Best Face Pack For Oily Skin: ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के लिए अपनाये ये फेस पैक

Best Face Pack For Oily Skin: ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के लिए अपनाये ये फेस पैक

ऑयली स्किन अपने आप में एक समस्या होती है जिससे की कई लोग परेशान रहते है और साथ ही ऑयली स्किन होने की वजह से कई और दूसरी स्किन रिलेटेड समस्या भी हो जाती है। ऑयली स्किन वालो को ज्यादातर ब्लैकहेड्स, मुंहासे और काले धब्बो की समस्या होती है।

वैसे ऑयली त्वचा उन लोगो की होती है जिनकी स्किन में वसामय ग्रंथि ज्यादा मात्रा में फैट बनाती है। इस कारण की वजह से समान्य स्किन वालो के मुकाबले ऑयली स्किन वाले लोगो को अपनी स्किन की ज्यादा देखभाल करनी चाहिए।

ऑयली स्किन वाले लोगो को बैक्टीरियल संक्रमण होने की संभावनाएं बढ़ जाती है। और इन सभी प्रकार की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपको कुछ फेस पैक को इस्तेमाल करना चाहिए जिससे की आप भी अपनी स्किन की देखभाल करने के साथ साथ उसे और ज्यादा खूबसूरत बना सके।

बाजार में भी कई प्रकार के फेस पैक उपलब्ध है लेकिन ऑयली स्किन पे सभी प्रकार के फेसपैक नहीं सूट होते इसलिए इस लेख में हम आपको बताने जा रहे है कुछ फेस पैक के बारे में जो आप घर पर भी बना सकते है। पढ़े Best Face Pack For Oily Skin

Best Face Pack For Oily Skin: जाने ऑयली स्किन के लिए फेस पैक

Best-Face-Pack-for-Oily-Skin-in-Hindi

केले का फेस पैक

  • केला ऑयली स्किन के लिए एक बहुत ही अच्छा ऑप्शन होता है।
  • इस फेस पैक के लिए आप एक केले को मैश कर ले।
  • अब उसमे एक चम्मच शहद और एक चम्मच निम्बू का रस मिलाए।
  • अब इस पैक को अपने चेहरे पर लगा ले और फिर गुनगुने पानी से धो ले ।

स्ट्रॉबेरी का फेस पैक

  • ब्लूबेरी और स्ट्रॉबेरी त्वचा के देखभाल के लिए बहुत अच्छा होता है।
  • अब इस फेस पैक को बनाने के लिए कुछ स्ट्रॉबेरी को ले और मैश कर ले।
  • फिर इस मसली हुई स्ट्रॉबेरी में आप थोड़ा निम्बू का रस मिला दे।
  • अब इस पैक को अपने चेहरे पर लगा ले और 20 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगे रहने दे।
  • इसके बाद अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो ले।

संतरे का फेस पैक

  • इस फेस पैक को बनाने के लिए आप संतरे के गूदे, छिलके और रस का उपयोग कर सकते है।
  • पहले संतरे के छिलके को सूखा ले और फिर उसका पाउडर बना ले।
  • संतरे में मौजूद विटामिन सी स्किन के लिए काफी ज्यादा फ़ायदेमंद होता है।
  • अब संतरे के छिलको में निंम्बु का रस और शहद मिला कर इसका फेस पैक तैयार कर ले।
  • अब इस फेस पैक को अपने चेहरे पर लगाए और फिर थोड़ी देर बाद ठंडे पानी से धो ले।

निम्बू का फेस पैक

  • निम्बू स्किन के डेड सेल्स को हटाने में काफी ज्यादा फ़ायदेमंद होता है।
  • निम्बू स्किन पर से आयल हटाने में कारगर होता है और स्किन का रंग भी निखारता है।
  • निम्बू का फेस पैक बनाने के लिए आप ग्लीसरीन, गुलाब जल और निम्बू का रस तीनो को बराबर मात्रा में मिला ले।
  • अब इस मिश्रण को अपने फेस पर लगाए, कम से कम इसे 5 से 15 मिनट तक के लिए अपने फेस पर लगे रहने दे।

