5 KM Running Tips in Hindi: दौड़ना है लाभदायक, ऐसे बढ़ाएं अपनी स्पीड

5 KM Running Tips in Hindi: दौड़ना है लाभदायक, ऐसे बढ़ाएं अपनी स्पीड

व्यायाम को जीवन का हिस्सा बनाना बहुत ही आवश्यक है। व्यायाम के जरिये शरीर को फिट और स्वास्थ्य रखा जा सकता है।साथ ही इससे कई तरह रोगों से भी मुक्ति मिल जाती है।

व्यायाम को करने के लिए आप कोई भी विकल्प चुन सकते है जैसे टहलना, दौड़ना, कूदना आदि। कुछ लोगो के पास समय नहीं होता है की वह व्यायाम कर सके उनके लिए सिर्फ रनिंग करना भी फ़ायदेमंद साबित हो सकता है।

दौड़ने के कई लाभ होते है। यह शरीर को फिट तो रखता ही है साथ ही इसके नियमित अभ्यास से आपकी उम्र में भी वृद्धि की रफ़्तार काम जाती है।

खेलो में भी दौड़ को शामिल किया गया है जिसमे लोग भाग लेते है और अपना अपने देश का नाम रौशन करते हैं । ऐसे लोगो की हमेशा कोशिश रहती है की वह अपने दौड़ने की गति को और बढ़ाये। इसके लिए जानते है 5 km Running Tips in Hindi.

5 KM Running Tips in Hindi: जानिए इसके फायदे और गति को बढ़ाने के उपाय

5-km-Running-Tips-in-Hindi

क्यों है दौड़ना फ़ायदेमंद?

  • दौड़ना व्यक्ति के लिए बहुत ही लाभकारी होता है यह बात शोधों के द्वारा भी सही साबित हो चुकी है।
  • शोध के दौरान यह बात भी सामने आयी है की जो लोग दौड़ते नहीं है उनकी तुलना में दौड़ने वाले लोगो की उम्र 3 साल और बढ़ जाती है।
  • यदि व्यक्ति केवल प्रतिदिन पांच मिनट भी दौड़ता है तो उससे प्रीमैच्योर डेथ का खतरा 40 प्रतिशत कम हो जाता है।
  • दौड़ने से लोगो को अपना मोटापा कम करने में भी मदद मिलती है। साथ ही हाइपर टेंशन का खतरा भी कम हो जाता है।

दौड़ने की गति को बढ़ाने के तरीके

  • यदि आप खेलों में भाग लेते है तो आपको अपने दौड़ने की गति को बढ़ाने की आवश्यकता होती है ताकि आप उसमे विजय प्राप्त कर सके।
  • इसके अतिरिक्त यदि आप पुलिस, आर्मी जैसी नौकरियों की तलाश कर रहे है तो वहां पर भी आपको अपने दौड़ने की गति को बढ़ाना ज़रुरी होता है। इसके लिए आप कुछ उपाय कर सकते है जो इस तरह है।

दिनचर्या तय कर ले

  • यदि आप अपने दौड़ने की गति को बढ़ाना चाहते है तो उसके लिए आपको अपना प्रतिदिन का रूटीन तय करना होगा।
  • जब भी आप दौड़ना शुरू करे तो एक स्टॉप वाच का भी उपयोग करे ताकि आपको यह पता लग सके की आप कितने समय में कितना दौड़ते है।
  • साथ ही आपको अपने दौड़ने का एक निश्चित लक्ष्य भी तय करना होगा।
  • प्रतिदिन अपने दौड़ने के समय को कम करने का प्रयास करे ताकि आप कम समय में ज्यादा दूरी को पार कर सके। प्रतिदिन दौड़ में होने वाली वृद्धि को भी नोट करते जाये।

पर्याप्त आराम करे

  • दौड़ में स्पीड को बढ़ाने के लिए पर्याप्त नींद भी ज़रुरी होती है यदि आप पर्याप्त नींद नहीं लेते है तो आपके दौड़ने की स्पीड कम होती जाएगी।
  • शरीर को थकान महसूस होने लगेगी।
  • व्यक्ति को 6 से लेकर 8 घंटे की नींद पूरी करना आवश्यक होता है। तभी वह फ्रेश फील कर सकता है और दौड़ने में भी एनर्जी और स्फूर्ति बनी रहती है।

