Pippali Benefits in Hindi: खाने का स्वाद बढ़ाए, शरीर को चुस्त दुरुस्त बनाए

Pippali Benefits in Hindi: खाने का स्वाद बढ़ाए, शरीर को चुस्त दुरुस्त बनाए

पिप्पली को long pepper भी कहा जाता है, जो औषधीय गुणों से भरपूर है। पिप्पली को मसालो में इस्तेमाल किया जाता है। यह गहरे हरे रंग की होती और सुख जाने के बाद यह काले रंग की हो जाती है।

इस काले रंग की पिप्पली को कूटकर मसालों में मिलाया जाता है। यह मसाला खाने में काफी ज्यादा तीखा होता है। लेकिन दिखने में काली मिर्च के समान होता है। इसे आयुर्वेद उपचार में भी प्रयोग किया जाता है।

इस पिप्पली के काफी अलग अलग नाम है जैसे संस्कृत- पिप्पली, हिन्दी- पीपर, पीपल, मराठी- पिपल, गुजराती- पीपर, बंगला- पिपुल, तेलुगू- पिप्पलु, तिप्पली, फारसी- फिलफिल, इंग्लिश- लांग पीपर, लैटिन- पाइपर लांगम आदि।

इसमें मौजूद औषधीय गुणों की वजह से यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। आइये जानते है क्या क्या है
Pippali Benefits in Hindi.

Pippali Benefits in Hindi: जानिए पिप्पली के फायदे और घरेलु उपचार

Pippali-Benefits-in-Hindi

आँखों के लिए

  • इसे आँखों में लगाने से नाईट ब्लाइंडनेस की समस्या ठीक हो जाती है।
  • इसी के साथ यह विज़न प्रॉब्लम में भी फायदेमंद होता है।
  • इसे आँखों में इस्तेमाल करने के लिए पिप्पली के एक भाग को हरीतकी के 2 भागो के साथ पानी में पीसकर एक कॉटन पर लगाना चाहिए।
  • इसके बाद इस कॉटन को अपनी आँखों पर रखे।
  • इससे आँखों से पानी बहने की समस्या भी दूर होगी।

दांतो में समस्या

  • अगर किसी को दांतो में किसी प्रकार की समस्या है तो उनके लिए पिप्पली एक बहुत अच्छा इलाज है।
  • इसके लिए 1 या 2 ग्राम पिप्पली पाउडर, सेंधा नमक, हल्दी और सरसो के तेल को मिक्स कर लें।
  • अब इस मिश्रण को अपने दांतो पर लगाए। इस मिश्रण को कम से कम 1 घंटे के लिए दांतो पर लगे रहने दें।
  • इससे आपको दांतो के दर्द और अन्य समस्याओं से राहत मिलेगी।

कान का दर्द

  • अगर किसी को कान का दर्द है तो उस व्यक्ति को पिप्पली का इस्तेमाल करना चाहिए।
  • इसके लिए पिप्पली को जलाए और उसके धुंए को कान के अंदर करें।
  • ऐसा करने से कान के दर्द में काफी फायदा होगा और दर्द कम होगा।

लैक्टेशन में मददगार

  • लेक्टेशन में बढ़ोतरी के लिए 2 ग्राम पिप्पली और ऐस्पैरागस का सेवन करें।
  • दूध पिलाने वाली माँ को 2 छोटी चम्मच पिप्पली, सोंठ, आंवला पाउडर और 3 छोटी चम्मच गुड़ को दूध और घी के साथ खाना चाहिए। लैक्टेशन बढ़ता है।

हिचकी में फायदेमंद

  • हिचकी की समस्या में पिप्पली और मुलेठी पाउडर में 3 ग्राम वाइल्ड सित्रौन जूस मिलाये और फिर इसमें पानी मिलाकर सेवन करे।
  • इसके अलावा पिप्पली और समान मात्रा में पानी में मिलाकर पीने से हिचकी बंद होती है।

स्पास्मोडिक स्टमक

  • स्पास्मोडिक स्टमक मतलब पेट में ऐठन की समस्या होना।
  • पेट की ऐठन को कम करने के लिए पिप्पली काफी ज्यादा सहायक होती है।
  • इस समस्या के लिए पिप्पली के जड़ के पाउडर को दूध में मिलाकर पानी के साथ लेने से फायदा होता है।

