Vomiting in Pregnancy Home Remedies: गर्भावस्था की उल्टियों से निजात दिलाए घरेलु उपचार

Vomiting in Pregnancy Home Remedies: गर्भावस्था की उल्टियों से निजात दिलाए घरेलु उपचार

सबसे खूबसूरत पल किसी भी महिला की जिंदगी में तब आता है जब उसे पता चलता है की वो माँ बनने वाली है। एक बिलकुल नए प्रकार का वो अनुभव होता है जब उन्हें पता चलता है की उनके अंदर कोई नन्ही सी जान सांस ले रहा है और 9 महीनों के बाद वो नन्ही जान उसके शरीर का अंश बन कर इस दुनिया में आएगा।

आप अगर हिंदी फिल्मों के शौक़ीन होंगे तो आप जानते होंगे की माँ बनने की खबर सबसे पहले महिला की उल्टियों से पता चलता है। वास्तव में भी ऐसा होता है अक्सर गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिला को उल्टियां होती हैं। उल्टियों के साथ साथ मतली की समस्या भी आती है। बहरहाल ये छोटी छोटी समस्याएं बच्चे की ख़ुशी को थोड़ा फीका तो करती हैं पर यह तो विधि का विधान है और आपके शरीर में ये परिवर्तन तो ऐसे समय में होंगे ही। इसलिए कोशिश करनी चाहिए की इनका अच्छे से उपचार करें और अपने होने वाले बच्चे के खुशनुमा एहसास को महसूस करें।

गर्भधारण के समय होने वाले शारीरिक बदलावों के कारण ये समस्याएं सभी महिलाओं को होती हैं इसलिए इनसे घबराना नहीं चाहिए और इसका निदान करना चाहिए। आप चाहें तो कुछ उपयोगी घरेलू उपायों के माध्यम से भी इन गर्भावस्था की सामान्य समस्यायों से राहत प्राप्त कर सकती हैं और अपने गर्भावस्था के एहसास को शिद्दत से महसूस कर सकती हैं।

आज के लेख में हम गर्भावस्था की इन्हीं सामान्य समस्या से निजात दिलाने वाले कुछ घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं। ये उपाय बहुत कारगर होते हैं और जल्द ही राहत भी मिल जाती है। तो आइये अब जानते हैं Vomiting in Pregnancy Home Remedies के वारे में विस्तार से।

Vomiting in Pregnancy Home Remedies: प्रेग्नेंसी की उलटी को इन उपायों से करें बंद

Vomiting-in-Pregnancy-Home-Remedies-in-Hindi

माँ बनने की खबर मिलते ही हर घर में मिठाइयां बाटने लगती है और घर का माहौल बिलकुल किसी उत्सव के जैसा हो जाता है। ऐसे में गर्भवती महिला को होने वाली उल्टियां रंग में भंग डाल सकती है। इसलिए महिला को अपनी समस्या का निदान घरेलू उपायों की मदद से करना चाहिए जो बहुत ही फ़ायदेमंद और असरकारी भी होते हैं। आइये जानते हैं गर्भावस्था में उल्टियों और Pregnancy Nausea Remedies के बारे में।

अदरक वाली चाय का उपयोग

  • अदरक में बहुत सारे औषधीय गुण मौजूद होते हैं इसीलिए इसे रसोई में उपयोग करने के साथ साथ स्वास्थ्य लाभ के लिए भी किया जाता है।
  • गर्भावस्था में होने वाली उल्टियों में भी यह बहुत फायदेमंद होता है।
  • अगर आप एक कप अदरक की चाय पी लेते हैं तो इससे उल्टी के लक्षण बहुत हद्द तक कम हो जाते हैं।
  • अदरक पेट के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है और यह कई समस्याओं में राहत पाने में आपकी सहायता करती है।
  • इसलिए गर्भावस्था के दौरान जब भी आपको ऐसा लगे कि आपका जी मचल रहा तो आप एक कप अदरक वाली चाय पी सकते हैं।

