World Hypertension Day 2018: हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को न करे नज़रअंदाज़

World Hypertension Day 2018: हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को न करे नज़रअंदाज़

हर साल 17 मई को वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे मनाया जाता है और इस दिन लोगों को हाइपरटेंशन के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया जाता है। हाइपरटेंशन से लोगों को बचाने के लिए वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे हर साल मनाया जाता है।

हाइपरटेंशन कहें या फिर हाई ब्लड प्रेशर दोनों एक ही है। अगर हाइपरटेंशन की समस्या को अवॉयड किया जाये तो यह आगे चलकर काफी बड़ी परेशानी बन सकती है। यह आपके दिल पर दबाव बनाता है। सही समय पर इसका इलाज नहीं करवाया जाए तो आपकी जान भी जा सकती है।

अनियमित खानपान और बदलती लाइफस्टाइल के कारण आज की जनरेशन इस तरह के रोगों से जल्दी ग्रसित हो जाते है। ऐसे में हमें समझना होगा कि अपने डेली रूटीन में बदलाव करना बेहद जरुरी है।

World Hypertension Day 2018 के मौके पर इससे जुड़े कई अहम् पहलुओं को हम आपके सामने रखेंगे। साथ ही आपको बताएँगे कि हाइपरटेंशन से राहत पाने के लिए क्या करना चाहिए।

World Hypertension Day 2018: जाने हाइपरटेंशन की समस्या से जुडी महत्वपूर्ण जानकारियां

World-Hypertension-Day-2018-in-Hindi

हाइपरटेंशन क्या होता है?

  • जब ब्लड प्रेशर बहुत बड़ जाता है तो वह हाइपरटेंशन कहलाता है।
  • अगर किसी व्यक्ति का ब्लड प्रेशर 80/120 से ज्यादा हो जाता है तो यह हाइपरटेंशन होता है।
  • वैसे यह समस्या लोगों को कई कारणों की वजह से हो सकता है।
  • लेकिन आजकल इस समस्या के पीछे लोगों की गलत लाइफस्टाइल है।
  • यह समस्या आपको कई प्रकार की बीमारियों का शिकार बना देती है।
  • अगर इस समस्या का सही समय पर इलाज नहीं करवाया जाए तो जान भी जा सकती है।

हाइपरटेंशन पर शोध

  • एक स्टडी के अनुसार भारत में सिर्फ 40% लोगों को ही पता है कि हाइपरटेंशन क्या है।
  • एक स्टडी में यह साबित हुआ है कि भारत में 2000 मिलियम एडल्ट्स को हाइपरटेंशन की समस्या है।
  • इनमें से सिर्फ 40% लोगों को ही पता है कि उन्हें हाइपरटेंशन की समस्या है।
  • साथ ही इसमें से सिर्फ 20% लोग ही है जो अपनी हाइपरटेंशन की समस्या का इलाज करवा रहे है।
  • इसके अलावा बीमारियों के कारण जितनी मौते होती है उसमे 10% मौते सिर्फ हाइपरटेंशन की वजह से होती है।
  • एक स्टडी में यह भी साबित हुआ है कि सिर्फ दवाइयों से ही आप हाइपरटेंशन की प्रॉब्लम से छुटकारा नहीं पा सकते है।

Hypertension Symptoms: जानिए हाइपरटेंशन के लक्षण

साँस लेने में तकलीफ

  • अधिक मात्रा में दबाव पड़ने के कारण दिल तक पर्याप्त मात्रा में ब्लड नहीं पहुँच पाता है।
  • जिस वजह से दिल ठीक तरीके से पंप नहीं कर पाता है।
  • इसी के साथ फेफड़ो में भी पर्याप्त मात्रा में ब्लड नहीं पहुँच पाता है जिससे साँस लेने में तकलीफ शुरू होने लगती है।

अक्सर सिर दर्द रहना

  • सिर दर्द तब ज्यादा होता है जब ब्लड प्रेशर काफी ज्यादा बढ़ जाता है।
  • यह दर्द आगे चल कर माइग्रेन की समस्या को उत्पन्न करता है।

