Period Jaldi Lane Ke Upay: इन उपायों को अपनाकर पीरियड्स को जल्दी लाया जा सकता है

Period Jaldi Lane Ke Upay: इन उपायों को अपनाकर पीरियड्स को जल्दी लाया जा सकता है

महिलाओं के लिए मासिक धर्म एक ऐसी क्रिया होती है जो हर महीने आती है। इसके लिए हर महिला को सजग रहना पड़ता है और अपने मासिक धर्म के लिए प्रिपेयर भी रहना होता है। ताकि आप उसके अनुसार कार्यो को कर सके।  

लेकिन कभी कभी मासिक धर्म को लेकर चिंता हो जाती है क्योंकि यदि आप कहीं बाहर घूमने जाने का मन बना रहे होते हैं तो आपको सबसे पहले अपने मासिक धर्म की चिंता सताने लगती है या फिर आपको कहीं ऐसे कार्यो के लिए जाना पड़े जहाँ आपको फिजिकल एक्टिविटी की जरुरत हो या कोई धार्मिक कार्य हो तो भी आपको चिंता रहती है अपने मासिक धर्म के उस समय आने की।

उपरोक्त परिस्थितियों में लगता है की मासिक धर्म को जल्दी आ जाना चाहिए ताकि चिंतामुक्त होकर कार्य को किया जा सके। इसके लिए आप कुछ घरेलू उपायों के जरिये अपने मासिक धर्म को जल्दी ला सकते है।

इस लेख में हम आपको मासिक धर्म जल्दी लाने के उपाय बताने जा रहे है जो आपके लिए लाभकारी रहेंगे। इसके लिए जानते है Period Jaldi Lane Ke Upay के बारे में विस्तार से।    

Period Jaldi Lane Ke Upay: घरेलू उपायों को अपना कर ला सकते है पीरियड्स को जल्दी

वैसे तो मासिक धर्म को अपने समय पर ही आने देना अच्छा और स्वास्थ्यकारी होता है। लेकिन कभी कभी ऐसी परिस्थिति आ जाती है जब आपको मासिक धर्म जल्दी लाना पड़ जाता है। ऐसे समय में आप निम्न Period Lane ke Upay अपना सकते है।

हल्दी भी है असरकारी

  • हल्दी में ऐसे तत्व पाए जाते है जो की आपके पीरियड को जल्दी लाने में मदद करते है। इसलिए आप हल्दी का सेवन भी कर सकती है।
  • इसका उपयोग करने के लिए एक गिलास में गर्म पानी ले ले। फिर उस गर्म पानी में एक छोटी चम्मच बराबर हल्दी को मिला ले।
  • इस पानी को आपको खाली पेट सेवन करना होता है। इसका सेवन करने से आपके पीरियड्स तुरंत आ जाते है।
  • आप हल्दी का सेवन पीरियड आने के दस दिन पहले से भी शुरू कर सकते है।

पपीता

  • पपीता भी पीरियड को जल्दी लाने में मदद करता है।
  • पपीते की तासीर गर्म होती है जिसके कारण यदि आप प्रतिदिन पपीते का सेवन करते हैं तो आपके पीरियड्स जल्दी आ जाते है।

अदरक से बनी चाय

  • अदरक की चाय का सेवन करने से भी आप पीरियड को जल्दी ला सकते है। इसका उपयोग करने के लिए आपको दिन में दो बार अदरक की चाय का सेवन करना होता है।
  • ऐसे भी अधिकांश लोगो को अदरक की चाय पसंद होती है इसलिए आप इसका सेवन आसानी से कर सकते है। साथ ही यह बहुत ही सरल उपाय होता है।
  • आप अदरक की चाय में गुड़ का इस्तेमाल भी कर सकते है क्योंकि गुड़ भी गर्म होता है जो की पीरियड को जल्दी लाने में मदद करता है।

