Benefits Of Tennis: टेनिस खेलें और हेल्दी रहें, जाने टेनिस खेलने के फायदे

Benefits Of Tennis: टेनिस खेलें और हेल्दी रहें, जाने टेनिस खेलने के फायदे

आजकल हर कोई अपने शरीर को फिट रखने में लगा रहता है। यदि शरीर स्वस्थ रहेगा तो हम भी स्वस्थ रहेंगे। शरीर को फिट रखने के लिए कोई जिम जा रहा है तो कोई योग कर रहा है या तो कोई घूमने जा रहा है। क्या आप जानते खेल से भी खुद को स्वस्थ रख सकते है। इसके अलावा Health Benefits of Sports के बहुत सारे और बह लाभ मिलते हैं।

खेलों का जीवन में विशेष महत्व है, विशेषकर विद्यार्थी जीवन में। स्वास्थ्य के लिए खेलना बहुत आवश्यक है। नियमित रूप से खेल में भाग लेने वाला फ़ुर्तिला और चुस्त रहता है तथा उसके मुख पर प्रसन्नता छाई रहती है। प्राचीन काल में जहाँ दंडबैठक, कुश्ती, तैराकी एवं योगासनों को महत्व दिया जाता था वहीं अब लोग क्रिकेट, टेनिस, फुटबाल, हॉकी और न जाने कितने सारे खेल आज लोगों में लोकप्रिय है।

क्या आप जानते है टेनिस Tennis Sport भी एक बहुत ही पुराना खेल। यह सबसे पहले 12वी सदी के आसपास उत्तरी फ्रांस में खेला गया था पहले रैकेट तो था नहीं तो यह खेल गेंद को हाथ की हथेली से मारकर खेला जाता है और इसे “गेम ऑफ़ द पाम” के नाम से जाना जाता था। उसके बाद करीब 16वी सदी के आस पास इस खेल में रैकेट का उपयोग किया गया फिर जाके इसका नाम टेनिस रखा गया था। टेनिस एक फ्रेंच शब्द “टेनेज़“ से आया है, इसका मतलब होता है पकड़ना या रिसीव करना। फिर उसके बाद इंग्लैंड में 19वी सदी में इसका नाम लान टेनिस रखा गया।

टेनिस (सिंगल्स) दो लोगों के बीच बॉल से खेला जाने वाला खेल है या तो इसमें 4 लोग भी खेल सकते हैं जिसे डबल्स कहते हैं। इसमें दो दो की टीम बनाकर चार खिलाड़ी खेलते हैं। इसके कोर्ट के बीच में नेट लगी रहती है। खिलाड़ी कोर्ट के दूसरी तरफ नेट पर एक गेंद को हिट करने के लिए रैकेट का उपयोग करते हैं। आज यह खेल ओलंपिक में शामिल है और दुनिया के सभी प्रमुख देशों के लोगों में काफी लोकप्रिय है। आइये आज के लेख में इसी टेनिस से मिलने वाले फ़ायदों के बारे में जानते है। पढ़ें Benefits Of Tennis.

Benefits Of Tennis: टेनिस का खेल खेलने से मिलते हैं कई फायदे, जाने इसके लाभ

Benefits-Of-Tennis-in-Hindi

टेनिस का खेल आप दोस्तों और परिवार के साथ मनोरंजन के लिए खेल सकते है। हमारे जीवन में खेल ही है जो हर प्रकार के सामाजिक, मानसिक और मनोवैज्ञानिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान करता है। टेनिस ऑस्ट्रेलिया में बहुत लोकप्रिय है और संगठित प्रतियोगिताओं के साथ-साथ सामाजिक खेलों में भी खेला जाता है।

पहले लोग खेल कूद को हॉबी या शौक के लिए खेलते थे लेकिन आज के बदलते युग में खेल के लाभ और महत्व को देखते हुए इसे व्यक्ति अपनी शरीर को स्वस्थ व फिट रखने के लिए जीवनशैली में शामिल कर रहे है।

खेल शरीर को स्वस्थ और स्फूर्तिमय बनाकर रखता है। खेल-कूद से पूरे शरीर के अंगों का व्यायाम हो जाता है। अपने देखा होगा जो पहले पहलवानी करते थे वे आज भी कितने हट्टे कट्टे होते हैं।कोई भी शारीरिक खेल खेलना खुद को फिट रखने के सर्वोत्तम तरीकों में से एक है। टेनिस खेलना आपके स्वास्थ्य, फिटनेस, ताकत और चपलता को बनाए रखने के लिए एक अच्छा खेल है। आज हम बात करेंगे टेनिस खेलने के फायदों के बारे में, जिससे आप अपनी फिटनेस में सुधार कर सकते हैं। आइये जानते है Benefits of Playing Tennis.

