Bael Juice Benefits: चिलचिलाती धुप में आपको रखें ठंडा ठंडा कूल कूल

Bael Juice Benefits: चिलचिलाती धुप में आपको रखें ठंडा ठंडा कूल कूल

गर्मियों में आपके पास कई प्रकार के जूस पीने का ऑप्शन होता है लेकिन आपको ऐसे जूस का सेवन करना चाहिए जो चिलचिलाती धुप में फायदेमंद हो और शरीर में कई प्रकार के तत्वों की पूर्ति करें।

गर्मी से बचने के लिए तरह तरह के जूस पिने की बजाय अगर सिर्फ हम ठंडे पेय पदार्थो की बात करें तो सबसे अच्छा बेल का जूस होता है। जिसकी तासीर ही ठंडी होती है।

बेल का सेवन सेहत के साथ साथ सौंदर्य को निखारने का भी काम करता है। आयुर्वेद में भी इसे कई प्रकार के गुणों से परिपूर्ण बताया है। इसमें प्रोटीन, बीटा-कैरोटीन, थायमीन, राइबोफ्लेविन और विटामिन सी जैसे तत्व पाए जाते है।

यहां हम आपको बता रहें है कि बेल के जूस का सेवन करने से आपको किस तरह के फायदे मिल सकते है, जो चिलचिलाती और ताप्ती धुप में भी आपको बनाये रखे ठंडा ठंडा कूल कूल। जानिए Bael Juice Benefits.

Bael Juice Benefits: जाने बेल के जूस पिने के क्या क्या है फायदे

Bael-Juice-Benefits-in-Hindi

लू से बचाए

  • गर्मियों में लू की समस्या सबसे कॉमन होती है जो किसी को भी हो सकती है।
  • ऐसे में लोगो को बेल के जूस का नियमित रूप से सेवन करना चाहिए।
  • इसका नियमित रूप से सेवन करने से लू का असर नहीं होता है।

पेट के लिए फायदेमंद

  • यह किडनी को हैल्थी रखता है।
  • इससे आंतो में हो रहे कीड़ो से बचाया जा सकता है।
  • बेल के जूस में फेरोनिया गम पदार्थ पाया जाता है।
  • जो डायरिया और पेचिश की समस्या में काफी लाभदायक होता है।
  • जिन लोगो को पेट का अल्सर होता है उन लोगो को भी इसके जूस का सेवन करना चाहिए।
  • यह सूजन को कम करने में भी काफी फायदेमंद होता है।
  • इसके अलावा इसमें मौजूद गुण और तत्व पाचन क्रिया को सुधारते है।
  • अपनी कब्ज, अपच और गैस की परेशानी से राहत पाने के लिए आपको नियमित रूप से बेल के जूस का सेवन करना चाहिए।
  • एसिडिटी और कब्ज की बीमारी में बेल के जूस में गुड़ या चीनी मिलकर पीना चाहिए। इससे जल्द ही आराम मिलेगा।

कोलेस्ट्रॉल के लिए फायदेमंद

  • जिन लोगो कोलेस्ट्रॉल की समस्या रहती है उन लोगो के लिए Bel ka Juice काफी फायदेमंद माना जाता है।
  • जो लोग बेल के जूस का नियमित रूप से सेवन करते है तो उनका कोलेस्ट्रॉल हमेशा कंट्रोल रहता है।

हार्ट बीमारियों में फायदेमंद

  • दिल की बीमारियों में बेल का सेवन काफी ज्यादा फायदा पहुँचाता है।
  • अपने दिल की बीमारियों से राहत पाने के लिए आपको बेल के जूस में 1 से 2 बूँद घी मिलाकर पीना चाहिए।
  • इसका सेवन आपको नियमित रूप से करना चाहिए जिससे आपकी दिल से जुडी सभी समस्या दूर होगी।

मुँह के छालो में फायदेमंद

  • मुंह में छले अक्सर गर्मी और पेट की खराबी के कारण होते है।
  • अगर किसी को मुंह में छले होने की शिकायत होती है तो ऐसे में लोगो को बेल के जूस का सेवन करना चाहिए।
  • यह दोनों कारणों से होने वाले छालो से मुक्ति दिलाता है।
  • इसका सेवन करने से बॉडी में गर्मी कम होती है और शरीर को ठंडक मिलती है।