धुंधला दिखना

  • कई बार ऐसा होता है कि हाइपरटेंशन की वजह से आँखों से सब कुछ धुंधला दिखने लगता है।
  • ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इसमें दिमाग के कई हिस्सों में सूजन आ जाती है।
  • इसमें ऑप्टिक नर्व भी सूज सकती है जिस वजह से देखने में दिक्क्त आती है।

थकान और स्ट्रेस

  • हाइपरटेंशन की वजह से बॉडी के कई पार्ट्स कमजोर और खराब हो जाते है।
  • इसी के साथ हार्ट चैम्बर भी फूल जाते है और मोटे हो जाते है। जिस वजह से बॉडी के ओर पार्ट्स तक सही मात्रा में ब्लड नहीं पहुँच पाता है।
  • अत्यधिक थकान और तनाव की वजह से भी हाइपरटेंशन हो सकता है।

Signs of Hypertension: उच्च रक्तचाप के कुछ सामान्य लक्षण

  • कई बार नकसीर की समस्या हो जाना
  • हर छोटी छोटी बात पर गुस्सा हो जाना
  • वजन का बढ़ जाना
  • ताज़गी महसूस ना होना
  • चेस्ट में पैन होना

वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे

  • वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे 17 मई को बनाया जाता है।
  • इस दिन लोग हाइपरटेंशन की समस्या के प्रति जागरूक किया जाता है।
  • हाइपरटेंशन की समस्या मोटापा, जेनेटिक, ज्यादा शराब के सेवन और किडनी के रोग की वजह से भी हो होती है।
  • वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे लोगो को बताया जाता है की हमेशा ही हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहने से हाइपरटेंशन हो सकता है।
  • हाई बीपी को अगर कंट्रोल नहीं किया गया तो यह हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक का कारण बनता है।

Hypertension in Hindi: हाइपरटेंशन की समस्या होने पर करें इन अाहारो का सेवन

केला

  • केले में काफी ज्यादा पोटैशियम होता है जिसका सेवन हाइपरटेंशन में मददगार होता है।
  • केले का सेवन आपके बड़े हुए हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है।
  • इसे नियमित रूप से खाने से यह आपके हाई बीपी को कंट्रोल में रखता है।
  • How to Control High Blood Pressure के लिए केले का सेवन फायदेमंद साबित होगा।

पालक

  • पालक में काफी अच्छी मात्रा में पोटैशियम, फोलेट, और मैग्नीशियम पाया जाता है।
  • इसके अलावा यह फाइबर से भी युक्त होता है।
  • इसके नियमित सेवन से हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखा जा सकता है।

लहसुन

  • लहसुन में काफी अच्छी मात्रा में नाइट्रिक एसिड होता है।
  • इसके सेवन से ब्लड वेसल्स रिलैक्स होती है।
  • जिससे बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है और ब्लड परेसुरे भी कम होता है।
  • How to reduce blood pressure के लिए यह एक असरकार उपचार है।

ओटमिल्स

  • ओटमिल्स काफी ज्यादा फाइबर से युक्त होता है।
  • जो बॉडी में बढ़ रहे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायक होता है।
  • इसमें सोडियम की मात्रा काफी कम होती है इसलिए आप नियमित रूप से इसका सेवन कर सकते है।

चुकंदर

  • How to Cure High Blood Pressure के लिए चुकंदर के जूस का सेवन अच्छा होता है।
  • चुकंदर में नाइट्रेट्स पाए जाते है जो खून की नालियों को रिलैक्स करते है।
  • रोज़ाना एक गिलास चुकंदर का जूस पीना चाहिए।
  • इसके सेवन से ब्लड प्रेशर में 5 पॉइंट की गिरावट देखने को मिलती है।

हाइपरटेंशन या उच्च रक्तचाप की समस्या किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकती है। इसलिए अगर यहाँ बताये गए किसी लक्षण को आप देखते है तो डॉक्टर से संपर्क करें और समय समय पर चेकअप भी करवाते रहें।

Subscribe to