Khas Khas Ke Fayde: कई परेशानियों से राहत दिलाता है खस खस, जाने इसके सेहतमंद फायदे

Khas Khas Ke Fayde: कई परेशानियों से राहत दिलाता है खस खस, जाने इसके सेहतमंद फायदे

खस खस का एक सुगंधित पौधा है। इसके पौधे में छोटे छोटे बीज होते है। यह 5 से 6 फुट का पौधा होता है। खस खस को अंग्रेजी में पॉपी सीड  के नाम से जाना जाता है और इसे पोस्ता दाना भी कहते है। यह दिखने में जितना छोटा होता है, उतना ही ज्यादा सेहत के लिए लाभकारी भी होता है।

खस खस के बीज को मसाले के रूप में भी उपयोग किये जाते है। ज्यादा जगह पर यह खस खस के नाम से ही जाना जाता है। पुराने जमाने से इसे एक औषधि के रूप में उपयोग किया जा रहा है। Khus Khus Plant भारत में  मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश, होशियारपुर, राजस्थान और मध्य प्रदेश में उगाया जाता है। वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया और तुर्की जैसे देशों में भी इसकी खेती की जा रही है।

यह दूसरे नट्स  की तुलना में अधिक पौष्टिक तत्व से भरा होता है, और इसके कोई साइड इफ़ेक्ट या एलेर्जी भी नहीं होते हैं। खसखस प्यास को बुझाता है और ज्वर, सूजन और पेट की जलन से राहत दिलाता है।  इसके अलावा यह एक दर्द-निवारक औषधि की तरह भी उपयोग में आता है। यह अधिकतर ठंड के मौसम में उपयोग होने वाला बीज है। इसका इस्तेमाल सब्जी की ग्रेवी बनाने, हलवा बनाने और मिठाई का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है।

खस खस स्वाद से भरपूर होता है और कई गुणों से भी परिपूर्ण होता है। आज इस लेख में हम बात करेंगे खस खस का इस्तेमाल खाने की कौन कौन सी स्वादिष्ट डिश बनाने में होता है, इसमें कौन से गुण पाए जाते है और Khas Khas ke Fayde in Hindi. आइये अब जानते है  Khas Khas Ke Fayde के बारे में विस्तार से।

Khas Khas Ke Fayde: जानिये कैसे खस खस आपको पहुंचा सकता है कई स्वास्थ्यवर्धक फायदे

खस के गुण:

खस खस बहुत पोषक तत्व पाए जाते है। यह हमारे सेहत के लिए काफी लाभकारी होते है।

खसखस के बीज में  ओमेगा-6 फैटी एसिड, प्रोटीन, फाइबर का अच्छा स्रोत हैं। इसके अलावा खस खस में कई प्रोटीन, विटामिन बी, थायमिन, कैल्शियम और मैंगनीज भी होता हैं। इसलिए खसखस को एक उच्च पोषण वाला आहार माना जाता है।  खस खस के बीज में ऑक्ज़ैलिक ऐसिड, लेसीथिन, नारकोटाइन का सुराग पाया जाता है।खस खस के बीज से तेल निकलता है इस तेल का इस्तेमाल साबुन बनाने में, परफ्यूम बनाने में और कई तरह के पेय पदार्थों और खाद्य पदार्थों में किया जाता है।Khas Khas Plant का उपयोग दवा बनाने में भी होता है।

खस की तासीर ठंडी होती है।इसलिय यह शरीर में होने वाली जलन को कम करती है और हमारी प्यास को बुझती है।खाने के लिए खस खस का उपयोग कई तरीको से किया जाता है। आप चाहे तो खस खस का हलवा बना कर खा सकते है।यह सर्दियों के मौसम में बनता है जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है।यह हमारे शरीर को ताकत देता है और गर्म रखता है। इसके अलावा आप चाहे तो खस खस को रात में भीगा कर रख दे और सुबह उठकर इससे पीसकर दूध में मिलकर इसका सेवन कर सकते है। या तो आप खस खस के लड्डू बना क्र भी खा सकते है। पुराने जमाने में पहलवान खस खस के लड्डू और हलवा खाकर शरीर को तंदरूस्त बना कर रखते थे।खस का शरबत बनाकर भी पी सकते है।    

खस खस के फायदे: Khus Khus Benefits

खस खस खाने में उपयोग होता है, इसके अलावा इसके कई सरे स्वास्थ लाभ है। आइये आज हम बताते हैं Khas Khas Benefits in Hindi.