कैलोरी को बर्न करने में करता है मदद:

  • Tennis Health के लिए एक अच्छा खेल हो सकता है क्योंकि इस खेल में आपको भागना पड़ता है, स्विंग करना पड़ता है, हाथों को घूमना और स्विंग करते रहना पड़ता और कभी कभी जम्प भी करना पड़ता है।
  • जिस तरफ बॉल जा रही है उस तरफ मूव करना पड़ता है। इस खेल आपके पूरे शरीर का वर्कआउट होता है।
  • इस खेल से आप बहुत सारी कैलोरीज घटा सकते है क्योंकि पूरे खेल के दौरान आपका शरीर मूव होता रहता है।
  • यदि आप नियमित रूप से Tennis Workout करते हैं या टेनिस खेलते है तो आप ज्यादा कैलोरी बर्न करने में सक्षम रहेंगे।
  • यदि आप एक घंटा खेलते है तो आप 300 - 500 कैलोरी को बर्न कर सकते है। यह एक मजेदार खेल है।

हड्डियों को मजबूत बनाएं: Play Tennis Game for Healthy Bones

  • टेनिस हमारे मांसपेशियों के साथ साथ हड्डियों को भी मजबूत बनता है।
  • इस खेल में आपके हाथों का ज्यादा इस्तेमाल होता है। आप रैकेट को टाइट पकड़ के रखते है और जिस तरफ बाल आती है उस तरफ हाथों को स्विंग करके ताकत के साथ बॉल को हिट करते है ताकि आपको पॉइंट मिल सके।
  • बोन डेंसिटी के लिए सबसे अच्छा एक्सरसाइज टेनिस को माना जाता है। जो लोग टेनिस खेलते है उनकी हड्डियाँ ज्यादा मजबूत और ठोस होती है।

बेहतर एरोबिक और एनारोबिक स्वास्थ्य:

  • टेनिस खेलना आपकी एरोबिक और एनारोबिक क्षमता को बढ़ाता है। खेलते समय टेनिस आपके ऑक्सीजन का सेवन बढ़ाता है, आपके हार्ट गति को बढ़ाता है और आपके रक्त तथा आपकी सभी मांसपेशियों में ऑक्सीजन और पोषक तत्व प्रदान करने में मदद करता है।
  • यह एनारोबिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में भी मदद करता है, जो मांसपेशियों को ऑक्सीजन का बेहतर तरीके से उपयोग करने की अनुमति देता है।

हार्ट के लिए:

  • टेनिस खेलने से आपका हार्ट रेट पम्प हो सकता है। यदि आप एक या दो घंटे टेनिस खेलते हैं तो
  • आपके कार्डियोवैस्कुलर स्वास्थ्य में सुधार होता है।
  • आपके दिल के स्वास्थ्य में सुधार दिल के दौरे, हृदय रोग और स्ट्रोक के लिए आपके जोखिम को कम करता है।
  • एरोबिक्स कार्डियोवैस्कुलर बीमारी के लिए 36 प्रतिशत तक आपके जोखिम को कम कर देता है,
  • तैराकी इसे 36 प्रतिशत कम कर देती है, जबकि टेनिस इसे 56 प्रतिशत तक कम कर देता है।

लचीलापन, संतुलन और समन्वय बढ़ाता है:

  • टेनिस खेलने के लिए पूरे शरीर के सहयोग की आवश्यकता है। इस खेल में हाथ और पैरों का मूवमेंट बहुत ज्यादा होता है।
  • इसमें बॉल को हिट करने के लिए तरह तरह के शॉट्स खेलने पड़ते है जिसमे आपको अपने शरीर को मोड़ना पड़ता है।
  • इस तरह से यह खेल शरीर को लचीला बनाने में मदद करता है। लचीलापन बहुत अच्छा है क्योंकि यह चोटों को रोकने में मदद कर सकता है और मांसपेशी तनाव को भी कम कर सकता है।

पूर्ण शरीर कसरत:

  • कुछ खेलों के विपरीत, टेनिस खेलना पूरे शरीर के लिए एक शानदार कसरत है।
  • आप अपने निचले शरीर का उपयोग उन सभी के लिए करते हैं जिसमे चलना, रुकना, रोकना, पुनः शुरू करना, कूदना और क्रॉचिंग करना जरूरी होता है।
  • इसके अलावा बॉल को हिट करने के लिए और रैकेट को स्विंग करने के लिए हाथों और कन्धों का उपयोग करते है। इस तरह आपका पूरा शरीर उपयोग होता है।

आज के लेख में आपने Benefits of Playing Sports के अंतर्गत टेनिस खेलने से मिलने वाले फायदे जिसमे स्वस्थ जीवन, फिटनेस में सुधार, चिकित्सा फिटनेस में सुधार, आदि आते है के बारे में जानकारी हासिल की। अगर आप इस खेल को नहीं खेलते है तो हेल्दी रहने के लिये इसे ज़रूर खेले।

Subscribe to