Ramzan Special Food: इन आहारों का सेवन रमजान में भी रखेगा आपको फिट

Ramzan Special Food: इन आहारों का सेवन रमजान में भी रखेगा आपको फिट

गर्मियों के दिनों में रमजान का महीना पड़ता है जिसमे रोजे रखना काफी ज्यादा मुश्किल हो जाता है वैसे भी रोज़ो में न कुछ खाया जाता है और न कुछ पिया जाता है। इसलिए रोज़े रखना काफी ज्यादा टफ हो जाता है।

ऐसे में यह देखने में आता है कि जो लोग गर्मियों में पूरा पूरा दिन कुछ नहीं खाते और पीते है उन्हें डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है। डिहाइड्रेशन की समस्या बॉडी में पर्याप्त मात्रा में पानी ना होने के कारण हो जाती है।

गर्मियों में होने वाली डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं से बचने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें कुछ ऐसे फ़ूड जो काफी ज्यादा पौष्टिक हो और जिन्हें रोजा खोलने और सुबह सेहरी के समय खाया जाए तो दिन भर की ऊर्जा के साथ साथ इसका सेवन आपको स्वस्थ भी बनाये रखता है।

इस लेख में आज जाने गर्मियों के दिनों में आये रोजो में कौन-कौन से आहार का सेवन कर खुद को स्वस्थ रखा जा सकता है और कौन-से फूड्स का सेवन फायदेमंद साबित होगा। इस लेख में पढ़े Ramzan Special Food.

Ramzan Special Food: जाने रमजान के दिनों कौन - कौन से आहार का करें सेवन

Ramzan-Special-Food-in-Hindi

खजूर का सेवन

  • खजूर में काफी ज्यादा मात्रा में शुगर होती है।
  • यह शरीर में दिनभर की शुगर की पूर्ति के लिए काफी अच्छा विकल्प होता है।
  • खजूर को खाने से शरीर में ऊर्जा का संचार होता है।
  • खजूर में फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, पोटेशियम, मैग्नीशियम और आयरन भी कभी अच्छी मात्रा में पाया जाता है।
  • कई जानकारियों के अनुसार इसका सेवन करने से कब्ज की समस्या भी नहीं होती है।
  • इसी के साथ यह ताज़गी भी बनाए रखता है।
  • कजूर एक बहुत ही अच्छा Ramzan Food होता है।

बदाम का सेवन

  • रोज़ो में बादाम का सेवन भी काफी ज्यादा फायदेमंद होता है।
  • बदाम प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होती है।
  • बादाम के सेवन से बॉडी में ऊर्जा बनी रहती है और स्फूर्ति पैदा होती है।
  • इसी के साथ बादाम का सेवन सेहरी और इफ्तार में करने से पेट भरा हुआ रहता है।

नारियल पानी का सेवन

  • रमज़ान के महीने नारियल पानी का सेवन जरूर करें।
  • नारियल पानी के सेवन से बॉडी में पानी की संतुलित मात्रा बनी रहता है।
  • नारियल पानी बॉडी को हाइड्रेट रखता है साथ ही डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होती है।
  • यह शरीर को ऊर्जा भी प्रदान करता है।
  • नारियल पानी का सेवन शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है।

ओटमील का सेवन

  • ओटमील में फाइबर काफी ज्यादा मात्रा में पाया जाता है।
  • इसका सेवन रमज़ान में करना काफी फायदेमंद होता है।
  • क्योंकि यह पाचन क्रिया को स्वस्थ रखता है और साथ ही यह पचने में भी आसान होता है।
  • Ramzan Fasting Times में इसका सेवन अतिउत्तम होता है।

तरबूज का सेवन

  • तरबूज का सेवन गर्मियों के दिनों में काफी फायदेमंद होता है यह शरीर को ठंडक पहुँचाता है।
  • तरबूज काफी रसीला होता है तो यह पानी की कमी को भी पूरा करने में सक्षम होता है।
  • रमज़ान के महीने में तरबूज और उसका जूस दोनों का सेवन भी एक बेहतर ऑप्शन है।