स्ट्रेचिंग भी है ज़रुरी

  • शरीर को एक्टिव बनाने के लिए स्ट्रेचिंग करना जरूरी होता है।
  • स्ट्रेचिंग करने से रनिंग में भी सहायता मिलती है।
  • यह शरीर की मांसपेशियों में खिचाव लाता है। जिसके कारण जब आप दौड़ते है तो आपके शरीर में दर्द नहीं होता है। और आप आसानी से दौड़ पाते है।

डिहाईड्रेशन से बचे

  • जब आप दौड़ते है तो उस समय शरीर को पानी की आवश्यकता होने लगती है क्योंकि शरीर में उपस्थित पानी पसीने के रूप में बाहर निकल जाता है जिसके कारण प्यास का अनुभव होता है और पानी न मिलने पर शरीर थक जाता है और दौड़ना मुश्किल होने लगता है।
  • इस समस्या से बचने के लिए पर्याप्त पानी का सेवन करे। अपने शरीर को निर्जलीकरण की समस्या से बचाये।
  • जब भी आप दौड़ना शुरू करे उसके आधे घंटे पहले पानी ज़रूर पीए । ऐसा करने से आप अच्छी तरह और तेजी से दौड़ पाएंगे।

संतुलित आहार

  • दौड़ने के लिए शरीर में ताकत का होना भी आवश्यक होता है। यदि शरीर में शक्ति नहीं है तो आप तेजी से दौड़ नहीं पाएंगे।
  • इसके लिए संतुलित आहार का सेवन करना ज़रुरी होता है ताकि शरीर को सभी पोषक तत्व मिल जाए ।
  • अपने आहार में फल, हरी पत्तेदार सब्ज़ियाँ, दूध, मछली आदि का सेवन करे इससे शरीर में स्फूर्ति बनी रहती है।
  • दौड़ने की गति में स्पीड को बढ़ाने के लिए तली हुयी चीजों के सेवन से दूर रहे साथ ही कोल्ड ड्रिंक और फ़ास्ट फूड जैसे आहारों से भी दूर रहे।

अन्य आवश्यक जानकारी

  • रनिंग को फ़ास्ट बनाने के लिए सुबह का समय दौड़ने के लिए सबसे अच्छा होता है। वैसे तो आप रनिंग किसी भी समय कर सकते है, पर सुबह और शाम को दौड़ना लाभकारी माना गया है। परन्तु आपको बता दे की मॉर्निंग वाक और दौड़ना ज्यादा फ़ायदेमंद होता है। सुबह की स्वच्छ हवा आपके दौड़ने की स्पीड को बढ़ाने में सहायता करती है। साथ ही इससे स्टेमिना भी बढ़ती है।
  • जब भी आप दौड़े तो उस समय इस बात का भी ख्याल रखे की आपके कपड़े आरामदायक हो। जिसमे आपको दौड़ने में कोई बाधा न आ सके।
  • दौड़ते समय जूतों का भी विशेष महत्त्व होता है इसलिए आरामदायक जूते ही पहने। नए जूते पहन कर दौड़ने का प्रयास न करे इससे पैरो को नुकसान होता है जिसके कारण भी आप दौड़ नहीं पाते है।
  • अपने मन को सकारात्मक विचारों से भर कर रखे, इससे आपको आत्मविश्वास मिलेगा और यही आत्मविश्वास आपकी स्पीड को दोगुना करने में मदद करेगा।
  • धूम्रपान और शराब जैसे मादक पदार्थों का सेवन भी न करे इससे भी आपके दौड़ने की गति प्रभावित होती है।

उपरोक्त सुझावों के द्वारा आप अपनी दौड़ने की गति को बढ़ा सकते है। इनका पालन नियमित रूप से करे। दौड़ने की गति एक या दो दिन में नहीं आ सकती है इसके लिए एक से दो महीने का समय लग सकता है इसलिए संयम के साथ ही इसका रोज अभ्यास करे।

यह ज़रुरी नहीं है की दौड़ना केवल धावकों के लिए आवश्यक है। यदि आप किसी प्रतिस्पर्धा या फिर नौकरी के लिए नहीं दौड़ना चाहते है तो भी आप रनिंग को प्रतिदिन करे इससे आपके शरीर को लाभ प्राप्त होगा।

Subscribe to