Kapoor Ke Fayde: फटी एड़ियों की परेशानी समेत कई समस्याओं में राहत देगा कपूर

Kapoor Ke Fayde: फटी एड़ियों की परेशानी समेत कई समस्याओं में राहत देगा कपूर

कपूर का उपयोग हिन्दू धर्म में धार्मिक कार्यो के लिए किया जाता आ रहा है। विशेषकर पूजन में इसका उपयोग किया जाता है। ऐसा माना जाता है की कपूर का उपयोग घर में करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही यह घर को भी शुद्ध करने का कार्य करती है।

कपूर एक पेड़ होता है । कपूर के पेड़ को जापान और चीन में सबसे पहले उगाया गया था। भारत के कई क्षेत्रों में भी इसे उगाया जाता है जैसे देहरादून, मैसूर, नीलगिरि, सहारनपुर आदि।

कपूर पूजन में तो काम आता है ही है साथ ही यह स्वास्थ्य की दृष्टि से भी बहुत ही लाभकारी होता है। इसका इस्तेमाल करने से कई प्रकार के रोगों से मुक्ति मिल जाती है।

इस लेख में हम आपको Camphor के फ़ायदों के बारे में बताने जा रहे है जो आपके लिए फ़ायदेमंद रहेंगे। आईये जानते है Kapoor Ke Fayde के बारे में विस्तार से।

Kapur ke Fayde: जाने इसके अद्भुत फायदे, इसे बनाने की विधि और सावधानियां

Kapoor-Ke-Fayde-in-Hindi

कपूर

  • कपूर सफ़ेद रंग का और पारदर्शी भी होता है।
  • यह दो प्रकार में पाया जाता है एक तो इसे पेड़ो से प्राप्त किया जा सकता है साथ ही इसे बनाया भी जा सकता है।
  • जो कपूर पेड़ो से मिलता है उसे देसी कपूर और भीमसेनी कपूर कहा जाता है।
  • कपूर के पत्ते बहुत चिकने होते है जिनसे खुशबू आती है।

कपूर के फायदे: Camphor Benefits

कपूर को आयुर्वेद में औषधि के रूप में भी उपयोग किया जाता है। यह बहुत ही लाभकारी होता है। जानते है इसके फ़ायदों के बारे में।

तनाव को दूर करे

  • तनाव होने से व्यक्ति को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए तनाव को दूर करना बहुत ही ज़रुरी होता है।
  • तनाव को दूर करने के लिए लिए कपूर बहुत ही अच्छा विकल्प होता है। यह तनाव को दूर करके दिमाग को मानसिक शांति प्रदान करता है।
  • इसका इस्तेमाल करने के लिए तेल में कपूर को मिला ले और फिर उस तेल से सिर की धीरे धीरे मसाज करे। ऐसा करने से सर को ठंढक मिलती है साथ ही तनाव भी दूर हो जाता है।

सर्दी जुकाम से राहत

  • सर्दी जुकाम को भी दूर करने के लिए कपूर बहुत ही लाभकारी होता है।
  • यदि किसी व्यक्ति को सर्दी जुकाम की समस्या है तो उसे एक रुमाल में कपूर के टुकड़े रखने चाहिए और फिर उसे बार बार सूंघना चाहिए। ऐसा करने से सर्दी चली जाती है और राहत मिलती है।

फटी एड़ियों में फ़ायदेमंद

  • बहुत से लोग अपनी फटी हुयी एड़ियों के कारण भी परेशान रहते है। आप कपूर की मदद से इस समस्या से भी मुक्ति पा सकते है।
  • इसके लिए कपूर को पीस में बाँट ले और उसे पानी में घोल ले। उसके बाद उस पानी में अपने पैरों को कुछ देर के लिए भिगो कर रखे।
  • ऐसा करने से फटी एड़ियों से राहत मिलेगी।

