Mountain Climber Exercise: माउंटेन क्लाइंबर व्यायाम से बॉडी के फैट को दूर कर दें सही शेप

Mountain Climber Exercise: माउंटेन क्लाइंबर व्यायाम से बॉडी के फैट को दूर कर दें सही शेप

माउंटेन क्लाइंबर एक बहुत ही लाभकारी एक्सरसाइज होती है जिसके बहुत सारे फायदे होते है। आम तौर पर आप जो भी व्यायाम अपने प्रतिदिन की जीवन शैली में करते है उन सभी व्यायाम से आपको बहुत लाभ होता है। एक्सरसाइज सिर्फ हमारे शरीर को ही नही बल्कि हमारे दिमाग को भी फिट रखती है। साथ ही अगर आप एक्सरसाइज नियमित रूप से करते है तो इसके ज्यादा लाभ होते है।

ऐसी बहुत सी एक्सरसाइज होती है जिन्हें करना आसान तो होता ही है साथ ही वो आपके लिए बहुत ज्यादा फ़ायदेमंद भी होती है, उन्ही में से एक एक्सरसाइज है माउंटेन क्लाइंबर। यह एक्सरसाइज करने में बहुत ही आसान होता है और साथ ही इसके बहुत से लाभ भी आपको देखने को मिलते है।

जो लोग अपनी बढती चर्बी से परेशान है उनके लिए माउंटेन क्लाइंबर एक बहुत ही अच्छी एक्सरसाइज साबित हो सकती है जो उन्हें जल्द ही उनके हिसाब से उनकी बॉडी के फैट को घटाकर उनको फिर से दुबला पतला बना सकती है। माउंटेन Climbers Exercise को महिला और पुरुष दोनों ही कर सकते है माउंटेन क्लाइंबर एक्सरसाइज को करने से सभी को लाभ मिलता है। Mountain Climbers एक्सरसाइज को बहुत सारे प्रकार से किया जाता है आज हम आपको माउंटेन क्लाइंबर एक्सरसाइज को करने के सभी तरीके यहाँ पर बतायेंगे उनमे से जो भी तरीका आपको अपने लेवल पर अच्छा लगे आप उसे कर सकते है।

माउंटेन क्लाइंबर एक्सरसाइज के अंतर्गत Climbing Workout करने से हमारे एब्स, बैक, लेग और आर्म्स सभी के लिए अच्छी एक्सरसाइज हो जाती है। माउंटेन क्लाइंबर एक्सरसाइज हमारी बॉडी को तो शेप में करती ही है साथ ही बैक, लेग और आर्म्स को भी मजबूत बनाती है। माउंटेन क्लाइंबर एक्सरसाइज लड़कियों को मर्दानी बनाती है। इस एक्सरसाइज को आप आसानी से समझकर कर सकते है। बस आपको किसी भी एक्सरसाइज का रिजल्ट देखने के लिए नियमित रूप से उसे करने की आवश्यकता रहती है। जानते है Mountain Climber Exercise के बारे में।

Mountain Climber Exercise: जाने इसे करने का तरीका और इसके अनेक फायदे

Mountain-Climber-Exercise-in-Hindi

माउंटेन क्लाइंबर एक्सरसाइज कैसे करे?

स्पाइडरमैन माउंटेन क्लाइंबर

  • इसे करने के लिए प्लैंक की पोजीशन में आएं और कोर मसल्स को टाइट कर लें।
  • अब एक पैर को उसी तरफ आगे जमीन पर रखें।
  • इसके बाद इस पैर को शुरूआती पोजीशन में ले जाएं और दूसरे पैर को उसी तरफ के हाथ की तरफ आगे जमीन पर रखें।
  • इस एक्सरसाइज को प्रत्येक साइड से 10-10 के 3 सेट्स में करें।
  • यह एक्सरसाइज कोर मसल्स के साथ कूल्हे, पैर और कंधों को मजबूत बनाती है।

रो पुश-अप्स माउंटेन क्लाइंबर

  • इसे करने के लिए आप सबसे पहले प्लेंक या पुशअप की स्थिति में आ जाये।
  • अब आप अपने एक पैर को मोड़ते हुए अपने पेट की तरफ लाये। आप ध्यान रखे आप जिस साइड का पैर उठा रहे है उसे उस ही साइड पेट की तरफ लाना है।
  • अब आप उस पैर को सीधा कर ले।
  • अब आप अपने दूसरे पैर को उठाये और उसे पेट की तरफ ले जाये।
  • फिर उस पैर को अब सीधा कर ले। इस प्रक्रिया को कुछ बार दोहराए।
  • इस एक्सरसाइज के 10-10 के 3 सेट्स करे।
  • इस एक्सरसाइज को जल्दी-जल्दी करने की कोशिश करे।
  • ये Mountain Climbers Workout आपके पेट की चर्बी को कम करने में बहुत लाभकारी होती है।