दिल के लिए:

  • दिल से संबंधित समस्याओं के लिए खस खस बहुत उयपोगी माना जाता है।
  • खस खस में फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है।
  • इसमें ओमेगा 3 एसिड्स होते है जो हार्ट को स्वस्थ रखते है और क्रियाशील बनाये रखते हैं।
  • इसलिए खस खस सर बना हलवा का सेवन करना चाहिए ताकि आपका हार्ट स्वस्थ रहे।

हड्डियों के लिए:

  • खस का बीज कैल्शियम और तांबा से समृद्ध होता है, जो हड्डियों को स्वस्थ रखने में कारगर होता हैं और इसे मजबूत भी बनाता है।
  • इसके अलावा इसमें मैगनीज होता है जो जोड़ों के दर्द और सूजन से राहत दिलाते है।

कब्ज के लिए:

  • खस खस में भरपूर मात्रा में फाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते है जो पेट में कब्ज की समस्या से छुटकारा दिलाते हैं।
  • यह बार बार भूख लगने की समस्या को भी कम कर देता है। पेट में जलन और एसिडिटी की समस्या को भी दूर करता है।
  • खस खस को रात में भीगा कर रख दें और सुबह उठकर इसे पीसकर दूध में मिलाकर इसका सेवन कर सकते है, इसका सेवन करने से आपकी कब्ज की बीमारी ठीक हो जाएगी।

छालों के लिए

  • जब हमारे पेट में ज्यादा गर्मी होने लगती है तो मुँह में छालें होने लगते है।
  • छालें ठीक करने के लिए खस खस को पीसकर छालों पर लगा लें, यह छालों से राहत दिलाएगा।
  • खस खस की तासीर बहुत ठंडी होती है जो छालों को सही करने में मदद करती है।

नींद के समस्या के लिए

  • अपने देखा होगा बहुत से लोगो को ठीक से नींद नहीं आती है। यदि खस खस का सेवन करेंगे तो इस बीमारी से छुटकारा पा सकते है।
  • रात में सोते समय एक गिलास गर्म दूध में खस खस को मिला कर पी लें । खस खस के बीज के हल्के नशीले प्रभाव से आपको राहत और शांति से सोने में आसानी होगी।

किडनी में स्टोन के लिए:

  • खस खस में पोटेशियम और कई एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते है जो शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है।
  • इसलिए नियमित रूप से खस खस का सेवन करने से पथरी की बीमारी नहीं होती है।

त्वचा के लिए:

  • खस खस में लिनोलिक नामक एसिड होता है जो हमारे शरीर को एक्जिमा के बैक्टीरिया से बचा के रखता है।
  • यह एक तरीके के मॉइस्‍चराइजर की तरह काम करता है और त्वचा को दाद व खुजली से बचा के रखता है।

फर्टिलिटी बढाता है:

  • खस खस बीज में एंटी ऑक्सीडेंट और पोषक तत्व पाए जाते है जो महिलाओं के लिए बहुत फ़ायदेमंद होते है।
  • यदि महिलाएं खस खस के बीज का तेल अपने फैलोपियन ट्यूब में इस्तेमाल करेगी तो वहां की सारी गंदगी साफ़ हो जाती है और यह गर्भ धारण करने में मदद करता है।

ऊर्जा प्रदान करता है:

  • खस खस में कार्बोहायड्रेट अच्छी मात्रा में होता है, जो शरीर में जाकर ऊर्जा और ताकत देता है।
  • कमजोरी और थकान मिटाने के लिए खस खस बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।

इसके अलावा भी कई सारे Khas Khas Benefits है जो हमारे शरीर के लिए फ़ायदेमंद है। तो इसका सेवन ज़रूर करें।

Subscribe to