Arjun Tree Benefits: हृदय रोग के लिए रामबाण औषधि है अर्जुन का पेड़, जाने इसके अन्य लाभ

Arjun Tree Benefits: हृदय रोग के लिए रामबाण औषधि है अर्जुन का पेड़, जाने इसके अन्य लाभ

कई ऐसे वृक्ष पृथ्वी पर मौजूद हैं जो औषधिय गुणों से युक्त होते हैं और जिनका प्राचीन काल से बहुत उपयोग होता आ रहा है। इन्हीं में से एक है अर्जुन का वृक्ष जिसके बारे में आज हम विस्तृत जानकारी प्राप्त करेंगे।

ख़ास कर के Arjun Tree की छाल बहुउपयोगी होती है। कितनी ही आयुर्वेदिक और होम्योपेथिक दवाओं को बनाने के लिए अर्जुन की छाल को उपयोग में लाया जाता है। अर्जुन का पौधा भारत में हिमालय की शुष्क पहाड़ी वाले क्षेत्रो, बिहार और मध्य प्रदेश में सबसे अधिक मात्रा में पाया जाता है। Arjun ki Chaal के इस्तेमाल से बहुत सारी बीमारियों का इलाज किया जा सकता है।

अर्जुन की छाल में कैल्शियम, कार्बोनेट प्रचुर मात्रा में होता है साथ ही सोडियम, मैग्नीशियम व एल्युमिनियम भी मुख्य रूप से होता है। अर्जुन की छाल को अगर धूप में सुखाकर इसका पाउडर बनाया जाये तो इसका इस्तेमाल करने से कई बीमारियों को दूर किया जा सकता है।

हृदय के लिए अर्जुन का वृक्ष बहुत लाभदायक होता है। इससे हृदय को मजबूत बनाया जा सकता है। यह एक सदाबहार पेड़ है। इसे और भी कई नामो से जाना जाता है जैसे ककुभ, अर्जुना, काहू, संबर आदि। जानते है Arjun Tree Benefits के बारे में।

Arjun Tree Benefits: जाने इस औषधीय अर्जुन के पेड़ से मिलने वाले असरकारी स्वास्थ्य लाभ

कैसा होता है Arjuna Herb?

  • Arjun Plant की ऊंचाई लगभग 70-80 फीट तक होती है। Arjuna Tree के पत्ते अमरुद के पत्तों के समान होते है। इसकी छाल मोटी सफेद और हल्के गुलाबी रंग की होती है। इसकी टहनियां फैली हुई होती है। इसके पत्ते एक तरफ से चिकने और दूसरी तरफ से खुरदरे होते है।
  • अर्जुन की छाल को उगने के लिए कम से कम 2 वर्ष की अवधि लगती है। इसकी छाल एक बार निकलने के बाद दोबारा आ जाती है। इसकी छाल में टेनिन भी पाया जाता है।
  • अर्जुन के पेड़ की छाल अन्य पेड़ो की तुलना में अधिक मोटी और नरम होती है।
  • इसका स्वाद तीखा और कसैला होता है। अर्जुन की छाल से मांसपेशियों को मजबूत बनाया जा सकता है। हृदय सम्बन्धित सभी विकारो को ठीक करने के लिए इसकी छाल का मुख्य रूप से इस्तेमाल किया जाता है। इसके प्रयोग से रक्त की अम्लता भी कम होती है।
  • कितनी ही सेहत सम्बन्धित समस्याओं का उपाय इस छाल के इस्तेमाल से किया जा सकता है। बालों को काला करने में भी ये उपयोगी होती है। हड्डियो के टूटने पर भी इसका इस्तेमाल करके उसे ठीक करने में मदद मिलती है।

अर्जुन के पेड़ के लाभ: Arjun Tree Benefits

  • अर्जुन की छाल मोटापे को कम करने, हृदय रोगों को दूर करने, मुंह के छालों को ठीक करने, रक्त चाप को नियन्त्रण में रखने, मधुमेह, बालों के विकास और सुजन को ठीक करने में बहुत उपयोगी होती है।
  • इसके अतिरिक्त भी कई अन्य बीमारियों से लड़ने के लिए भी इसका प्रयोग किया जाता है।
  • अर्जुन की छाल को पीसकर इसका सेवन करने से खांसी में भी आराम पाया जा सकता है।
  • मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए इसका सेवन करना लाभकारी हो सकता है।
  • इससे शरीर की कमज़ोरी दूर हो जाती है और ऊर्जा का संचार होता है।