बालों के लिए लाभकारी

  • बालों की भी समस्या बहुत से लोगो को होती है खासकर लोग बालों के झड़ने से परेशान होते है।
  • यदि आप कपूर का इस्तेमाल करेंगे तो आप बालों की कई समस्याओं से छुटकारा पा सकते है। यह बालों को झड़ने से रोकता है साथ ही बालों में होने वाली रुसी को भी दूर करने में मदद करता है।
  • साथ ही यह गंजेपन की समस्या से भी निजात दिलाने में मदद करता है।

त्वचा के रोगों से मुक्ति

  • कपूर त्वचा सम्बन्धी रोगों को को भी दूर करने में मदद करता है। यह चेहरे पर होने वाले दाग धब्बो और मुंहासो को दूर करने का कार्य करता है।
  • इसका उपयोग करने के लिए नारियल के तेल में कपूर को मिला ले और इस तेल से चेहरे पर धीरे धीरे मालिश करे।
  • यह चेहरे की समस्या को दूर कर देता है।

कपूर के अन्य फायदे: Kapur ke Fayde in Hindi

  • चर्म रोगों से मुक्ति भी कपूर का उपयोग करना बहुत ही लाभकारी होता है।
  • यदि आप जोड़ों के दर्द से परेशान है तो आप कपूर का का उपयोग कर सकते है जो की आपके लिए बहुत ही लाभकारी रहेगा।
  • जली हुयी त्वचा को ठीक करने के लिए भी इसका उपयोग करना लाभकारी होता है।
  • हाँथ पैरों में ऐठन को भी कपूर की मदद से दूर किया जा सकता है। यह बहुत ही फ़ायदेमंद होता है।
  • गठिया रोग को दूर करने के लिए भी कपूर का उपयोग किया जा सकता है।
  • स्वप्न दोष को दूर करने के लिए भी कपूर लाभकारी होता है।

कपूर का तेल बनाने की विधि

कपूर का तेल भी कई उपचारो के लिए लाभकारी होता है। आईये जानते है कपूर का तेल कैसे बनाया जाता है।

  • कपूर का तेल बनाना बहुत ही आसान होता है।
  • कपूर के तेल को बनाने के लिए सबसे पहले आप नारियल के तेल में कपूर को मिला और इस मिश्रण को एक महीने के लिए रख दे।
  • इस तरह आपका कपूर का तेल तैयार हो जायेगा। जिसे आप बालों पर भी इस्तेमाल कर सकते है या फिर आप इसे चेहरे पर भी लगा सकते है।

अन्य जानकारी

यदि आप घर से कुछ दिनों के लिए कहीं बाहर जा रहे है तो आप अपने घर में कपूर की गोलियों को खुला रखकर जाये। ऐसा करने से बंद घर में खुशबू रहती है। साथ ही कीड़े मकोड़े भी घर में नहीं आते है। और आपको बता दे ऐसा माना जाता है की कपूर के उपयोग से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।

सावधानियां

कपूर का इस्तेमाल करते समय कुछ सावधानियां रखना भी जरूरी होता है नहीं तो यह नुकसानदायक भी हो सकती है जैसे -

  • कपूर को बच्चों की पहुँच से दूर रखना चाहिए।
  • अपनी आँखों को भी कपूर से बचा कर रखना चाहिए।
  • कपूर का इस्तेमाल सिमित मात्रा में ही करना चाहिए।
  • जो महिलाये गर्भवती है या फिर स्तनपान कराती है उन्हें भी इसके उपयोग से दूर रहना चाहिए।
  • कपूर का इस्तेमाल कर रहे है तो इसे सीधे त्वचा पर ना लगाए इसे किसी तेल में मिलाकर ही लगाए।

इस तरह आप कपूर का उपयोग पूजन के अतिरिक्त अन्य समस्याओं को दूर करने के लिए भी कर सकते है। प्रतिदिन यदि आप कपूर का उपयोग पूजन में करते है तो उससे घर में ऊर्जा का संचार होता है जो घर के सदस्यों को स्वस्थ्य रखने में भी मदद करता है साथ ही इसकी महक आपके मन को भी शांति प्रदान करती है और मन खुश रहता है।

Subscribe to