Walnut Benefits In Pregnancy: गर्भ में पल रहे शिशु के दिमाग को अखरोट के सेवन से बनाये तेज

Walnut Benefits In Pregnancy: गर्भ में पल रहे शिशु के दिमाग को अखरोट के सेवन से बनाये तेज

गर्भावस्था के समय एक ऐसा समय होता है जिसका हर महिला इंतजार करती है। गर्भावस्था के समय महिला को बहुत सी चीजों का ख्याल रखना होता है।

गर्भवती महिला को अपने खानपान पर भी विशेष ध्यान देना होता है क्योंकि महिला जो कुछ भी खाती है वह उसके शिशु को भी मिलता है इसलिए महिला को पौष्टिक आहार लेना बहुत ही ज़रुरी होता है ताकि पोषक तत्व बच्चे को मिल सके।

गर्भावस्था के दौरान यदि महिला अखरोट का सेवन करती है तो यह आपके बच्चे के लिए भी बहुत ही फ़ायदेमंद होता है। अखरोट में पाए जाने वाले पोषक तत्व बच्चे और माँ दोनों को प्राप्त हो जाते है। जो की दोनों के लिए बहुत ही आवश्यक होते है।

Walnut महिला और बच्चे दोनों के विकास के लिए लाभकारी होता है। इसलिए गर्भावस्था में Akhrot का सेवन करना अच्छा रहता है। इसके अन्य  होते है इसके लिए जानते है Walnut Benefits In Pregnancy के बारे मे विस्तार से।  

Walnut Benefits In Pregnancy: जाने किस तरह है अखरोट प्रेग्नेंसी में लाभकारी

अखरोट: Akhrot Dry Fruit

अखरोट एक तरह का ड्राई फ्रूट होता है जिसका सेवन आप कभी भी कर सकते है। यह देखने में सुपारी जैसा होता है जिसका ऊपरी भाग कठोर होता है और इसके अंदर पाए जाने वाले बीज का सेवन  किया जाता है। अखरोट शरीर को अनगिनत फायदे पहुँचाता है।

पोषक तत्वों से भरा अखरोट: Walnuts Nutrition

  • अखरोट में ओमेगा -3 और ओमेगा -6 भरपूर मात्रा में पाए जाते है। साथ ही इसमें पॉली अनसैचुरेटेड फैटी एसिड भी पर्याप्त मात्रा में होता है।
  • इसके अलावा अखरोट में पोटेशियम, मैग्नीशियम, कॉपर, विटामिन E, विटामिन C, विटामिन B 6, विटामिन K, आयरन आदि भी मिलते हैं।

अखरोट गर्भवती महिला के लिए लाभकारी: Food for Pregnant Women

यदि गर्भवती महिलाएं प्रेग्नेंसी के दौरान अखरोट का सेवन करती है तो उससे बच्चे के दिमाग का विकास अच्छे से होता है साथ ही अन्य फायदे भी होते है। जैसे -

बच्चे के दिमाग को तेज बनाये

  • अखरोट तेज दिमाग के लिए जाना जाता है क्योंकि इसका सेवन करने से दिमाग तेज होता है।
  • अखरोट में ओमेगा -3 फैटी एसिड पाया जाता है जो की मष्तिष्क को अच्छी तरह से विकसित करता है।
  • साथ ही अखरोट में मैंगनीज, कैल्शियम, पोटेशियम, आयरन, कॉपर आदि तत्व भी पाए जाते है जो की दिमाग के विकास में सहायक होते है। इसलिए यदि गर्भवती महिलाएं इसका सेवन करती हैं तो इससे बच्चे का दिमाग तेज होता है ।

फूड एलर्जी से करे बचाव

  • गर्भ में पल रहे बच्चे को कभी कभी फ़ूड एलर्जी की समस्या भी हो सकती है। लेकिन यदि आप अखरोट का सेवन करती है तो यह फूड एलर्जी से बचाता है।
  • इसमें फैटी एसिड पाया जाता है जिसके कारण एलर्जी नहीं होती है और इसका सेवन करने से बच्चे का विकास भी अच्छे से होता है।