अजवाइन के साथ गुड का उपयोग

  • अजवाइन भी पीरियड को जल्दी लाने में बहुत ही मददगार होती है साथ ही इसके सेवन से पेट को आराम भी मिलता है।
  • इसका इस्तेमाल करने में लिए एक गिलास पानी को उबाल ले और उसमे एक चम्मच अजवाइन को मिला दे।
  • फिर इस पानी में थोड़ा सा गुड़ मिला दे और इस पानी को पीए। यह उपाय भी पीरियड्स को जल्दी लाने में असरकारी होता है।

धनिया भी है सहायक

  • धनिया हर घर में आसानी से मिल जाता है और यह भी आपके पीरियड को जल्दी लाने में मदद कर सकता है।
  • ऐसे भी आपने मसालों के रूप में धनिये का उपयोग किया हुआ होगा। लेकिन यदि आप पीरियड्स को जल्दी लाना चाह रही है तो इसके लिए दो कप पानी ले लें और उसमे एक छोटी चम्मच खड़ी धनिया को डाल कर उबाल ले।
  • इसे आपको तब तक उबालना है जब तक की इसका पानी आधा नहीं रह जाता है।
  • इसके बाद इस पानी को छन्नी से छान ले और इस पानी को एक दिन में तीन बार पी ले। यह आपके पीरियड को जल्दी लाने में मदद करेगा।

अन्य Period Lane ke Gharelu Upay

  • उपरोक्त उपाय पीरियड को जल्दी लाने के लिए बहुत ही असरकारी होते है। इसके अलावा भी आप कॉफी का सेवन कर सकते है यह भी बहुत ही सरल और असरकारी होता है। कॉफी पीने से शरीर में गर्माहट आती है जिससे आपके पीरियड जल्दी आते है।
  • यदि आपको पाइनऐपल पसंद है तो आप इसका सेवन भी कर सकती है क्योंकि पाइनऐपल की तासीर भी गर्म होती है। इसलिए यदि आप इसका सेवन करती है तो यह भी आपके पीरियड को जल्दी लाने में मदद करता है। इसके लिए आपको एक दिन में तीन बार तक इसका सेवन करना ज़रुरी है।
  • पीरियड्स को जल्दी लाने के लिए आप गर्म पानी का इस्तेमाल भी कर सकती है। यह भी बहुत ही आसान और सरल तरीका होता है।
  • इसका इस्तेमाल करने के लिए एक बोतल में हल्का गर्म पानी भर ले। पानी इतना गर्म होना चाहिए की आप उसे सहन कर सके।
  • फिर इस पानी से पेट के निचले हिस्से को सकें। इससे भी पीरियड्स को जल्दी लाने में मदद मिलती है। यह प्रक्रिया आपको प्रतिदिन 10 से 15 मिनट तक करनी है। यह भी बहुत ही प्रभावशाली नुस्खा होता है। जो की प्राचीन काल से ही इस्तेमाल किया जाता आ रहा है।

इस तरह आप अपने पीरियड्स को जल्दी लाने में सफल हो सकते है। लेकिन आपको बता दे की यह घरेलू उपाय तभी असरकारी होते है जब आप इनका उपयोग लगातार कुछ दिनों तक करते है। एक दिन इसका उपयोग करने से हो सकता है आपको इसका सही परिणाम न मिल सके। इस लिए आप अपने पीरियड डेट के कुछ दिन पहले से ही इसका सेवन शुरू कर दे। यह उपाय हानिकारक नहीं  होते है।

आवश्यक जानकारी

आपको बता दे की बाजार में कई तरह के दवाएं भी उपलब्ध है जो की पीरियड्स को जल्दी लाने में मदद करती है। इसका सेवन करने से आपके पीरियड्स जल्दी आ जाते है लेकिन यह दवाएं पूरी तरह से सुरक्षित नहीं होती है। इनके साइड इफेक्ट्स भी हो सकते है। जिससे आपकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए जितना हो सके दवाओं को कम से कम ही ले और जरुरत पड़ने पर प्राकृतिक तरीकों को ही अपनाये।

Subscribe to