माउंटेन क्लाइंबर बर्पी

  • इसे करने के लिए सबसे पहले आप हाई प्लैंक की स्थिति में खड़े हो जाए और पुशअप करे।
  • अपने एक पैर को घुटने से मोड़ते हुए छाती की तरफ लाये। फिर पैर को सीधा कर ले।
  • इसी प्रकार दूसरे पैर को मोड़ते हुए छाती की तरफ लाये और फिर उसे सीधा कर ले।
  • इस तरह आपका एक राउंड कम्पलीट हो जायेगा इस प्रक्रिया को आप कम से कम 10 बार अवश्य दोहराए।
  • इस एक्सरसाइज से आपको जल्दी से जल्दी चर्बी खत्म होने लगती है साथ ही ये आपके हाथों और कंधो की मांसपेशियों तो मजबूत बनाता है।
  • आप इस एक्सरसाइज को जितनी जल्दी जल्दी करेंगे यह उतनी ही ज्यादा जल्दी शरीर की चर्बी को कम करेंगी।

साइड प्लैंक माउंटेन क्लाइंबर

  • इसे करने के लिए साइड प्लैंक की पोजीशन में आएं और ऊपर वाले घुटने को छाती की तरफ उठाएं।
  • इसके बाद दूसरी साइड से भी इस क्रिया को दोहराइए और इस साइड से घुटने को छाती की तरफ उठाएं।
  • इस प्रक्रिया का भी कम से कम 10 बार अभ्यास ज़रुर करे और जितनी जल्दी जल्दी हो इस प्रक्रिया को करे।
  • इस प्रक्रिया के निरंतर अभ्यास से आपकी बॉडी फ्लेक्सिबल बनी रहती है।

पोस्टीरियर प्लैंक माउंटेन क्लाइंबर

  • पोस्टीरियर प्लैंक माउंटेन क्लाइंबर को करने के लिए आप सबसे पहले जमीन पर बैठ जाये और अब अपने पैरो को आगे की तरफ सीधा कर ले।
  • दोनों हथेलियों को कूल्हों के पीछे की तरफ रखें।
  • अब कूल्हों को ऊपर की तरफ उठाएं और एक घुटने को छाती की तरफ लाएं और फिर इसे वापस ले जाये।
  • इसी प्रकार दूसरे घुटने को भी छाती की तरफ लाये और उसे भी वापस ले जाये। समय के साथ इस एक्सरसाइज को तीव्रता के साथ करे आप जितना जल्दी जल्दी करेंगे आपको उतना लाभ मिलेगा।
  • इस एक्सरसाइज के 10-10 के तीन सेट्स करने का प्रयास करे।
  • इसके नियमित अभ्यास से आपकी बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन सही तरीके से होने लगता है।

Mountain Climbers Benefits: माउंटेन क्लाइंबर करने के फायदे

  • माउंटेन क्लाइंबर एक कार्डिओ वेस्कुलर एक्सरसाइज है जो आपके दिल और लंग्स को हमेशा स्वस्थ रखने का काम करती है।
  • इससे आप अपने बढ़े हुए फैट को बहुत आसानी से कम कर सकते है।
  • माउंटेन क्लाइंबर एक्सरसाइज से आप अपने पेट के आस पास की चर्बी को बिलकुल खत्म कर सकते है।
  • माउंटेन क्लाइंबर एक्सरसाइज को करने से आप अपनी बॉडी को हमेशा शेप में रख सकते है।
  • इस एक्सरसाइज से आप अपने स्टेमिना को और बढ़ा सकते है।
  • माउंटेन क्लाइंबर एक्सरसाइज के नियमित अभ्यास से शरीर के रक्त-प्रवाह को और सुधार सकते है साथ ही अपनी बॉडी को फ्लेक्सिबल भी बना सकते है।
  • माउंटेन क्लाइंबर एक्सरसाइज से पुरुष अपने मसल्स को आसानी से बना सकते है।
  • माउंटेन क्लाइंबर एक्सरसाइज मुख्यतः ऑब्लिक और ग्लूट मसल्स को मजबूती देती है।
  • माउंटेन क्लाइंबर एक्सरसाइज के नियमित अभ्यास से आप अपने शरीर को तंदरुस्त और फुर्तीला बना सकते है साथ ही आपका शरीर बहुत ज्यादा लचीला भी हो जायेगा।

आज के लेख में आपने कुछ उपयोगी माउंटेन क्लाइंबर एक्सरसाइज के बारे में जाना। अगर आप अपने शरीर को प्रॉपर शेप में लाना चाहते हैं तो इस एक्सरसाइज का नियमित तौर पर अभ्यास जरूर करें।

Subscribe to