लिवर और स्प्लीन एनलार्जमेंट

  • लिवर एनलार्जमेंट को ख़त्म करने के लिए पिप्पली का इस्तेमाल करे।
  • इसके लिए 2 से 3 पिप्पली 1 बड़ी चम्मच शहद को सुबह और शाम सेवन करना चाहिए।
  • इसके लिए 3 ग्राम पिप्पली को 1 ग्राम पानी में उबाले।
  • फिर एक चम्मच शहद मिलाकर पिए।

अपच में फायदेमंद

  • एक किलो घी को मध्यम आंच पर उबाले फिर उसमे गुड़ और 250 ग्राम पिप्पली को मिलकर डालें।
  • अब इसे रोज़ एक दिन में तीन बार खाए।

पाईल्स की समस्या में

  • इस समस्या के लिए एक चम्मच पिप्पली पाउडर, एक चम्मच सिका हुआ जीरा, बटर में मिक्स किया हुआ सेंधा नमक रोज़ सुबह खाने से फायदा होता है।

हार्ट के लिए फायदेमंद

  • अगर किसी को हार्ट संबंन्धित समस्या है तो इसमें Piper Longum काफी फायदेमंद है।
  • पिप्पली पाउडर में शहद मिलाकर सुबह खाने से कोलेस्ट्रॉल हमेशा ही सामान्य बना रहता है।
  • इससे दिल पर दबाव कम बनता है।

सांसो की बीमारी में

  • अगर किसी को सांसो की बीमारी है तो उस व्यक्ति को भी पिप्पली का सहारा लेना चाहिए।
  • इसके लिए 2 ग्राम पिप्पली के चूर्ण को 4 कप पानी में डालकर उबाले।
  • इसे तब तक उबालना है जब तक की यह सिर्फ 2 कप न रह जाए।
  • इस मिश्रण को दिन में 2 से 3 बार पिए, साँस फूलने की समस्या से आराम मिलेगा।

सिरदर्द में फायदेमंद

  • पिप्पली को पीसकर लेप बनाकर सिर पर लगाने से दर्द में राहत मिलती है।
  • इसके बाद रोज़ना 3 ग्राम पिप्पली के पाउडर को दूध या गर्म पानी के साथ लें दर्द में राहत मिलेगी।

Pippali for Weight Loss

  • मोटापे को कम करने में पिप्पली का सेवन काफी ज्यादा फायदेमंद होता है।
  • इसके आधे ग्राम पाउडर को शहद के साथ एक एक चम्मच खाने से काफी फायदा मिलता है।
  • इस मिश्रण को 1 महीने तक नियमित रूप से खाए।
  • इसके अलावा 1 से 2 पिप्पली के दानों को दूध में उबालकर पिए।
  • इससे भी मोटापे में राहत मिलेगी।
  • यह आपका वजन कम करने के लिए एक अचूक उपाय है जिसे आप आसानी से कर सकते है।

सर्दी जुखाम में फायदेमंद

  • सर्दी और जुखाम से राहत पाने के लिए आपको पिप्पली का इस्तेमाल करना चाहिए।
  • पिप्पली पाउडर, सोंठ और काली मिर्च को बराबर मात्रा में मिला लें।
  • फिर इसे शहद के साथ खाने से फायदा मिलता है और सर्दी जुखाम दूर होगा।

टीबी जैसी बीमारियों में फायदेमंद

  • पिप्पली में मौजूद मेटाबोलिज्म बढ़ाने के गुण और अन्य संक्रमणों से बचाने में फायदेमंद है।
  • इसी के साथ पिप्पली कई आयुर्वेदिक एंव आधुनिक दवाओं की कार्यक्षमता को बढ़ाने में काफी मदद करता है।

पिप्पली कई प्रकार की बीमारियों में कारगार साबित होती है। ऊपर दिए पिप्पली के सभी घरेलु उपचार को अपनाकर आप स्वस्थ बने रह सकते है।

Subscribe to