Shilpa Shetty Diet: जाने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के फिटनेस के राज

Shilpa Shetty Diet: जाने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के फिटनेस के राज

कई लोग ऐसे होते है जो की अपनी पसंदीदा सेलिब्रेटी को फॉलो करते है उनके जैसे कपड़े, उनके जैसे बोलने का अंदाज़ और उनकी स्टाइल आदि को कॉपी करने की कोशिश करते है। उनके जैसा फिट रहने का भी सोचते है। सेलिब्रेटी भी अपने आप को फिट रखने के लिए योग व्यायाम आदि का सहारा लेते है।

कई ऐसी सेलिब्रेटी है जो की अपनी फिटनेस के लिए पूरी दुनिया में जानी जाती है। उनमे से एक है शिल्पा शेट्टी। इस अभिनेत्री को कौन नहीं जानता। भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लोग शिल्पा के फिटनेस के कायल है।

यदि आप भी शिल्पा की तरह आकर्षक फिगर पाने की इच्छा रखती है तो उनके डाइट प्लान को फॉलो कर सकती है। इसके लिए शिल्पा के रुटीन के बारे में जानकारी होना ज़रुरी है।

इस लेख में हम आपको शिल्पा के कुछ सीक्रेट फिटनेस प्लान के बारे में बताएँगे जिसे आप भी फॉलो कर के पा सकती हैं शिल्पा के जैसे ही आकर्षक फिगर। आइये अब जानते है Shilpa Shetty Diet.

Shilpa Shetty Diet: जाने किस तरह शिल्पा करती है अपनी डाइट को फॉलो

Shilpa-Shetty-Diet-in-Hindi

क्या है शिल्पा के डाइट प्लान में खास

  • शिल्पा अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहती है। वह प्रतिदिन कई योग आसन और व्यायाम करती है। लेकिन उनका मानना है की इन सबके अलावा डाइट पर भी ध्यान देना बहुत ज़रूरी होता है।
  • वह अपनी डाइट पर भी विशेष ध्यान देती है। इसलिए उम्र बढ़ने पर भी वह जवान और खूबसूरत दिखती है।
  • उनके चेहरे पर चमक और त्वचा में ग्लो हमेशा बना रहता है।
  • शिल्पा ने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान करीब करीब 31 KG वजन बढ़ाया था। इतना वजन बढ़ने के बाद वापस से स्लिम होना बहुत मुश्किल होता है लेकिन शिल्पा ने यह कर दिखाया।
  • शिल्पा ने फिटनेस के लिए CD भी प्रकाशित की है। ऑनलाइन भी उनके फिटनेस प्रोग्राम को देखा जा सकता है।

कैसा होता है शिल्पा का डाइट प्लान: Shilpa Shetty Diet Plan

शिल्पा इंडियन खाना खाती है। जिसमे वह विटामिन्स, फाइबर्स और मिनरल्स युक्त पदार्थों पर विशेष ध्यान देती है। प्रतिदिन वह 1800 कैलोरी लेती है।

ऐसे करती है शिल्पा दिन की शुरुआत

  • शिल्पा अपने दिन की शुरुआत हॉट वाटर से करती है। साथ ही वह एक प्लेट पपीते का सेवन करती है।
  • शिल्पा सुबह के समय एलोवेरा जूस का सेवन करती है या फिर उसके अतिरिक्त आंवला जूस भी लेना पसंद करती है।
  • शिल्पा नाश्ते में जूस लेना पसंद करती है इसलिए वह प्रतिदिन अलग अलग जूस लेती है जैसे -अनार, सेब गाजर, चुकंदर, टमाटर, ककड़ी और पालक आदि।
  • इसके अलावा वह ब्राउन शुगर से निर्मित चाय का सेवन करती है और दलिया भी खाती है।
  • इस प्रकार वह अपना सुबह का नाश्ता करती है।

दोपहर के समय

  • शिल्पा लंच में चिकन करी, ब्राउन राइस या उसके स्थान पर चपाती और पकी हुई सब्ज़ियाँ लेना पसंद करती है। खास कर वह ऑलिव ऑयल में पकी हुई सब्ज़ियाँ खाना पसंद करती है।

