Celebrity Diet Plans: दीपिका और आलिया की तरह फिट रहने के लिए करें फॉलो

Celebrity Diet Plans: दीपिका और आलिया की तरह फिट रहने के लिए करें फॉलो

हॉलीवुड और बॉलीवुड दोनों में ही कई ऐसे एक्टर और एक्ट्रेस है जिन्होंने अपने करियर की सक्सेस के लिए अपने आपको फैट से फिट बनाया है। अपने आप को फैट से फिट बनाने के लिए बहुत मेहनत लगती है।

एक सेलिब्रिटी के लिए यह सबसे महत्वपूर्ण होता है कि वो अपने आप को फिट रखे और साथ ही अच्छा दिखे इसके लिए उन्हें कई प्रकार के जतन भी करना पड़ते है। क्योंकि फिट बॉडी के लिए उन्हें प्रॉपर वर्कआउट के साथ साथ एक प्रॉपर डाइट प्लान को भी फॉलो करना होता है।

अगर आप भी अपने आपको एक सेलिब्रिटी वाला लुक देना चाहते है तो आपको भी उनकी रूटीन डाइट को फॉलो करना चाहिए। जब आप भी अपने फेवरेट एक्टर और एक्ट्रेस की डाइट प्लान को फॉलो करेंगे तो आप भी उन्हीं की तरह फिट हो जाएंगे।

यहाँ हम आपको कई एक्टर और एक्ट्रेस के डाइट प्लान के बारे में बताने जा रहे। जिससे की आपको अपने आप को फिट रखने में मदद मिलेगी। तो इस लेख में पढ़े Celebrity Diet Plans.

Celebrity Diet Plans: जानिए अपने फेवरेट स्टार्स का डेली डाइट प्लान

Celebrity-Diet-Plans-in-Hindi

आलिया भट्ट डाइट प्लान

  • आज के यंगस्टर्स की सबसे चाहती एक्ट्रेस में से एक है आलिया भट्ट।
  • आपने आलिया को उनकी पहली मूवी में देखा होगा जिसमें वे थोड़ी अलग दिख रही थी।
  • इसके बाद आलिया ने अपने आप को बदला थोड़ा वर्कआउट से और बाकी डाइट से।
  • अगर अब आप आलिया को देखेंगे तो आपको पता चल जायेगा कि उन्होंने अपनी बॉडी को फिट बनाने के लिए कुछ ना कुछ जरुरी किया है और साथ ही अपनी त्वचा को भी पहले से खूबसूरत बनाया है।
  • उन्होंने अपने आप को फिट बनाने के लिए एक संतुलित आहार डाइट को फॉलो किया है।
  • Alia Bhatt Diet Plan में सबसे ज्यादा सलाद, ओटमील, चिकन ब्रेस्ट्स आदि का सेवन करती है।
  • साथ ही मीठे में वे इंडियन डिश खीर और रबड़ी खाना पसंद करती है।
  • वे अपनी दिन की शुरुआत एक हर्बल टी से करती है जो पूरी तरह से शुगर फ्री होती है।
  • ब्रेकफास्ट में वे वेग्गीस या पोहा लेना पसंद करती है।
  • वे अपने लंच और डिनर दोनों में ही सब्जी, रोटी के साथ दाल का सेवन जरूर करती है।
  • स्नैक्स के तौर पर वे ज्यादातर इडली और सांभर लेना पसंद करती है।
  • इसके अलावा अपने खाने में आयल और मीठा एक सीमित लेती लेती है।
  • वे अपनी बॉडी को डेटॉक्सीफीइंग रखने के लिए पानी ज्यादा पीती है।

