Long Pepper Benefits: पिप्पली के सेवन से होते हैं कई लाभ, जाने इसके फायदे

Long Pepper Benefits: पिप्पली के सेवन से होते हैं कई लाभ, जाने इसके फायदे

हमारे देश का अलग अलग भारतीय भोजन अद्वितीय और स्वादिष्ट होता है। इसका स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें कई प्रकार की जड़ी बूटियों और अन्य असामान्य जायके वाले मसालों को शामिल किया जाता है।भारत में जड़ी-बूटी और मसालों का उपयोग खाने में सैकड़ों सालों से किया जाता आ रहा है। इन मसालों में कई औषधीय गुण होते हैं। ये हमारे खाने को भी अलग फ्लेवर देते हैं।

एक रिसर्च से पता चला है कि इन मसालों में शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ाने की क्षमता होती है और यह शरीर को स्वस्थ बनाये रखने में मदद करते है। ऐसे तो भारत में कई तरह के मसालों का उपयोग किया जाता है और इनमें से बहुत से मसाले हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते है जैसे - इलाइची, दालचीनी, काली मिर्ची, हल्दी, आदि। लेकिन इसके अलावा भी बहुत से ऐसे मसाले और जड़ी बूटियां होते हैं जो हमारे लिए उपयोगी है। आइये आज बात करते है पिप्पली या लंबी काली मिर्च के बारे में।

क्या आप जानते है की सदियों से काली मिर्च को खाना पकाने में मसाले के रूप में इस्तेमाल किया जाता रहा है। लेकिन इसमें इतने पोषक तत्व पाए जाते है इसलिए इसका उपयोग आयुर्वेदिक जड़ी बूटी के रूप में किया जाता है। इसका वानस्पतिक नाम Piper Longum है। पिप्पली सुगन्धित और भूमि पर फैलने वाली होती है। इसका स्वाद तीखा होता है। इसके सभी भागों का उपयोग मानव उपभोग और स्वास्थ्य के लिए विभिन्न लाभों के लिए किया जाता है। पिप्पली के पौधे में बारिश के मौसम में फूल खिलते हैं और फल शरद्-ऋतु में होते हैं। इसके फलों को ही पिप्पली कहते हैं। यह अपने फलों के लिए जाना जाता है जो सूखे और मसाले के रूप में उपयोग किया जाता है।

यह मेघालय, असम, पश्चिम बंगाल की निचली पहाड़ियों जैसे इलाके में उगता है। Long Pepper में  में वसा, प्रोटीन, शर्करा, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, विटामिन सी और ए, आहार फाइबर और सोडियम जैसे विभिन्न पोषक तत्व होते हैं। इस लंबी मिर्च में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। यह शरीर को बैक्टीरिया के संक्रमण से बचाता है। इसके पोषक तत्वों और औषधि गुणों के कारण इसका उपयोग कई सारी बीमारियों के लिए किया जाता है। आज इस लेख में जानते है की Pippali Herb का उपयोग किस तरह करते है और इसके क्या क्या फायदे है। आइये विस्तार से जानते है Long Pepper Benefits.

Long Pepper Benefits: स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभ पहुंचाने वाला होता है पिप्पली

बात Pippali Uses की करें तो पिप्पली के पौधे के फल का उपयोग दवा बनाने के लिए किया जाता है। इस भारतीय लंबी मिर्च का उपयोग कभी-कभी आयुर्वेदिक चिकित्सा में अन्य जड़ी-बूटियों के साथ किया जाता है। दो प्रकार की लंबी काली मिर्च होती है गीली और सूखी। सूखी लंबी काली मिर्च का उपयोग आम तौर पर पाउडर के रूप में किया जाता है। आप चाहे तो इसका उपयोग काली मिर्ची के जगह पर भी कर सकते है। गीली लंबी काली मिर्च का उपयोग सब्जियों, सूप आदि में कर सकते है। पिप्पली उपयोग भूख बढ़ने और पाचन में सुधार करने के लिए भी किया जाता है, साथ ही साथ पेट दर्द, अपच, आंतों की गैस, दस्त और हैजा का इलाज भी इससे किया जाता है।

क्या होते हैं Pippali Benefits?

