Waffles Recipe in Hindi: स्नैक्स में बनाए क्रंची क्रिस्पी और यम्मी वैफल्स

Waffles Recipe in Hindi: स्नैक्स में बनाए क्रंची क्रिस्पी और यम्मी वैफल्स

वैफल्स एक काफी अच्छा और स्वादिष्ट स्नैक्स आइटम है। जिसे आप नाश्ते में, आइसक्रीम के साथ या फिर किसी और चीज़ के साथ खाएंगे तो इसका स्वाद बढ़ जाता है।

वैफल्स को आप कई तरह से बना सकते है। इसे सादा, चॉकलेट, या फिर अन्य फलो के साथ बनाया जा सकता है। आप वैफल्स को कई फ्लेवर में भी बना सकते है। यह बच्चों को बहुत पसंद आएगा और अगर इसे आइसक्रीम के साथ खाएंगे तो स्वाद ओर भी बड़ जायेगा।

आपको ऐसा लग रहा होगा कि वैफल्स बनाना मुश्किल होगा, लेकिन ऐसा है नहीं। यहाँ हम आपको बहुत ही आसान तरीके से घर पर वैफल्स बनाने की विधि बता रहे है। आप इसे अपना मनचाहा फ्लेवर भी दे सकते है और साथ ही आकार भी। अपने हिसाब से आप इसे आकर दे और इसकी टॉपिंग भी अपने स्वादअनुसार तैयार कर सकते है।

इस लेख में हम आपको बता रहे कि आप घर वैफल्स कैसे बना सकते है। इसे बनाने की रेसेपी क्या है? इसके साथ ही यहाँ हम एगलेस और विथ एग दोनों प्रकार के वैफल्स बनाना आपको बता रहे है। तो आइये जानते है Waffles Recipe in Hindi.

Waffles Recipe in Hindi: जानिए घर पर कैसे बनाए एगलेस और विथ एग वैफल्स

Waffles-Recipe-in-Hindi

एग वैफल्स

पूर्व तैयारी का समय - 5 मिनट
बनाने का समय - 10 मिनट
कुल समय - 15 मिनट
कितने लोगों के लिए - 3
कैलोरीज - 232

Waffle Ingredients: वैफल्स बनाने के लिए क्या क्या सामग्री है जरुरी

  • आटा - 2 कप
  • नमक - 1 चम्मच
  • बेकिंग सोडा - 4 चम्मच
  • शक्कर - 2 चम्मच
  • अंडे - 2
  • दूध - 1½ कप (गर्म किया हुआ)
  • मक्खन - ⅓ कप (पिघला हुआ)

एग वैफल्स बनाने की विधि

  • एक बड़े बर्तन में आटा लें।
  • अब इसमें नमक, बेकिंग पाउडर, शक़्कर, मिलाकर लग रख दें।
  • अब वेफल आयरन को जरूरत के अनुसार गर्म कर लें।
  • जब तक वेफल आयरन गर्म हो तब तक दूसरे बर्तन में अंडे, दूध, मक्खन और वेनिला को मिलकर साथ में फेटे।
  • अब आपको अंडे वाले मिश्रण को आटे के मिश्रण में मिलाकर ब्लेंड करना है।
  • इस तैयार मिश्रण को पहले से गर्म किये हुए वेफल आयरन के बर्तन में डालें।
  • अब लीड को बंद कर दें।
  • लीजिये Easy Waffle Recipe से अब आपके वैफल्स रेडी है। आप इसे अपनी पसंद के अनुसार टॉपिंग कर सकते है।
  • अगर आपको फ्रूट पसंद है तो आप उसकी टॉपिंग भी कर सकते है।

एगलेस वैफल्स

  • पूर्व तयारी का समय - 10 मिनट
  • बनाने का समय - 10 मिनट
  • कुल समय - 20 मिनट
  • कितने लोगो के लिए - 4 लोगो के लिए
  • कैलोरीज - 385

सामग्री

  • मैदा - 1⅓ कप
  • कॉर्नफ्लौर - ⅓ कप
  • बेकिंग सोडा - ⅓ बड़ी चम्मच
  • यीस्ट - क्रुमब्लड़ फ्रेश 1⅓ बड़ी चम्मच
  • चीनी - 3 बड़ी चम्मच
  • बटर - ⅓ कप पिघला हुआ
  • दूध - ¾ कप
  • नमक - एक पिंच