विकास में मददगार

  • अखरोट का नियमित रूप से सेवन करने से यह बच्चे के सही विकास में मदद करता है।
  • अखरोट में कॉपर भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो की भ्रूण के विकास के लिए एक आवश्यक तत्व होता है।

ऊर्जा से भरपूर होता है अखरोट

  • अखरोट में ऐसे तत्व पाए जाते है जिसका सेवन करने से शरीर को ऊर्जा मिलती है जो की माँ और शिशु दोनों के लिए आवश्यक होती है।
  • अखरोट का सेवन करने से महिला को फैटी एसिड के साथ साथ मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स तत्व भी मिलते है यह भी माँ और बच्चे दोनों के लिए ज़रुरी होते है।

प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाये

  • अखरोट प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भी मदद करता है क्योंकि जो महिलाएं गर्भवती होती है उन्हें किसी भी चीज का संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है जिसके लिए प्रतिरोधक क्षमता का मजबूत होना जरुरी है।
  • इसलिए यदि आप अखरोट का सेवन करती है तो यह आपकी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा देगा।

रक्त संचार को बढाए

  • अखरोट का सेवन करने से रक्त संचार भी अच्छे से होता है। गर्भावस्था में रक्त का संचार ज्यादा होना चाहिए ताकि शिशु को भी पर्याप्त मात्रा में रक्त के साथ साथ पोषक तत्व और ऑक्सीजन मिल सके।
  • इसलिए यदि आप अखरोट का सेवन करती है तो यह आपके रक्त संचार को बढ़ा देता है जिससे आपके साथ साथ शिशु को भी लाभ मिलता है। साथ ही प्रेग्नेंसी में आतंरिक सूजन भी आती है।
  • लेकिन यदि आप अखरोट का सेवन करती है तो यह सूजन को कम करने में भी सहायता करता है।

नींद में सहायक

  • प्रेग्नेंसी के दौरान अधिकांश महिलाओ को नींद ना आने की समस्या भी होने लगती है।
  • नींद सही से नहीं आने से अन्य परेशानियाँ भी होने लग जाती है। लेकिन यदि आप अखरोट का सेवन करती है तो आपको नींद की परेशानी नहीं होती है।
  • अखरोट में मेलाटोनिक तत्व होता है जो की नींद को लाने में मदद करता है। जिससे आपको अच्छी नींद आती है और आप फ्रेश फील करती है।

प्रेग्नेंसी में अखरोट के अन्य फायदे

  • इसका सेवन करने से बच्चों की दांतो का विकास भी अच्छे से होता है इसलिए इसका सेवन महिला को नियमित रूप से करना चाहिए।
  • प्रेग्नेंसी के दौरान महिला के रक्त चाप में भी वृद्धि हो सकती है। लेकिन यदि आप प्रतिदिन अखरोट का सेवन करती है तो यह आपके रक्त चाप को बढ़ने से रोकता है।
  • यदि आप इसका सेवन करती है तो आप मधुमेह जैसे रोगों से भी आसानी से बची रहती है क्योंकि प्रेग्नेंसी के दौरान महिला को मधुमेह होने का खतरा भी रहता है जो बच्चे के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए यदि आप प्रेग्नेंट है तो आपको नियमित रूप से अखरोट का सेवन करना चाहिए।
  • अखरोट कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में भी मदद करता है जो की प्रेग्नेंट महिला के लिए ज़रुरी होता है।

यह सही है की अखरोट का सेवन करने से माँ और बच्चे दोनों को भी फायदा होता है। लेकिन इस बात का भी ख्याल रखना चाहिए की आपको अखरोट का सेवन सिमित मात्रा में ही करना है साथ ही इसे आपको प्रतिदिन खाना होता है तभी आपको इसके फायदे मिल सकते है। ज्यादा मात्रा में अखरोट का सेवन हानिकारक हो सकता है। साथ ही इसका सेवन करने से पहले गर्भवती महिला को अपने डॉक्टर से भी इसके मात्रा की सलाह लेनी चाहिए ताकि वह आपको आपकी परिस्थिति के अनुसार सही मार्ग दर्शन दे सके।

Subscribe to