इसके कई सारे सेहतमंद फायदे है। आइये जानते है इनम से कुछ:

कोल्ड और कफ के लिए:

  • सर्दियों में होने वाली खांसी और जुकाम से राहत दिलाने के लिए पिप्पली बहुत फ़ायदेमंद होता है।
  • यह बलगम को हटाकर सर्दी और खांसी को ठीक करती है।
  • आप गले की खराश से राहत पाने के लिए लंबी काली मिर्च और शहद भी मिला सकते हैं।

बच्चों के दाँत दर्द के लिए

  • बच्चों के जब दाँत निकल रहे होते हैं तो उन्हें बहुत दर्द होता है। इस दर्द से राहत पान के लिए Pipli Herb आपकी मदद कर सकता है।
  • ऐसे में पिप्पली चूर्ण को एक चम्मच शहद में मिलाकर मसूढ़ों पर घिसने से दाँत बिना दर्द के निकलते हैं।

अपच के लिए

  • पिप्पली में कुछ पेट को लाभ पहुंचाने वाले सुखदायक रसायन होते हैं, जो अपच का इलाज कर सकते हैं।
  • इसमें पिपराइन होता है जो संक्रमण से लड़ने में मदद करता है जो पाचनतंत्र को नुकसान पहुंचा सकते हैं और आंत को अच्छे से साफ़ करता है।
  • पाचन सुधारने के अलावा, इसका उपयोग भूख में सुधार, पेट-दर्द और दस्त के इलाज के लिए भी किया जाता है। खाना बनाते समय अपने खाने में लंबी काली मिर्च पाउडर डालें और फर्क देखे।

वजन कम करने के लिए

  • वजन कम करने के लिए Pippali Pepper एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
  • इसमें ऐसे एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते है जो फैटी एसिड को जलाने में मदद करता है। जिसके कारण अनचाही चर्बी कम होने लगती है और वजन कम होने लगता है।
  • वजन कम करने के लिए इस मसाले का उपयोग आप शहद के साथ कर सकते है। यदि आप हफ्ते में 3 बार इसका सेवन करेंगे तो निश्चित रूप से वजन कम होने लगेगा।

हार्ट के लिए

  • लंबी काली मिर्च हृदय की मांसपेशियों को मजबूत करती है और रक्त परिसंचरण में सुधार करती है।
  • यह रक्त परिसंचरण को विनियमित करके कोलेस्ट्रॉल के स्तर और रक्तचाप को भी सामान्य करने में मदद करता है।
  • इसके लिए आप पिप्पली के चूर्ण को शहद में मिलाकर सेवन करें।

मधुमेह के लिए पिप्पली

  • पिप्पली रक्त में जारी ग्लूकोज की मात्रा को नियंत्रित करता है।
  • मधुमेह की रोकथाम मानव शरीर में लंबे काली मिर्च के लाभों में से एक है।
  • इस खाद्य मसाले के नियमित सेवन से शरीर में इंसुलिन उत्पादन की दर को भी बढ़ावा मिलता है। यह मानव को प्रभावित करने वाले सभी प्रकार के मधुमेह को रोक सकता है।

सर दर्द के लिए

  • इसमें एंटी बैक्टेरियल के गुण होते है जो सर दर्द से राहत दिलाते है।
  • सिरदर्द को नियंत्रित करने के लिए पानी के साथ पिप्पल लोंगम की जड़ का पाउडर या पिप्पली का पेस्ट बनाएं और माथे पर लगाएं। इससे आपको आराम मिलेगा।

चर्म रोग के लिए

  • लंबी काली मिर्च त्वचा संबंधी समस्याओं को ठीक करने में मदद करती है।
  • यह त्वचा पर दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है।
  • जब भी आपको किसी प्रकार की त्वचा की समस्या हो, तो पिप्पली पाउडर का पेस्ट पानी के साथ तैयार करें और प्रभावित क्षेत्र पर दिन में दो बार लगाएं।

आज इस लेख में आपने जाना Long Peper के क्या क्या फायदे है। यदि आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो लंबी मिर्च को सेवन करें और खाना बनाने में इसका उपयोग करें।

Subscribe to