टमाटर का सेवन

  • टमाटर कई गुणों से भरपूर होता है।
  • रमज़ान के दिनों में आपकी डाइट में टमाटर को जरूर शामिल करना चाहिए।
  • टमाटर में 95% तक पानी होता है।
  • इसका सेवन बॉडी में पानी के स्तर को बनाये रखने में मदद करता है।
  • टमाटर का सेवन सलाद के तौर पर करना काफी बेहतर रहेगा।
  • या फिर आप इसके सूप के रूप में सेवन कर सकते है।

Ramzan Fasting: रमज़ान में इन चीज़ो का रखे ध्यान

खाने में संतुलन बनाए

  • रोज़ो को पारंपरिक तरीको से खोला जाता है।
  • इसके लिए ऐसे आहर का सेवन करना चाहिए जो दिनभर की ऊर्जा आपको प्रदान करें।
  • इसमें सब्जियां, मसूर की दाल, साबूत अनाज और अंजीर के फल जैसे आहारों का सेवन फायदेमंद है।
  • इस तरह के आहार बॉडी में पुरे दिन की एनर्जी बनाए रखते है।

नींद पूरी लें

  • रोज़े रखने वाले लोगों को पूरी नींद लेना चाहिए।
  • वरना यह शरीर में कमजोरी बढ़ा देता है और इससे स्वस्थ संबंधित समस्या होने की आशंका रहती है।
  • ऐसे में 8 घंटे की नींद लेना जरुरी होता है जो शरीर में ऊर्जा का स्तर पुरे दिन के लिए बनाए रखता है।
  • अगर किसी व्यक्ति की नींद सुबह तक पूरी नहीं हो पाती है उन्हें दिन में नींद ले लेना चाहिए।

डिहाइड्रेशन के पानी से बचे

  • वैसे गर्मी के दिनों में डिहाइड्रेशन की समस्या होना काफी आम बात है।
  • पर रोजो के दौरान यह समस्या होने की आशंका ज्यादा बढ़ जाती है।
  • ऐसे में आपको ज्यादा से ज्यादा ऐसे फलो और पदार्थो का सेवन करना चाहिए जो शरीर में पानी की कमी को पूरा करते है।
  • रमज़ान के दौरान कॉफ़ी, चाय और कोल्ड ड्रिंक से दूरी बना लें।

इस फलो का सेवन जरुर करें

  • गर्मियों में तरबूज, सूखे अंजीर, अंगूर, नारियल पानी, खरबूजा, अनानस और आम इन फलो के सेवन से शरीर को फायदा होगा।
  • इन फलो से जरुरी पोषक तत्वों जैसे मिनरल्स, विटामिन्स, मैग्नीशियम, कैल्शियम, सोडियम और पोटेशियम आदि शरीर को पर्याप्त मात्रा में मिल जाते है।
  • यह सभी फलो का सेवन रमज़ान के दिनों में सेहतमंद रखते है।
  • Ramzan Diet में इन चीज़ो इनको जरूर शामिल करें।

इन बातो का रखें ध्यान

सेहरी का खाना

  • सेहरी में आपको दलिया, ओट्स या फिर साबूदाने का सेवन करना चाहिए।
  • एक समय में ज्यादा पानी नहीं पिया जाता है तो भोजन में फ्रूट्स को जरूर शामिल करें।
  • फ्रूट्स का सेवन बॉडी को दिन भर के लिए हाइड्रेट रखेगा।
  • इसके अलावा Ramzan dishes डाइट में सूप, सलाद, ओट्स, ब्रेड, अंकुरित दालें, दूध, फलों का जूस, पोहा, फल, अंडा और हलवा आदि को शामिल करें।

इफ्तार का खाना

  • इफ्तार के खाने में खजूर को जरूर शामिल करे यह बॉडी में शुगर लेवल सामान्य रखता है।
  • इसके अलावा सलाद, चपाती, एक कटोरी दाल, फल, चावल, आलू, सब्जियों का सूप, अंडा और नॉनवेज का सेवन कर सकते है।

इबादत के महीने मतलब रमज़ान के दिनों में रोज़े रखने वाले लोगों को अपने खानपान का खास शायल रखना चाहिए ताकि बिना किसी परेशानी के आप रोजे रख सकें और साथ ही स्वस्थ भी बने रहें। रोज़े रखने वाले व्यक्तियों को ज्यादा मसालेदार खाना खाने से बचना चाहिए।

Subscribe to