे और ऊँगली की चुटकी से 5 मिनट के लिए दबा कर रखे।
  • इसी के साथ दूसरे हाथ से आइस क्यूब को नाक के ऊपर रखे, खून निकलना बंद होगा।
  • 5 मिनट के बाद पीड़ित व्यक्ति की नाक को छोड़ दे खून बंद हो गया होगा।
  • अगर 10 मिनट से ज्यादा देर तक ब्लीडिंग रहे तो डॉक्टर के पास तुरंत पहुँचने की कोशिश करें।
  • डॉक्टर आपकी नाक की जांच करके नाक में दवा डाल देंगे।
  • इसके आलावा डॉक्टर्स केमिकल डालकर नाक से बहते खून को बंद कर देते है।

नोज ब्लीडिंग के लिए घरेलु उपचार

साबुत ब्रेड का सेवन

  • कई बार ऐसा होता है सिर्फ सही चीज़े खाने से ही बहुत ही बीमारियों से छुटकारा मिल जाता है।
  • वैसे ही अगर ही गर्मियों में साबुत गेंहू की ब्रेड का सेवन करने से कभी भी नाक से खून नहीं निकलता है।
  • इसका सेवन सुबह नाश्ते में और रात को सोने से पहले करे। इससे नाक से खून आने की समस्या दूर हो जायेगी।

हरी सब्जियों का सेवन

  • हरी सब्जियां तो हर तरह से फायदेमंद होती है इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व होते है।
  • अगर आप नाक से खून निकलने वाली समस्या से परेशान है तो यह एक बेहतरीन उपाय है।
  • नियमित रूप से अपने भोजन में हरी सब्जियों का सेवन करें फायदा होगा।

पानी पियें

  • गर्मियों में नाक से खून निकलने का एक कारण यह भी होता है कि शरीर में पानी की कमी हो जाती है।
  • कई बार ऐसा होता की लोग पानी पीना भूल जाते है।
  • जिस वजह से नाक से खून निकलने की समस्या उत्पन्न हो जाती है।
  • इसलिए आपको हमेशा पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए

अन्य उपाय

  • उपाय को काल लें उसके बाद इसे अपनी नाक के पास रख कर सूंघे।
  • एक कॉटन बॉल लें उसपर सिरका लगाए और फिर कॉटन बॉल को अपनी नाक पर लगा लें। इससे नाक से खून निकलना बंद हो जाएगा।
  • जब नाक से खून निकल रहा हो तो बिना टिके चेयर पर बैठ जाए। और नाक की जगह मुंह से सांस लें।
  • साफ़ हरे धनिये की कुछ बूंद अपनी नाक में डाल लें।
  • इसी के साथ आप अपने सिर पर ठंडे पानी की पट्टी भी रखे इससे भी लाभ होगा।
  • पीड़ित व्यक्ति के सिर पर ठंडा पानी डालने से भी नाक से खून निकलना बंद हो जाता है।

नाक से खून आना किसी गंभीर बीमारी की निशानी तो नहीं है लेकिन अगर अचानक आपकी नाक से खून निकलने लगे तो घबराने की बजाय ऊपर बताये गए उपाय आजमाएं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें अगर बार बार आपकी नाक से खून बहने लगता है तो बिना किसी देरी के डॉक्टर से संपर्क करें।

Subscribe to