Sarson Ka Saag In Pregnancy: गर्भावस्था में सरसों का साग देता है कई प्रकार के राहत

Sarson Ka Saag In Pregnancy: गर्भावस्था में सरसों का साग देता है कई प्रकार के राहत

जब गर्भवती महिला के आहार की बात आती है तो उन्हें खासकर अपने खाने पीने का बहुत ख्याल रखना होता है क्योंकि वह जो भी खाती पीती है वह उसके शिशु को भी मिलता है। इसलिए आपको ऐसी चीजे खानी चाहिए जो की आपके और आपके शिशु दोनों के लिए फ़ायदेमंद हो।

गर्भवती होने पर शरीर को कई तरह के आवश्यक विटामिन की जरुरत होती है। जिसकी पूर्ति करनी भी ज़रुरी होती है। इसके लिए डॉक्टर आपको कुछ दवाएँ भी दे सकता है लेकिन इसके अलावा भी आपको चाहिए की आप अपने आहार में ऐसी चीजे शामिल करें जो की विटामिन्स से भरपूर हों।

Sarson ka Saag गर्भवती महिला के लिए बहुत ही फ़ायदेमंद होता है। इसलिए गर्भवती महिला को विशेष रूप से सरसों के साग का सेवन करना चाहिए।  

इस लेख में हम आपको बता रहे है की Sarson Saag किस तरह से एक गर्भवती महिला के लिए फ़ायदेमंद रहता है। इसके लिए जानते है Sarson Ka Saag In Pregnancy के बारे में विस्तार से।  

Sarson Ka Saag In Pregnancy: जाने किस तरह है गर्भावस्था में फ़ायदेमंद है सरसों का साग

गर्भवती महिलाओं के लिए क्यों है सरसों का साग लाभकारी?

  • गर्भवती महिलाओं को उलटी की समस्या रहती है। लेकिन यदि प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाएं सरसों का साग का सेवन करती है तो इससे उनको उलटी की परेशानी नहीं होती है।
  • प्रेगनेंसी की अवस्था में अधिकांश महिलाओं को जी मचलने की समस्या होती है। आपको बता दे की सरसों के साग में विटामिन के पाया जाता है जिसके कारण गर्भवती महिला को मितली की परेशानी नहीं होती है।
  • सरसोंं के साग में पर्याप्त मात्रा में सल्फर और एंटी आक्सीडेंट तत्व पाए जाते है। इन तत्वों से शरीर में एनर्जी आती है साथ ही इसका सेवन करने से शरीर में उपस्थित विषाक्त पदार्थ को बाहर निकालने में भी मदद मिलती है।
  • इसलिए गर्भवती महिलाओं के लिए सरसों के साग का सेवन करना फ़ायदेमंद होता है।

अन्य फायदे

  • इसका सेवन करने से हृदय से संबंधित बीमारियाँ नहीं होती है क्योंकि इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण में रहता है।
  • जिन लोगो के जोड़ों में दर्द की समस्या होती है उन्हें भी सरसों के साग को प्रतिदिन खाना चाहिए। इसका सेवन करने से हड्डियाँ भी मजबूत होती है।
  • फेफड़ों को स्वस्थ रखने में भी सरसों का साग बहुत ही लाभकारी होता है साथ ही इसका सेवन करने से आप अपने वजन को भी कम कर सकते है।
  • मधुमेह रोगी भी इसका सेवन कर मधुमेह को नियंत्रित कर सकते है साथ ही यह मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फ़ायदेमंद होता है।

कैसे बनायें Sarson Saag Recipe?

सरसों के साग को बनाना बहुत ही आसान होता है। इसे बनाने के लिए ज्यादा सामग्री की भी जरुरत नहीं होती है। सरसों के साग को मक्के की रोटी के साथ विशेष रूप से खाया जाता है और इसे सर्दियों के मौसम में खाना तो बहुत ही अच्छा व आनंददायक होता है।

सरसों के साग के लिए आवश्यक सामग्री

  • सरसोंं के पत्ते- 400 ग्राम
  • पालक- 350 ग्राम
  • मेथी पाउडर - एक चौथाई छोटा चम्मच
  • हरी मिर्च - 4
  • प्याज- 1
  • लहसुन-4
  • मक्‍के का आटा-एक बड़ा चम्मच
  • अदरक का टुकड़ा
  • नमक- स्वादानुसार
  • घी- 2 चम्मच
  • पानी
  • नीबू का रस