माँ और नवजात शिशु के लिए फायदेमंद

  • अगर आप नयी माँ है तो आपको बेल के जूस का सेवन जरूर करना चाहिए।
  • यह माँ के शरीर को तो फायदा पहुंचाता ही है और साथ ही नवजात शिशु को को भी पूरा पोषण देता है।
  • यह नयी माँ में ब्रैस्ट मिल्क प्रोडक्शन को बढ़ाता है।
  • इसी के साथ यह ब्रैस्ट कैंसर की आशंका को भी कम करता है।

ब्लड के लिए फायदेमंद

  • यह ब्लड को शुद्ध करता है और मात्रा बढ़ाता है।
  • साथ ही ब्लड में मौजूद हानिकारक पदार्थो को बाहर निकालता है।
  • यह ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करने में लाभकारी होता है।
  • आपको नियमित रूप से Bel Sharbat का सेवन करना चाहिए।

डायबिटीज के मरीजों के लिए

  • बेल के जूस में पाए जाने वाला फेरोनिया गम डायबिटीज में भी फायदेमंद होती है।
  • यह ब्लड शुगर को सामान्य रखने में मदद करती है।
  • यह इन्सुलिन के इस स्तर को बढ़ा कर ब्लड के लेवल को कम करता है।
  • इसका नियमित रूप से सेवन करने से शुगर लेवल हमेशा ही कंट्रोल रहता है।

स्कर्वी की समस्या में फायदेमंद

  • स्कर्वी ऐसी बीमारी है जिसमे विटामिन सी की कमी हो जाती है।
  • बेल के जूस से शरीर में इसकी कमी आसानी से पूरी हो जायेगी। बेल विटामिन सी का अच्छा स्त्रोत माना जाता है।
  • नियमित रूप से बेल के जूस का सेवन बॉडी में इसी कमी को पूरा करता है।
  • बेल विटामिन सी से प्रचुर होने के कारण माइक्रोबियल और वायरल संक्रमणों से बचाता है।

एनर्जी लेवल बढ़ाता है

  • एक बेल के फल जो 100 ग्राम का होता है उससे बॉडी को 140 कैलोरीज मिलती है।
  • इसके अलावा इसमें मौजूद इसके गुणकारी तत्व शरीर के सभी पार्ट्स को एक्टिव रखते है।
  • बेल प्रोटीन युक्त होता है जो शरीर को ठीक तथा मांसपेशियों को मजबूत रखने में मदद करता है।

लिवर को स्वस्थ रखे

  • Bael Fruit Juice को बीटा कैरोटीन का एक अच्छा स्त्रोत माना जाता है।
  • बेल लिवर की कई परेशानियों से राहत दिलाने में काफी सक्षम होता है।
  • बेल में थाइमिन और रिबोफ्लेविन मौजूद होता है।
  • यह दोनों तत्व लिवर को स्वस्थ रखने के लिए फायदेमंद होते है।

नोट

  • आप बेल का सेवन पके और कच्चे दोनों रूपो में कर सकते है।
  • आप कच्चे बेल का सलाद और चटनी के रूप में सेवन करे यह लाभकारी होगा।
  • इसके आलावा आप पके बेल का फल और रस के तौर पर सेवन करे यह लाभदायक होने के साथ साथ फायदेमंद भी होगा।
  • बेल का इस्तेमाल सेहत के साथ साथ त्वचा के लिए भी फायदेमंद होगा।

इस ऊपर दिए लेख में अपने जाना की बेल का जूस आपके लिए किस तरह से फायदेमंद हो सकता है। अगर आप भी ऊपर दी गयी किसी बीमारी से पीड़ित है तो आपको अपनी समस्या से राहत पाने के लिए बेल के जूस का सेवन करना चाहिए। यह सिर्फ आपके स्वस्थ के लिए ही नहीं बल्कि आपकी त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होगा।

Subscribe to