अनुष्का शर्मा डाइट प्लान

  • अनुष्का शर्मा जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी।
  • Anushka Sharma Diet को बहुत ही इम्पोर्टेन्स देती है और वे एक संतुलित आहार को लेना ही पसंद करती है।
  • अनुष्का पूरी तरह से जंक फ़ूड से दूर रहना पसंद करती है।
  • वे अपने दिन की शुरुआत ब्रेकफास्ट से करती है जिसमे एक गिलास फ्रेश जूस होता है और 2 अंडो का एग वाइट जरूर होता है।
  • अनुष्का अपनी डाइट को कंट्रोल करने के लिए सिक्स स्माल मील्स फॉर्मूले का प्रयोग करती है।
  • उनकी इस सिक्स स्माल मील्स में निम्बू पानी, नारियल पानी, फल, चीज़ टोस्ट, प्रोटीन बार और इसी टाइप के दूसरे हैल्थी स्नैक्स शामिल है।
  • वे अपने लंच और डिनर में अपने घर का बना खाना ही पसंद करती और इसमें वे रोटी, दाल, सब्ज़ी और सलाद जरूर शामिल होता है।
  • वे अपनी बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए 3 से 4 लीटर पानी जरूर पीती है।

दीपिका पादुकोण डाइट प्लान

  • Deepika Padukone Diet में ऑयली और जंक फ़ूड को दूर रखती है जब तक की उन्हें अपनी बॉडी में कैलोरीज बढ़ानी ना हो।
  • वे अपनी बॉडी को शेप में रखने के लिए हैल्थी और पौष्टिक तत्वों वाला आहार का सेवन करती है।
  • वे अपने ब्रेकफास्ट में लौ फैट मिल्क को लेती है और साथ ही 2 वाइट एग का सेवन करती है।
  • वे अपने लंच में एक ग्रिल्ड फिश के साथ बहुत सारी सब्जी और रोटी का सेवन करती है।
  • वे स्नैक्स के तौर पर नट्स और फिल्टर्ड कॉफ़ी पीना पसंद करती है।
  • अपने डिनर में वे अधिक मात्रा में सब्जियों का सेवन करती है साथ में रोटी और ग्रीन सलाद लेती है।
  • वे कभी कभी साउथ इंडियन डिशेस को भी अपनी मील में शामिल करती है लेकिन कभी कभी।

करीना कपूर डाइट प्लान

  • करीना कपूर को सभी ने फैट से फिट होते हुए देखा है। इस बात की गवाही उनकी कई मूवीज देती है।
  • जब वे बॉलीवुड में इंटर हुई थी तो वे काफी स्लिम थी पर कुछ समय बाद उन्होंने कुछ वेट गेन कर लिया था और फिर उन्होंने अपने आप को फिट बनाने के लिए वर्कआउट और डाइट को अपनी ज़िन्दगी में शामिल किया।
  • Kareena Kapoor Diet पूरी शाहकारी लेना ही पसंद करती है। जिसमें बहुत साड़ी सब्जियाँ और फल शामिल होते है।
  • वे इस बात का पूरा ध्यान रखती है वे जो खा रही है उसमें कितनी कैलोरीज है और वो फिजिकल एक्टिविटी से बर्न होगी या नहीं।
  • करीना कपूर एक दिन में पांच मील्स लेती है।
  • वे अपने दिन की शुरुआत एक गिलास फलों के जूस से करती है या फिर दूध लेती है।
  • वे अपने ब्रेकफास्ट में पराठा, उपमा और मूसली का सेवन करती है।
  • वे स्नैक्स में वेज सैंडविच लेती है जो ब्राउन ब्रेड से बना होता है।
  • अपने लंच में वे दाल के साथ रोटी और सब्जी लेती है, इसके अलावा वे ग्रीन सलाद लेती है।
  • शाम के स्नैक्स में वे सोया मिल्क और नट्स लेना पसंद करती है।
  • शाम का खाना वे काफी लाइट लेती जिसमें दाल, रोटी और सब्जी होती है।
  • इसके अलावा वे शाम के खाने में कभी कभी ब्राउन राइस और दही का सेवन करती है।
  • करीना बिलकुल भी हाई कैलोरीज वाला फ़ूड नहीं खाती और एक दिन में कम से कम 8 से 9 गिलास पानी पीती है।

आज हमने आपको बताया कि आपके फेवरेट स्टार्स आपके अपने आप को फिट रखने के लिए किस तरह की डाइट को फॉलो करते है। अगर आप भी अपने फेवरेट स्टार की तरह हमेशा फिट रहना चाहते है तो आपको भी यहाँ बताई गई Celebrity Diets अपने वर्कआउट के साथ को फॉलो करना चाहिये।

Subscribe to