Quinoa Benefits: कैंसर से लेकर ह्रदय रोग के लिए लाभकारी किनोआ का सेवन

Quinoa Benefits: कैंसर से लेकर ह्रदय रोग के लिए लाभकारी किनोआ का सेवन

किनोआ एक प्रकार का खाद्य पदार्थ है। जिसे सबसे पहले दक्षिणी अमेरिका में उगाया गया था।परन्तु अब किनोआ को पूरे देश में उगाया जाता है और इसका सेवन किया जाता है। किनोआ को सुपर फ़ूड भी कहा जाता है और कुछ स्थानों पर इसे सुपर ग्रेन के नाम से भी जानते है।

यह प्रोटीन से समृद्ध होता है साथ ही इसमें फायबर भी उच्च मात्रा में पाया जाता है। इनका ज्यादातर उपयोग नाश्ते के रूप में किया जाता है। यह अनेक प्रकार के फ़ायदों से भरपूर होता है जिसके कारण लोग इसे खाना पसंद करते है।

Quinoa Grain का सेवन करने से कई प्रकार के रोगों को भी ठीक किया जा सकता है। किनोआ ग्लूटेन फ्री होता है जिसके कारण यह एक स्वस्थ खाद्य पदार्थ में शामिल है।

Quinoa Rice के अनेक फ़ायदों को जानकर आप भी इसका सेवन करने से पीछे नहीं हटेंगे और इसके स्वास्थ्य लाभ का फायदा भी ज़रूर उठाने की कोशिश करेंगे। जानते है Quinoa Benefits.

Quinoa Benefits: जानें किनोआ के सेवन के अनेक फायदे और नुकसान

Quinoa-Benefits-in-Hindi

मोटापा कम करे

  • मोटापा को कम करने के लिए लोग कई डाइट प्लान बनाते है।यदि आप डाइट प्लान बनाने की सोच रहे है तो किनोआ आपके लिए बहुत लाभकारी रहेगा ।
  • इससे आपका वजन तो कम होता हीं है साथ ही पौष्टिक तत्व भी प्राप्त हो जाते है।
  • कीनोआ में उच्च मात्रा में फायबर होता है जो की वजन को कम करने में सहायक होता है।
  • साथ ही इसमें प्रोटीन भी अधिक मात्रा में होता है जिसके कारण शरीर में जमी अतिरिक्त चर्बी को आसानी से कम किया जा सकता है।

हड्डियों में मजबूती लाये

  • हड्डियों में दर्द और कमजोरी कैल्शियम की कमी के कारण होने लगती है। यदि आप किनोआ का सेवन करते है तो उससे आपको पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम मिलता है।
  • इसका नियमित सेवन करने से हड्डियाँ मजबूत होती है साथ ही दांत भी मजबूत बने रहते है।

त्वचा के लिए लाभकारी

  • त्वचा में मुंहासे, दाग धब्बे होने से त्वचा ख़राब दिखने लगती है। साथ ही त्वचा की रंगत भी कम हो जाती है। हर कोई चाहता है की उसकी त्वचा चमकदार रहे।
  • किनोआ त्वचा के लिए भी लाभकारी होती है इसमें विटामिन बी भरपूर मात्रा में पाया जाता है साथ ही अन्य पोषक तत्व भी पाए जाते है जो त्वचा को जवां बनाये रखने में मदद करते है।
  • किनोआ में उपस्थित विटामिन बी के कारण मुंहासो की समस्या भी दूर हो जाती है।साथ ही यह पिग्मेंटेशन की समस्या को भी कम करता है। त्वचा से सम्बंधित समस्याएं भी इसके सेवन से दूर हो जाती है।

बालों के लिए फायदेमंद

  • बालों के जल्दी न बढ़ने और टूटने की समस्या अधिकांश महिलाओ को होती है जिसके कारण वह परेशान रहती है।
  • कीनोआ बालों के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है। इसका सेवन करने से बालों की ग्रोथ अच्छे से होने लगती है।साथ ही बालों से संबंधित समस्याएं दूर हो जाती है ।
  • किनोआ में पाया जाने वाला प्रोटीन बालों की वृद्धि के लिए फ़ायदेमंद होता है।
  • किनोआ में एमिनो एसिड होने के कारण यह बालों को रिपेयर करने का कार्य करता है साथ ही स्कल्प को भी हाइड्रेट करता है।