सरसों के साग को बनाने के विधि

  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले सरसोंं और पालक को अच्छी तरह से धो कर तोड़ ले।
  • इसके बाद 2 कप पानी एक बर्तन में गर्म कर ले। इसके बाद उस पानी में एक छोटा चम्मच नमक डाल दे।
  • अब सरसों के साग को पानी में डालकर जब तक उबाले जब तक सरसों का साग अच्छे से उबाल जाए। इसी तरह से पालक को भी उबाल ले। इसके बाद दोनों का पानी निकल कर छान ले। फिर इन्हे ठंडा होने दे।
  • अब सरसों के साग और हरी मिर्च को मिक्सर में पीस ले। इस बात का ध्यान रखे की आपको साग को ज्यादा नहीं पीसना है थोड़ा सा ही पीसना है।
  • फिर प्याज और अदरक के छोटे छोटे टुकड़े काट ले। इसके बाद गैस पर कड़ाही रख दे और उसमे घी को गर्म कर ले। घी के गर्म होने के बाद उसमे प्याज को डालकर धीमी आंच पर सिकने दे।
  • प्याज के गोल्डन भूरा होने के बाद उसमे सरसों के साग को मिला दे और उसे पकने दे। दो से तीन मिनट भुनने के बाद उसमे मक्के के आटे को मिला दे। साग में इसे मिलाने से पहले पानी डालकर घोल ले और फिर उसे साग में मिलाकर पकाये।
  • पकने के बाद उसमे मेथी पाउडर, गरम मसाला और नमक को मिला दे। फिर इसे भी धीमी आंच पर पकने दे। पकने के बाद गैस को बंद कर दे और उसमे अपने स्वादानुसार निम्बू का रस मिला दे।
  • आपकी सरसों के साग की सब्जी बनकर तैयार हो जाएगी। जब भी आप इसे सर्व करे तो उस पर घी को डालकर सर्व करे। इस सब्जी को मक्के की रोटी और गुड़ के साथ खाये। यह बहुत ही स्वादिष्ट बनता है।

सरसों का साग खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है साथ ही आपको उपरोक्त लाभ भी आसानी से मिल जाते है। इसलिए इसे अपने खाने में ज़रूर शामिल करे। यह गर्भवती महिलाओं के लिए लाभकारी तो होता है साथ ही यह हर व्यक्ति के लिए भी फ़ायदों से भरपूर होता है।

जाने अन्य Pregnancy Tips

  • प्रेग्नेंसी के दौरान महिला को हरी सब्जियों का सेवन अच्छे से करना चाहिए। इससे उन्हें पोषक तत्व मिलते है तो महिला और शिशु दोनों के लिए लाभकारी होता है।
  • खानपान का ध्यान देने के साथ साथ बाकी देखभाल भी ज़रुरी होता है। प्रेग्नेंसी में आपको उठने बैठने काम करने आदि में ध्यान देना चाहिए क्योंकि आपकी हर एक्टिविटी का असर शिशु पर पड़ता है।
  • गर्भवती महिला के समय समय पर डॉक्टर से जाँच ज़रूर करवानी चाहिए ताकि आपको उचित सलाह मिल सके।
  • प्रेग्नेंसी के दौरान महिला को ज्यादा काम नहीं करना चाहिए। साथ ही पर्याप्त नींद भी ज़रूरी होती है। महिला को आराम भी करना चाहिए।
  • गर्भवती महिला को पर्याप्त मात्रा में पानी भी पीना चाहिए यह उनकी सेहत के लिए अच्छा रहता है। साथ ही तनाव और चिंता से भी दूर रहे यह आपको हानि पहुंचा सकते है।

माँ बनना एक बहुत ही अच्छा और सुखद एहसास होता है और इस एहसास को एक ज़िम्मेदारी की तरह पूरा करे और अपने साथ शिशु का भी ख्याल रखे। खुश रहे इससे आपका बच्चा भी खुश रहेगा।

Subscribe to