Majufal Ke Fayde: कई औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं माजूफल, जाने इसके फायदे

Majufal Ke Fayde: कई औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं माजूफल, जाने इसके फायदे

आपने कभी ना कभी माजूफल का नाम ज़रूर सुना होगा पर उसके औषधीय गुणों से आप अब तक अंजान ही होंगे। आज हम आपको माजूफल के फायदे और उससे होने वाले अनगिनत लाभों के बारे में इस आर्टिकल के माध्यम से बतायेंगे।

माजूफल एक बहुत पुरानी प्राकृतिक जड़ी बूटी है जिसका इस्तेमाल कई सारी औषधियों को बनाने में किया जाता है। माजूफल के उपयोग से आप न जाने कितने सारे सेहत सम्बन्धी फायदे उठा सकते है। माजूफल का वैज्ञानिक नाम क्वेरक्स इन्फेक्टोरिया है। माजूफल को इंग्लिश में ओक गॉल के नाम से भी जाना जाता है।

Majuphal सेहत की दृष्टि से भी लाभकारी होता है। इसका सेवन जहाँ शरीर को बीमारियों से बचा कर रखती है वहीं यह हमें सेहतमंद बनाये रखने में भी मदद करती है।

इस लेख में हम आपको इसके फायदों के बारे में बताने जा रहे है जिसे जानकर आप भी इसका उपयोग करने से पीछे नहीं रहेंगे। आईये जानते है Majufal Ke Fayde के बारे में।

Majufal Ke Fayde: जाने माजूफल के असरकारी फायदे जो है सेहत के लिए लाभकारी

माजूफल क्या होता है?

  • माजूफल किसी प्रकार का कोई फल नही होता है, इसका उत्पादन कुछ अलग प्रकार से होता है।
  • दरअसल ओक पेड़ की पत्तियों पर एक विशेष प्रकार का कीड़ा अपना घर बना लेता है यह कीड़े पत्तियों पर अपना लार्वा जमा कर देते है जिससे उन पत्तियों में गांठे बनने लगती है और ये दिखने में गोल तथा कठोर नजर आते है इसे ही माजूफल कहा जाता है।
  • इस पूरी प्रक्रिया में 4 से 5 महीने तक लग जाते है। 4 से 5 महीने के बाद कीड़े पत्तियों से बाहर निकल जाते है और माजूफल सूखने के बाद उपयोग में लाया जाता है।
  • माजूफल के सेवन से आप मुंह में होने वाले किसी भी प्रकार के संक्रमण से बच सकते है।
  • Majuphal Powder से अगर दांत साफ किया जाये तो इससे आपके दांतों को मज़बूती मिलती है। साथ ही दांतों का पीलापन खत्म होकर दांतों में सफेदी भी आती है। माजूफल का मंजन करने से दांतों में होने वाले दर्द से भी राहत मिलती है।
  • महिलाओं के योनी में होने वाले ढीलेपन को माजूफल के इस्तेमाल से खत्म किया जा सकता है। अगर आप योनी में कसावट लाना चाहते है तो माजूफल इसके लिए सबसे अच्छा इलाज है।
  • बच्चों के लिए माजूफल बहुत लाभकारी होता है। दक्षिण भारत में ऐसा माना जाता है की अगर बच्चे इसका सेवन करते है तो उन्हें बीमारी से बचने में मदद मिलती है।

माजूफल का इस्तेमाल: Majuphal Uses in Hindi

माजूफल के सेहत से जुड़े फ़ायदों को जानकर आप हैरान रह जायेंगे। माजूफल का पाउडर अगर उपयोग में लाया जाये तो इससे आपको बहुत सारे फायदे देखने को मिल सकते है। आइये जानते है माजूफल से होने वाले फायदों को –

बवासीर को जड़ से खत्म करे

  • माजूफल के उपयोग से बवासीर जैसे जटिल रोग को भी ठीक किया जा सकता है
  • इसके लिए एक गिलास पानी में माजूफल को पिस कर के डाल ले। अब इसे गैस पर 10-15 मिनट उबाल ले। फिर इस पानी को ठंडा करके मलद्वार को इससे धोये।
  • इसे धोने के कुछ देर बाद माजूफल को कच्चा सेवन करे इससे धीरे धीरे बवासीर के सेल्स मरने लगते है।
  • इसे नियमित 3 दिनों तक आजमाये ऐसा करने से बवासीर पूरी तरह खत्म हो जाता है।