एगलेस वैफल्स बनाने की विधि

  • एक बर्तन लें, उसमे मैदा, कॉर्नफ्लौर और बेकिंग सोडा मिला दें।
  • इस मिश्रण में 3 बड़ी चम्मच गुनगुना पानी मिलाएं।
  • अब इसमें यीस्ट, चीनी, पिघला हुआ बटर, दूध और नमक डालकर मिलाएं।
  • ध्यान रहे कि इस मिश्रण में गुठलिया ना पड़े। इस मिश्रण को 10 मिनट के लिए अलग रख दें।
  • अब वैफल्स आयरन को गर्म होने के लिए रखे और उस पर थोड़ा ब्रश की मदद से बटर लगा दें।
  • अब अपने मिश्रण को वैफल आयरन में डालकर अच्छी तरह से फैला दें।
  • 2 से 3 मिनट तक पकने दें और गोल्डन ब्राउन होने तक पकाएं।
  • इसे गर्म गर्म सर्वे करें और ऊपर आइस क्रीम की टॉपिंग करें।

नोट

  • सादे और एगलेस वैफल्स को आप सिंपल चॉकलेट सॉस के साथ भी खा सकते है और साथ ही इसे किसी की फ्रूट और आइसक्रीम की टॉपिंग के साथ सर्व कर सकते है।
  • वैफल्स को आप होम मेड चॉकलेट के डेकोरेशन के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते है।
  • होम मेड चॉकलेट को अलग तरह से बनाने के लिए भी वैफल्स का इस्तेमाल कर सकते है।
  • अगर आप Chocolate Waffles बनाना चाहते है तो इसमें कोको पाउडर और चॉकलेट पाउडर का का भी इस्तेमाल करे।

नूट्री वैफल्स

  • पूर्व तयारी का समय - 3 से 4 घंटे
  • बनाने का समय - 20 मिनट
  • कुल समय - 4 घंटे 30 मिनट
  • कितने लोगो के लिए - 4 लोगो के लिए
  • कैलोरीज - 141

सामग्री

  • मूँगदाल - ½ कप (छिलके वाली)
  • पनीर - ¾ कप (कम फैट वाला पनीर)
  • हरीमिर्च - ½ बड़ी चम्मच (बारीक कटी हुई)
  • मेथी की पत्तियाँ - 2 बड़ी चम्मच (बारीक कटी हुई)
  • पालक - ½ कप (बारीक कटा हुआ)
  • बेसन - 2 छोटी चम्मच
  • हींग - 1 चुटकी
  • खाने का सोडा - ¼ छोटी चम्मच
  • चीनी - 2 चुटकी
  • तेल - 2½ छोटी चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार

नूट्री वैफल्स बनाने की विधि

  • पहले मूँगदाल को अच्छी तरह से धो लें और पर्याप्त पानी में 3 से 4 घंटे के लिए भिगो दें।
  • इसके बाद दाल में से पानी अलग निकाल दें।
  • अब इसमें हरी मिर्च और पनीर डालकर अच्छी तरह मिक्सी में ब्लेंड कर लें।
  • अब इस पेस्ट को एक अलग बर्तन में निकाल लें।
  • फिर इसमें मेथी, पालक, बेसन, हींग, खानेवाला सोडा, शक्कर, तेल, नमक, और थोड़ा पानी डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
  • अब इस घोल को 4 बराबर भागों में डिवाइड कर लें।
  • अब वेफल आयरन पर ब्रश की मदद से हल्का तेल लगाए और गर्म करें।
  • अब इसमें मिश्रण को डालें और अच्छी तरह फैलाएं।
  • अब इसमें वेफल को बेक होने दें।
  • लीजिये नूट्री वैफल्स तैयार है। अब तो आप भी जान गए होंगे कि Crispy Waffle Recipe कितनी आसान है।
  • इसे अब आप गर्म गर्म हरी चटनी के साथ सर्व करें।

नोट

  • यह एक नमकीन वैफल्स है जिसे किसी भी चटनी के साथ खा सकते है।

बच्चे एक एक तरह का फूड खाकर बोर हो जाते है। ऐसे में अगर आप उन्हें कुछ नया नया बनाकर खिलाएंगे तो उनकी ख़ुशी दुगुनी हो जाएगी। इसलिए आज हमने आपको बताया कि किस तरह से घर पर ही वैफल्स बना सकते है। सिंपल वैफल्स बनाने के साथ साथ एगलेस वैफल्स भी आसानी से बन जाते है। स्नैक्स में अगर किसी को मीठा नहीं पसंद है तो यहाँ बताये गए स्वादिष्ट नमकीन वैफल्स भी बना सकते है। जो सभी के लिए बहुत हैल्थी स्नैक साबित होगा।

Subscribe to