ककड़ी का फेस पैक

  • ककड़ी को भी त्वचा के लिए काफी अच्छा माना जाता है और साथ ही यह त्वचा को ठंढक भी पहुँचाता है।
  • इस फेस पैक को बनाने के लिए ककड़ी का रस निकाल ले।
  • अब ककड़ी के रस के साथ, निम्बू का रस और साथ ही इसमें थोड़ी सी हल्दी मिलाए और इसका पेस्ट बना ले।
  • अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट तक के लिए लगे रहने दें ।
  • इसके बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो ले।

टमाटर का फेस पैक

  • इस फेस पैक के लिए आपको ज्यादा चीज़ो की जरूरत नहीं है।
  • सिर्फ टमाटर को ले और उसको निचोड़ कर उसका रस निकाल दे फिर उस टमाटर को अपने चेहरे पर लगाए।
  • टमाटर से अपने चेहरे की अच्छे से मसाज कर ले।
  • चाहे तो टमाटर को लगाने के पहले उसमे थोड़ा सा शहद और निम्बू का रस भी मिला ले।
  • स्किन ग्लो भी करने लगेगी।

मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक

  • इस फेस पैक को बनाने के लिए आप पहले मुल्तानी मिट्टी में कुछ बूँद निम्बू का रस मिला ले।
  • अब इस मिश्रण में कुछ बूँद गुलाब जल भी मिला दे और पेस्ट तैयार कर ले।
  • यह फेस पैक चेहरे का आयल हटाता है और चेहरे के मुहँसो को सूखा देता है।
  • इस पैक को चेहरे पर लगाने के बाद थोड़ी देर रहने दे और फिर सादे पानी से धो ले।

बेसन का फेस पैक

  • इस फेस पैक को बनाने के लिए पहले थोड़ा बेसन ले।
  • अब इस बेसन में दही मिला ले और इसका पेस्ट बना ले।
  • अब इस पैक को अपने चेहरे पर लगा ले और सूखने तक अपने चेहरे पर लगे रहने दे।
  • इसके बाद एक नम कपड़े (एक कपड़ा जो हल्का गिला हो) से चेहरा साफ़ कर ले।

मिक्स फ्रूट फेस पैक

  • मिक्स फ्रूट फेस पैक बनाने के लिए आप सभी प्रकार के फ्रूट्स ले जैसे सेब, अंगूर, स्ट्रॉबेरी, संतरा, आम आदि फल ले सकते हैं ।
  • अब इन सभी फलो का गुदा निकाल के पीस ले और इसका रस निकाल ले।
  • अब इसे आधे घंटे के लिए छोड़ दे।
  • इसके बाद इसे अपने चेहरे पर लगा ले और आधे घंटे तक लगे रहने दे।
  • इसके बाद सादे पानी से अपने चेहरे को धो ले। ये स्किन से आयल कम करने में मददगार है।

जामुन का फेस पैक

  • जामुन का फेस पैक बनाने के लिए 5 जामुन ले।
  • अब इन जामुन को मसल ले और इसमें कुछ बुँदे निम्बू के रस की मिला दे।
  • आप इस तैयार मिश्रण को अपने चेहरे पर ब्रश की मदद से लगा ले।
  • इसे चेहरे पर कम से कम 15 मिनट तक के लिए लगे रहने दे।
  • इसके बाद ठंडे पानी से अपने चेहरे को धो ले।

आलू का फेस पैक

  • इस फेस पैक को बनाने के लिए पहले आलू को काट ले और फिर उसका गुदा तैयार कर ले।
  • अब इस में 2 चम्मच निम्बू का रस डाल दे।
  • अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाए और थोड़ी देर रहने दें ।
  • इसके बाद अपना चेहरा धो ले।
  • धूप से काली हुई त्वचा ठीक हो जाएगी और साथ ही चेहरे का आयल भी कम हो जायेगा।

ऊपर दिए लेख में अापने जाना की ऑयली स्किन वालो को घर पर तैयार किन फेस पैक का इस्तेमाल करना चाहिए जिससे की उनकी स्किन और ज्यादा सुंदर बने और साथ ही वे ज्यादा खूबसूरत दिखे। तो ऊपर दिए गए फेस पैक को आप भी ट्राय करे और अपनी ऑयली स्किन से छुटकारा पाए।

Subscribe to