शाम का नाश्ता

  • शाम के नाश्ते में शिल्पा ग्रीन टी, ब्राउन टोस्ट, व्हाइट एग, ब्राउन ब्रेड आदि का सेवन करती है।

रात का भोजन

  • शिल्पा रात के भोजन में हल्का खाना खाती है जैसे सैलेड, चिकन और सुप का ही ज्यादातर सेवन करती है।

इसके अलावा

  • उपरोक्त चीजों के अतिरिक्त शिल्पा दिन के समय में ऑर्गेनिक कॉफी का भी सेवन करती है।
  • शिल्पा प्रतिदिन 10 ग्लास पानी पीती है जिससे उनके शरीर का वाटर लेबल संतुलित रहता है। उनका मानना है की पानी से चेहरे पर ग्लो आता है।
  • शिल्पा योग और व्यायाम के बाद प्रतिदिन काम से कम 7 से 8 किशमिश और खजूर का सेवन करती है। साथ ही वह प्रोटीन शेक भी लेती है।

इस तरह वह अपनी डाइट को बहुत ही स्ट्रिक्ट तौर पर फॉलो करती है।

योग और व्यायाम: Shilpa Shetty Fitness

शिल्पा डाइट को तो बहुत अच्छे से फॉलो करती है साथ ही वह अपना समय योग और व्यायाम को भी देती है। उनका मानना है की यदि फिट रहना है तो डाइट के साथ व्यायाम भी जरूरी होता है। प्रेग्नेंसी के बाद उन्होंने अपना वेट इसी तरीके से कम किया है। जानते है वह कौन कौन से व्यायाम करती है।

  • शिल्पा हफ्ते के सात दिनों में से पांच दिन कड़ी योग और व्यायाम को अपना समय देती है। वह दो दिन योगासन करती है।
  • शिल्पा कई योगासन को फॉलो करती है जैसे की वह धनुरासन करती है जो वजन को कम करने में मदद करता है।
  • शिल्पा को प्रेग्नेंसी के दौरान पीठ दर्द की भी समस्या होने लगी थी इसलिए उन्होंने डिलीवरी के बाद से इस योग को करना शुरू किया था यह पीठ दर्द जैसी समस्या को दूर करने में भी मदद करता है।
  • अपनी कमर को स्लिम रखने के लिए शिल्पा चक्रासन करती है। यह बढ़ती उम्र में भी जवां रखने का कार्य करता है।
  • इस आसन को करने से शरीर में लचीलापन आता है और मांसपेशियाँ भी मजबूत होती है।
  • पेट को फ़्लैट बनाने के लिए वह भुजंगासन करती है। यही उनके फ़्लैट पेट का राज है। तनाव, पीठ दर्द आदि भी इस आसन को करने से दूर हो जाते है। इसलिए यह नियमित रूप से इस आसन को करती है।
  • साथ ही वह 2 दिन स्ट्रेंथ एक्सरसाइज करना पसंद करती है और 1 दिन वह कार्डियो करती है। इतना ही नहीं वह प्रतिदिन १० मिनट अपना समय मेडिटेशन में भी देती है।
  • शरीर की मांसपेशियों को शेप में लाने और उन्हें मजबूत बनाने के लिए शिल्पा भारी वजन को भी उठाती है।

इस तरह से शिल्पा अपने फिटनेस को बरक़रार रखती है और अपने शरीर का ख्याल रखती है। वह हर डाइट और योगासनों को बहुत ही कड़ाई के साथ फॉलो करती है। यदि आप भी स्लिम और फिट दिखना चाहती है तो आप भी शिल्पा के इस डाइट प्लान को फॉलो कर सकती है। साथ ही उनके व्यायाम और योग को भी अपना सकती है। लेकिन यह आपको प्रतिदिन और नियमित तौर पर करना होगा तभी आप शिल्पा जैसे फिगर पा सकती है।

नोट- शिल्पा के डाइट प्लान और योग को करने के लिए ऑनलाइन भी चीजे उपलब्ध है आप उनके जरिये भी फिटनेस प्लान कर सकती है। उनके वीडियो को देख कर आप योग और व्यायाम को भी कर सकती है। चाहे तो आप किसी क्लास को भी ज्वाइन कर सकती है जो आपको फिट बनाने में मदद करे।

Subscribe to