Strawberry for Skin and Hair: सेहत ही नहीं, सौन्दर्य के लिए भी फायदेमंद है ये फल

Strawberry for Skin and Hair: सेहत ही नहीं, सौन्दर्य के लिए भी फायदेमंद है ये फल

स्‍ट्रॉबेरी के सेहत के फायदे से तो बहुत लोग परिचित है। इसका स्वाद भी कई लोग पसंद करते है। इसे कई रूपों में उपयोग किया जाता है जैसे मिल्क शेक में, आइसक्रीम में, दही में और सलाद में।

आजकल स्ट्रॉबेरी हर सीजन में मिल भी जाती है और पुरे भारत में यह फल उपलब्ध होता है। गर्म रेगिस्तानी क्षेत्रों को छोड़कर सभी जगह इसकी कृषि होती है।

इस फल का आकर दिल के आकर से मिलता जुलता है। इसे कई जगहों पर फलो की रानी भी कहा जाता है। आपको जानकर आश्चर्य होगा की देश भर में इसकी 600 किस्म पायी जाती है।

यदि आप स्‍ट्रॉबेरी नहीं भी खाते है तो आज के बाद खाना शुरू कर देंगे क्योंकि आज हम Strawberry Benefits for Skin and Hair बता रहे है। याने इसके सेवन से आपको अच्छी सेहत का फायदा तो मिलेगा साथ ही आपकी सुंदरता भी बढ़ेगी।

Strawberry Benefits for Skin and Hair - त्वचा और बालों के लिए उपयोगी स्ट्रॉबेरी

Strawberry-Beauty-Benefits

स्ट्रॉबेरी के फायदे त्वचा के लिए:-

  1. स्ट्रॉबेरी के इस्तेमाल से त्वचा की मृत कोशिकाएं हट जाती है जिससे चेहरा गोरा और चमकदार बनता है।
  2. स्ट्रॉबेरी खाने से शरीर में रेड ब्लड सेल्स का निर्माण होता है, जिससे गालो में गुलाबी निखार आता है।
  3. स्ट्रॉबेरी का पेस्ट बनाकर उसमे निम्बू का रस मिलाकर इस मिश्रण को चेहरे पर लगाने से टैनिंग की समस्या से निजात मिलता है।
  4. इसमें मौजूद विटामिन सी त्वचा को मुलायम बनाता है। इसलिए इसका सेवन हर रोज करे।
  5. इसके इस्तेमाल से त्वचा के पोर्स खुल जाते हैं और चेहरे की गंदगी साफ हो जाती है। इसलिए कील-मुंहासों की समस्या से छुटकारा दिलाने में यह फायदेमंद है।

स्ट्रॉबेरी के बालों के लिए फायदे:-

बाल मजबूत बनाये

स्ट्रॉबेरी का सेवन करने से बाल भी मजबूत बनते हैं। इसमें मौजूद विटामिन सी बालों को गिरने से रोकता है और बालों को मजबूती प्रदान करता है। इससे रूसी की समस्या से भी निजाद मिलती है।

बालों में चमक लाये

स्ट्रॉबेरी का प्रयोग करके आप अपने बालों को मुलायम और चमकदार भी बना सकते है। प्रयोग के लिए 2 स्ट्रॉबेरी को अच्छे से मैश करलें और इसमें कोई भी तेल और शहद मिलाकर अच्छे से पेस्ट बना ले। इस पेस्ट को बालों पर आधे घंटे के लिए लगाकर रखे और फिर बालों को धो लें। ऐसा हफ्ते में दो बार करने से बालों में असर देखने को मिलने लगेगा।

स्ट्रॉबेरी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें इन्हें भी जान ले:-

  1. स्ट्रॉबेरी अकेला ऐसा फल है जिसकी बीजे बाहर की और होती है। एक स्ट्रॉबेरी में लगभग 200 के आसपास बीज होती है। आश्चर्य की बात है कि जब आप एक बाईट लेते है तो कई बीज आपके मुँह में होते है।
  2. फ्रांस में जिन दम्पतियो की नयी नयी शादी हुई है उन्हें सुबह के नाश्ते में सूप के रूप में स्ट्रॉबेरी दी जाती है।
  3. यदि आप स्ट्रॉबेरी को ज्यादा समय रखना चाहते है तो उसे धोकर, उसके ऊपर के हिस्से को अलग कर ले।
  4. स्ट्रॉबेरी में बहुत सारी मात्रा में विटामिन सी होता है। आपको बतादे की 5 स्ट्रॉबेरी में 1 संतरे से भी ज्यादा विटामिन सी मौजूद होता है।
  5. एक कप स्ट्रॉबेरी में केवल 50 कैलोरी होती है।
  6. सारी स्ट्रॉबेरी का रंग लाल नहीं होता। युके में पिली और सफ़ेद रंग की भी स्ट्रॉबेरी भी देखने को मिलती है। सफ़ेद वाली स्ट्रॉबेरी को पिन बेरीज कहा जाता है और यह थोड़ी थोड़ी पाइनएप्पल की तरह लगती है।
Subscribe to