Sprouted Grains Benefits: हमेशा स्वस्थ एवं तंदरूस्त रहना है तो अंकुरित अनाज का करें सेवन

Sprouted Grains Benefits: हमेशा स्वस्थ एवं तंदरूस्त रहना है तो अंकुरित अनाज का करें सेवन

अपने शरीर का ख्याल रखने और हमेशा स्वस्थ बनाये रखने के लिए आजकल हर व्यक्ति किसी ना किसी प्रकार से कोशिश करता रहता है। आज लोग अपने शरीर को स्वस्थ बनायें रखने के लिए विटामिन्स, प्रोटीन्स, कैल्शियम और मिनरल्स से भरपूर फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करते है और इन सारी खनिज की सही मात्रा हमारे शरीर को मजबूत और स्वस्थ बनाये रखने में मदद करते है।

आज के जमाने में व्यक्ति अपने डाइट और ब्रेकफास्ट में तरह तरह के चीज़े शामिल कर रहा है। जैसे खुद को फिट रखने के लिए फल, सब्ज़ियाँ और जूस का सेवन कर रहा है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं अंकुरित अनाज के बारे में जिसका सेवन करने से आप स्वस्थ रह सकते है। अंकुरित अनाज यानि स्प्राउट्स में अच्छी मात्रा में पोषक तत्व मौजूद होते हैं।

अपने देखा होगा जो लोग जिम में वर्जिश करने नियमित तौर पर जाते है उनके लिए अंकुरित अनाज प्रोटीन का काम करता है। अंकुरित आहार में क्लोरोफिल, विटामिन ए, बी, सी, डी और के भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो कैल्शियम, फास्फोरस, पोटैशियम, मैगनीशियम, आयरन, जैसे खनिजों लवणों का बेहतर स्रोत है।

अंकुरित करने के लिए काले चने, मूंग, मोठ, दाल, पीनट्स आदि को रात भर भीगा कर रखे फिर सुबह नाश्ते में इसका सेवन करें। यह स्प्राउट्स जब पानी में भीग जाते है तो पचने में आसान होते है। आपको अंकुरित अनाज के फायदों के बारे में भी पता होना चाहिए। यदि आप यह जान जाएंगे कि अंकुरित अनाज आपको कैसे फिट रखता है तो आप खुद-ब-खुद अंकुरित अनाज का सेवन करेंगे।

आइये आज जानते है अंकुरित अनाज को कैसे खाएं और इसके क्या क्या फायदे है। आइये जानते है Sprouted Grains Benefits.

Sprouted Grains Benefits: अंकुरित अनाज होते हैं पोषक तत्वों से भरपूर, जाने इसके लाभ

सुबह के नाश्ते के लिए अंकुरित अनाज बहुत लाभदायक होते है। यह एक अच्छा नाश्ता होता है जिसे खा कर आपका पेट भी भरेगा और साथ साथ कई सारे स्वास्थ लाभ भी देगा। स्प्राउट्स सबसे सस्ता और अच्छा आहार होता है। घर में रखी दाल, अनाज और चने को भीगा कर भी आप स्प्राउट्स बना सकते है।

पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों में अंकुरित अनाज का विशेष महत्व होता है। इसके तहत कुछ प्रमुख अनाजों को अंकुरित करवा कर भोजन में शामिल किया जाता है। अंकुरण एक प्रक्रिया है, जो कच्चे खाद्य पदार्थों की पोषकता बढ़ाती और उन्हें पचने में भी आसान बनाती है। ये कई स्वास्थ्य समस्याओं में दवा का भी कार्य करते हैं।

कैसे खाएं:

  • अंकुरित अनाज केवल हमारे स्वास्थ के लिए फ़ायदेमंद नहीं होता बल्कि ये खाने में स्वादिष्ट भी होता है।
  • आप ताजे स्प्राउट्स को भीगा कर कच्चा खा सकते है। इसका कच्चा सेवन ही लाभदायक माना जाता है क्योंकि जब आप इसको पकाते है तो इसके पोषक तत्व और गुणों में कमी आती है।
  • जिन लोगों को यह कच्चा अच्छा नहीं लगता वे लोग इससे हल्का फुल्का पका कर भी खा सकते है।
  • इसे फ्राई करें और इसमें बारीक कटा खीरा, टमाटर, हरी मिर्च, धनिया पत्ती, नींबू का रस डाल कर सलाद बनाकर खाने से इसका स्वाद बढ़ता है ।

अंकुरित अनाज के फायदे: Ankurit Anaj Health Benefit

पाचन के लिए:

  • अंकुरित अनाज खाने के बाद आसानी से पच जाते है। अंकुरित अनाज में भरपूर मात्रा में एंजाइम्स और फाइबर पाया जाता है। जो भोजन को आसानी से पचाने में मदद करता है।
  • अंकुरित को चबा चबा कर खाने से कई सारे फायदे होते है। स्प्राउट्स रेशेदार होते है जो आसानी से पच जाते है।
  • यह हलके होते है इसलिए पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में यह लाभकारी होते है और आंतों को साफ भी करते है।

शरीर को ऊर्जा देते है:

  • अंकुरित अनाज में बहुत सारे पोषक तत्व होते है और अनाज में बहुत सारे प्रोटीन होते हैं जो कि शरीर को मजबूत रखते हैं और मासपेशियों को ताकत देते है साथ ही यह बीमारियों से बचाने के लिए भी जरूरी होते हैं।
  • स्प्राउट्स को एक प्राकृतिक तौर पर ऊर्जा प्राप्ति का स्रोत माना जाता है।
  • अंकुरित होने के बाद अनाज में पोषक तत्व की मात्रा बढ़ जाती है और इसमें मौजूद एंजाइम्स शरीर को ताकत देते है और फुर्ती बढ़ाते है। यह शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण माने जाते है।

मधुमेह के लिए:

  • अंकुरित अनाज शरीर के लिए अमृत या दवा की तरह काम करता है। अंकुरित अनाज एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन्स से भरपूर होते है।
  • अंकुरित पदार्थों का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, इसलिए ये मधुमेह के रोगियों के लिए ऊर्जा के अच्छे स्रोत माने जाते हैं।
  • यह मधुमेह रोगियों के लिए फ़ायदेमंद होते है। ये ऑक्सीजन का भी अच्छा स्रोत होते हैं, जो हमारे अच्छे स्वास्थ के लिए अत्यंत आवश्यक है।

कैंसर के लिए:

  • अंकुरित आहार में क्लोरोफिल, विटामिन ए, सी, और के भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा कई एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते है जो ब्रैस्ट कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से हमे बचाते है।
  • अंकुरित अनाज रेशेदार होता है इसलिए यह कैंसर के कण को बनने से रोकता है।
  • इसका नियमित सेवन करने से आप कई सारी बीमारियों से दूर रह सकते है।

खून की कमी के लिए:

  • अंकुरित अनाज में फायटोकेमिकल्स काफी मात्रा में पाए जाते है जो हमे कई रोगों से बचाते है।
  • स्प्राउट्स का नियमित सेवन करने से शरीर में खून की कमी भी नहीं होती है।
  • स्प्राउट्स खून के कमी के अलावा खून की शुद्धि भी कर देता है।

हार्ट के लिए

  • अंकुरित अनाज में कैल्शियम, फास्फोरस, पोटैशियम, मैगनीशियम, आयरन आदि के अलावा ओमेगा 3 फैटी एसिड भी मौजूद होता है जो दिल की सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है।
  • यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बढ़ने नहीं देता है। इसके अलावा यह पूरे शरीर के स्वास्थ का भी ख्याल रखता है।
  • अंकुरित अनाज में पोटैशियम भी होता है जो हार्ट के क्रियाप्रणाली में सुधार करने के लिए उपयोगी माना जाता है।

फिटनेस के लिए:

  • अंकुरित अनाज में एंटीऑक्सीडेंट और प्रोटीन अच्छी मात्रा में होते है जो शरीर में प्रोटीन और कैल्शियम की कमी पूरा करके शरीर को मजबूत रखने में मदद करते है।
  • जो लोग जिम जाते है उनके लिए स्प्राउट्स प्रोटीन की तरह काम करते है। इसलिए रोज सुबह जिम जाने से पहले इसे खाने से यह शरीर को ऊर्जा और ताकत मिलता है।
  • इसका सेवन करके शरीर को फिट और स्वस्थ बनाया जा सकता है। इसमें कैल्शियम अच्छी मात्रा में होता है जो हमारी हड्डियों को मजबूत बनाता है।

मोटापे के लिए:

  • इसमें कैलोरी बहुत कम होती है इसलिए जो लोग मोटे होते हैं उनके लिए यह बहुत फायदेमंद होता है। इसे खाने से हमारा पेट भरा हुआ रहता है और ज्यादा भूख नहीं लगती है।

आज अपने इस लेख में आपने जाना Sprouted Grains खाने के क्या फायदे है। यदि आप फिट और स्वस्थ रहना चाहते है तो अंकुरित अनाज का नियमित सेवन करें।

Subscribe to