योनी में कसावट लाये

  • डिलीवरी के बाद महिलाओ को इस समस्या का अधिकतर सामना करना पड़ता है।
  • 40 की उम्र के बाद योनी में ढीलापन आने लगता है, इसके लिए माजूफल के पाउडर का उपयोग करके इसे ठीक किया जा सकता है।
  • माजूफल को पीसकर उसका पाउडर तैयार कर ले, अब एक बर्तन में पानी लेकर उसमे माजूफल पाउडर को उबाले।
  • इसे ठंडा होने के बाद इसे छान ले और इससे योनी को धोये। सप्ताह में ऐसा 2-3 बार करे इससे बहुत लाभ देखने को मिलता है।

त्वचा में कसावट

  • त्वचा में अगर ढीलापन आने लगता है तो इसके लिए माजूफल पेस्ट बनाकर इससे चेहरे पर लगाये और सूखने के बाद इसे धो ले।
  • इससे चेहरे पर होने वाले मुहांसों में आराम मिलता है साथ ही त्वचा में टाइटनेस आती है। साथ ही इसके इस्तेमाल से चेहरे के बड़े हुए रोम छिद्र को कम करने में मदद मिलती है।

मुंह की बीमारियों से बचाये

  • माजूफल के इस्तेमाल से अल्सर जैसी बीमारी से निजात पाई जा सकती है। इसके उपयोग से मुंह और पेट के छालो में आराम मिलता है।
  • इसके लिए माजूफल पाउडर को पानी के साथ उबाल ले और ठंडा होने के बाद इस पानी से कुल्ला करे।
  • इसे माउथ वाश के रूप में उपयोग करने से मुंह से बदबू आने की समस्या में भी आराम मिलता है। साथ ही मुंह में होने वाले किसी भी प्रकार के संक्रमन को खत्म करने में मदद मिलती है।
  • अगर दांतों में दर्द की शिकायत हो तो माजूफल के पेस्ट का इस्तेमाल करने से दर्द से निजात मिलती है।

मधुमेह का खतरा कम करे

  • माजूफल में गेलिक एसिड उचित मात्रा में होता है जिससे हमारे खून में शुगर का लेवल नियन्त्रण में रहता है।
  • इसलिए अगर आप शुगर के मरीज है तो आपको माजूफल का सेवन करना लाभकारी हो सकता है साथ ही इसके सेवन से शुगर के बढ़ने का खतरा भी कम होता है।
  • माजूफल की चाय बनाकर भी इसका सेवन किया जा सकता है। हर तरह से इसका सेवन करना शुगर के मरीज के लिए फ़ायदेमंद होता है।

घाव व चोटों को भरने में मदद करे

  • अगर आपको किसी तरह की कोई घाव या चोट आ गयी हो जिसे भरने में समय लग रहा ह तो उसके लिए माजूफल लाभकारी हो सकता है।
  • अगर किसी भी खरोंच या घाव को नियमित रूप से माजूफल के पानी से धोया जाये तो उससे होने वाले संक्रमन का खतरा भी कम होता है और साथ ही सुबह शाम धोने से घाव जल्दी ठीक होने में मदद मिलती है।

माजूफल के अन्य फायदे: Majufal Ke Fayde

  • माजूफल के सेवन से आँखों की रौशनी को भी बढ़ाया जा सकता है। माजूफल में एस्ट्रिजेंट नामक तत्व मौजूद होता है जो आँखों की रौशनी को बढ़ाने के लिए लाभकारी होता है।
  • माजूफल के फल का अगर लेप बनाकर किसी भी टूटी हुई हड्डी पर बांधा जाये तो इस लेप की मदद से हड्डी को जल्दी जुड़ने में बहुत मदद मिलती है।
  • माजूफल के नियमित सेवन से कैंसर जैसी बीमारी का खतरा कम हो जाता है। इसमें पाया जाने वाला एंटी आक्सीडेंट गुण सवाईकल कैंसर ओर ब्रेस्ट कैंसर को रोकने में मदद करता है।
  • अगर आपको मुंह के छाले बार बार हो जाते है तो आप माजूफल का टुकड़ा मुंह में कुछ देर के लिए चुस लें, इससे छालो में बहुत आराम मिलता है।

तो ये थे माजूफल से मिलने वाले कुछ फायदे जिसका इस्तेमाल कर कर आप कई सारी समस्याओं से लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

Subscribe to