रुसी को दूर करे

  • यह बालों की रुसी को भी दूर करने में मदद करता है।
  • किनोआ में आयरन, फास्फोरस और कैल्शियम पाया जाता है जो की नमी को बनाये रखने में मदद करते है जिसके कारण बालों में रुसी की समस्या नहीं होती है।
  • बालों में किनोआ का उपयोग करने के लिए इसको अच्छे से मसल कर बालों और स्कल्प पर लगाना होता है।
  • इसके बाद इस पेस्ट को बालों में 15 मिनट तक लगा रहने से फिर अपने बालों को अच्छी तरह से धो ले। इससे दो मुहे बाल भी खत्म हो जाते है।

किनोया के स्वास्थ्य लाभ

मधुमेह के लिए लाभकारी

  • मधुमेह की बीमारी शरीर में तभी होती है जब शरीर में इन्सुलिन का सही तरीके से स्त्राव नहीं हो पाता है।
  • शर्करा का स्तर शरीर में बढ़ जाता है जो की मधुमेह का कारण बनता है। यदि आप किनाओ का सेवन नाश्ते में नियमित रूप से करते है तो इससे मधुमेह रोग नहीं होता है।
  • किनोआ में फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। जो की रक्त शर्करा को बढ़ने नहीं देता है उसे नियंत्रित रखता है।

कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखे

  • किनोआ में मौजूद फाइबर शरीर में केलोस्ट्रोल को बढ़ने से रोकता है जिसके कारण शरीर बीमारियों से बचा रहता है।
  • केलोस्ट्रोल के बढ़ने से हृदय संबंधित बीमारियाँ होती है। यदि आप इसका सेवन नियमित रूप से करते है तो आपको हृदय संबंधित समस्याओं का खतरा बहुत कम होता है।
  • यह ख़राब केलोस्ट्रोल को कम कर देता है, जिससे हृदय स्वस्थ्य रहता है।

एनीमिया से बचाए

  • किनोआ में एनीमिया से बचाव के गुण भी पाए जाते है। इसमें आयरन भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। आयरन की कमी से एनीमिया रोग उत्पन्न होता है।
  • आयरन की कमी होने से शरीर में खून की कमी हो जाती है। यदि आप किनोआ का सेवन रोज करते है तो आयरन की कमी से होने वाली बीमारियों से बचा जा सकता है साथ ही यह शरीर में खून बढ़ाने में भी मदद करता है।

पाचन के लिए लाभकारी

  • किनोआ का सेवन करने से पेट भी अच्छा रहता है। इसमें मौजूद फायबर पाचन को सुचारु रूप से चलाने में मदद करते है।
  • जिसके कारण पेट की समस्या दूर हो जाती है और कब्ज की समस्या भी नहीं होती है।
  • विटामिन बी भी पाचन के लिए आवश्यक तत्व होता है जो की इसमें भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

कैंसर से बचाव

  • किनोआ के सेवन से कैंसर रोग भी दूर हो जाता है। इसका नियमित सेवन करने से कैंसर का खतरा होने की सम्भावनाये कम हो जाती है।

अन्य लाभ

  • किनोआ शरीर से सूजन को कम करने में भी मदद करता है। इसमें फैटी एसिड पाया जाता है। जो की सूजन के लिए लाभकारी होता है।
  • प्रतिरोधक क्षमता के कम होने से शरीर में बीमारियाँ जल्दी जल्दी होने लगती है। किनोआ का सेवन करने से प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

किनोआ के नुकसान

  • किनोआ का सेवन करने से नुकसान ज्यादा नहीं होते है परन्तु इसका सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए।
  • इससे कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती है जैसे पेट में गैस का बनना, दस्त का होना आदि।

आज के लेख में आपने किनोआ के सेवन से मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में जाना। इसके सेवन से शरीर को बहुत सारे फायदे मिलते हैं इसलिए आप इसका सेवन ज़रूर करें और इसे अपने आहार में शामिल करें।

Subscribe to