हृदय के लिए लाभकारी

  • हृदय रोगीयों के लिए अर्जुन का पेड़ अमृत के समान होता है। यह हृदय की सभी समस्‍याओं के लिए बहुत उपयोगी होता है।
  • इसकी छाल का महीन चूर्ण कपड़े से छानकर आधा छोटा चम्मच पानी के साथ सुबह-शाम सेवन करना लाभदायक होता है।
  • हृदय रोगीयों के लिए अर्जुनारिष्ट बहुत लाभप्रद होती है, उन्हें अर्जुनारिष्ट को 2 बड़े चम्मच आधा कप पानी में मिलाकर सुबह शाम खाना खाने के बाद पीना चाहिए। यह हृदय की सुजन कम कर स्ट्रोक का खतरा कम करती है। इससे ब्लड शुद्ध रहता है और हृदय विकारों का खतरा भी कम हो जाता है।
  • इसकी छाल को दूध में मिलाकर भी इसका सेवन किया जा सकता है। यह बहुत ही लाभकारी होता है।
  • अर्जुन छाल के चूर्ण की 1 चम्मच की मात्रा मे रोज़ाना मलाई निकाले हुए दूध को मिला कर सुबह शाम सेवन करते रहने से हृदय की बढ़ी हुई धड़कन सामान्य होती है इससे हृदय को ताकत भी मिलती है।

बालों के लिए उपयोगी

  • सफेद बालों से छुटकारा पाने के लिए अर्जुन की छाल का उपयोग लाभदायक होता है।
  • इसके लिए अर्जुन की छाल को पीसकर इसका चूर्ण बना लें और इस चूर्ण को मेहंदी में मिलाकर के बालों पर लगाये।
  • इससे धीरे-धीरे बाल काले होने लग जायेंगे।

हड्डी के फ्रैक्चर में फ़ायदेमंद

अर्जुन छाल का उपयोग हड्डियों के फ्रैक्‍चर को ठीक करने के लिए किया जाता है इसके लिए इस छाल को पानी के साथ मिलाकर बारीक पीसकर फ्रैक्‍चर वाली जगह पर लगाये। कम से कम एक दिन में 2 बार लगाये इससे जल्द ही फ्रैक्‍चर ठीक हो जाता है और हड्डी मजबूत भी हो जाती है।

केलेस्ट्रोल को कंट्रोल रखे

  • अर्जुन की छाल को पीसकर इसका पाउडर बना ले और इसका आधा चम्मच पाउडर दो गिलास पानी में उबालें।
  • जब पानी उबल कर आधा रह जाये तब इस पानी को सुबह-शाम पिए। एक गिलास पानी पीना है।
  • इससे केलेस्ट्रोल कम हो जाता है और धमनियों का ब्लॉकेज भी खत्म हो जाता है

मुंह के छाले ठीक करे

  • अर्जुन की छाल के पाउडर को नारियल के तेल में मिलाकर मुंह के छालो पर लगाने से छाले ठीक हो जाते है।

पेशाब में धातु आने की समस्या से निजात

  • अगर आप धातु रोग से परेशान है तो इसके लिए आपको अर्जुन के छाल का प्रयोग करना चाहिए।
  • इसके लिए आपको अर्जुन की छाल को 2 कप पानी के साथ खूब उबालना है।
  • जब ये उबल कर आधा कप रह जाए तो आपको इसका सेवन करना है।
  • इससे इस परेशानी से छुटकारा मिलता है।

मासिक धर्म की परेशानी दूर करे

  • मासिक धर्म के दौरान अगर रक्तस्त्राव अधिक हो रहा हो तो अर्जुन की छाल के चूर्ण को एक कप दूध में उबाल ले।
  • जब दूध आधा रह जाये तो उसमे थोड़ी मात्रा में मिश्री मिलाकर एक दिन में तीन बार इसका सेवन कर ले। इससे मासिक धर्म में होने वाली परेशानी से आराम मिलेगा।

इसके अलावा अर्जुन की छाल के चूर्ण से अगर दांतों की सफाई की जाये तो दांतों का पीलापन खत्म होता है। अर्जुन छाल का 1 चम्मच चूर्ण गुड़ के साथ लेने से तेज बुखार में आराम मिलता है।

तो ये थे अर्जुन के पेड़ से मिलने वाले कुछ फ़ायदों के बारे में विस्तृत जानकारी। इस फ़ायदों का लाभ उठाने के लिए आप भी बताई गई विधि से इसका सेवन ज़रुर करें।

Subscribe to