खूब पानी पीना अच्छा होता है

  • गर्भावस्था में पानी का अत्यधिक सेवन अच्छा माना जाता है। इससे उलटी की समस्या भी कम हो जाती है।
  • इसके लिए दिन भर में हर घंटे पानी पीते रहें और अगर आप रात को किसी भी कारणवश आपकी नींद खुल जाए तो उस समय भी एक ग्लास पानी पी के ही फिर सोने जाएँ।
  • आप पर्याप्त मात्रा में पानी पी रहें हैं या नहीं यह तब स्पष्ट होता है जब आका मूत्र स्पष्ट हो जाए।
  • बस इस बात का ख्याल रखें की भोजन करते समय पानी ना पियें।

भोजन कम कम लें पर ज्यादा बार लें

  • गर्भावस्था के समय भोजन करते समय इस बात का ख्याल रखें की एक साथ बहुत सारा भोजन ना करें।
  • आप चाहे तो अलग अलग समय पर थोड़ा थोड़ा भोजन लेते रहें।
  • एक बार में ज्यादा भोजन कर लेने से मतली की समस्या बढ़ जाती है और उलटी होने लगती है।
  • इसलिए अपने भोजन को छोटे भागों में विभाजित कर ले और उसे पांच या छह बार अलग अलग समय पर खाएं।

रसभरी पत्ती की चाय का करें सेवन

  • गर्भावस्था में उल्टी तथा मितली की की समस्या के उपचार हेतु आप रसभरी पत्ती की चाय का सेवन कर सकते हैं।
  • यह उलटी की समस्या से परेशान महिला को आराम पहुंचाता है।
  • इसके सेवन से गर्भाशय की मांसपेशियों को बहुत आराम मिलता है और उलटी की समस्या कम करने में मदद करता है।
  • इसका इस्तेमाल करने से पहले अपने चिकित्सक की सलाह जरूर ले लें। चिकित्सक की राय के बाद ही इसका सेवन करें।

नींबू की सुगंध है लाभदायक

  • यदि आप किसी प्रकार के कोई इत्र की सुगंध से परेशान हो जाते हैं और आपको चक्कर आने लगता है तो उससे दूर रहने की कोशिश करें।
  • किसी गंध से होने वाली समस्या से राहत पाने के लिए आप नींबू के टुकड़े को सूंघने की कोशिश करें या फिर आप नींबू के रस और पानी का मिश्रण भी पी सकते हैं।

Vomiting During Pregnancy से बचाव के कुछ अन्य उपाय

  • अगर आपको गर्भावस्था के दौरान लगातार उल्ट‍ियां हो रही हैं तो आप रात के वक़्त पानी में काले चने को भिगो कर छोड़ दें और सुबह उठकर इसके पानी पी लें। ऐसा करने से आपको राहत मिलेगा।
  • गर्भावस्था में उल्टी की समस्या होने पर अगर आप आंवले का मुरब्बा खाएं तो यह आपको राहत देगा।
  • प्रेग्नेंसी के दौरान उल्टी और जी मिचलाने की समस्या होने पर सूखी धनिया या हरी धनिया को पीस लें और इसका मिश्रण तैयार कर लें। इस मिश्रण को समय-समय गर्भवती को देते रहें। इससे उल्टी आनी बंद हो जाएगी।
  • गर्भावस्था में उलटी की समस्या से राहत के लिए आप जीरा, सेंधा नमक और नींबू के रस से मिश्रण बना कर कुछ-कुछ देर पर इसे चूसते रहें। इससे उल्टी काबू में रहेगी।
  • तुलसी के पत्ते से तैयार रस में शहद मिक्स कर के चाटने से भी उलटी में राहत मिल जाती है।

तो ये थे कुछ उपयोगी घरेलू उपाय जिसका इस्तेमाल कर के आप Vomiting in Pregnancy की समस्या में राहत प्राप्त कर सकती हैं और अपने माँ बनने के एहसास को खुशनुमा बना सकती हैं। जब भी गर्भावस्था के दौरान उलटी की समस्या हो तो लेख में बताये किसी भी उपाय को अपनाएँ। यह आपको जल्द ही राहत देगा।

Subscribe to