Stylish Kurta For Mens: स्टाइलिश कुर्ते जो मेन्स की पर्सनालिटी को करें सूट

Stylish Kurta For Mens: स्टाइलिश कुर्ते जो मेन्स की पर्सनालिटी को करें सूट

क्या पहना जाए यह लड़कियों के लिए जितनी बड़ी समस्या है उतनी हीं बड़ी समस्या यह लड़कों के लिए भी होती है। वेडिंग सीजन में जिस तरह लड़कियों को यह परेशानी रहती है की वे क्या पहने वैसे ही लड़कों को भी यह समस्या रहती है की वेडिंग में पूरा टाइम शेरवानी और कोट पहन के रहना थोड़ा मुश्किल हो जाएगा।

इसी वजह से लड़के ज्यादातर शादियों में कुर्ता पजामा पहना पसंद करते है लेकिन अब समस्या यह आती है की किस तरह के कुर्ते पहने जाए। आज कल वैसे कुर्तों में भी कई प्रकार की डिज़ाइन वाले कुर्ते मिलने लगे है बस आपको अपनी पसंद और पर्सनालिटी के हिसाब से कुर्तों को सिलेक्ट करना होता है।

वैसे आप चाहे तो इंडो वेस्टर्न पैटर्न के कुर्ते भी ट्राय कर सकते है इसके अलावा आपके पास ट्रेडिशनल कुर्ते का ऑप्शन तो है ही लेकिन आज कल जिस तरह से ट्रेंड चेंज हो रहे हैं तो इसमें आपको भी अपने लुक को एक नयापन देने की जरूरत है।

इस लेख में हम आपके के लिए लाएं है लड़कों के कुर्तों के कुछ नए स्टाइल और साथ ही अलग अलग प्रकार के पैटर्न जो उनकी पर्सनालिटी को सूट करेंगे और साथ ही यह कुर्ते एथेनिक वियर होने के साथ साथ आपको एक स्टाइलिश लुक देंगे। इस लेख में पढ़े Stylish Kurta For Mens

Stylish Kurta For Mens: जाने लड़कों के लिए स्टाइलिश कुर्तें जो आजकल हैं ट्रेंड में

Stylish-Kurta-for-Mens-in-Hindi

एम्ब्रॉयडर्ड कुर्ता पैटर्न

  • वेडिंग सीजन में पहनने के लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है की आप कुर्ते में एम्ब्रॉयडर्ड पैटर्न का कुर्ता पहने।
  • वैसे भी आज कल ये एम्ब्रॉयडरी पैटर्न के कुर्ते काफी चलन में है।
  • एम्ब्रॉयडर्ड पैटर्न के कुर्तों में आपको ज्यादातर पेस्टल कलर्स देखने को मिलेंगे।
  • वैसे भी आज कल पेस्टल कलर्स में एम्ब्रॉयडरी पैटर्न ज्यादा मिलते है।
  • यह पेस्टल कलर और एम्ब्रॉयडरी का कॉम्बिनेशन ही आज कल ट्रेंड में है।
  • एम्ब्रॉयडर्ड कुर्ते को ज़रुरी नहीं आप पजामे के साथ ही पहने अगर आप चाहे तो इसे जीन्स और ट्रॉउज़र के साथ भी कैरी कर सकते है।
  • यह कुर्ते का पैटर्न मेन्स की पर्सनालिटी को काफी सूट करता है।

एसिमेट्रिक कट कुर्ता पैटर्न

  • मेन्स के लिए भी कुर्तों में कई प्रकार के पैटर्न्स आए हैं। इसमें सबसे स्टाइलिश एसिमेट्रिक कट कुर्ता पैटर्न होता है।
  • वैसे कई फैशन डिजाइनर्स ने लड़कों के लिए कुर्तों में कई प्रकार की डिज़ाइन ट्राय की है।
  • इसमें उन डिज़ाइनर्स ने कुर्तों के कट को लेकर कई एक्सपेरिमेंट किए हैं।
  • इसमें कुछ कुर्तों में स्लीव्स डिज़ाइन है और कुछ में बैक साइड से या फिर फ्रंट के कट में डिज़ाइन है।
  • वैसे आज कल एसिमेट्रिक कट कुर्तों में आगे से छोटे कट और पीछे लम्बे कट का चलन है।
  • इसी के साथ कुर्तों में साइड कट की भी ज्यादा डिमांड है आजकल।
  • आप इन कुर्तो में साइड में बटन दिलवा कर भी पहन सकते है।

डेनिम स्टाइल कुर्ता पैटर्न

  • अगर आपको वेडिंग के आलावा किसी दूसरे मौके पर कुर्ता पहनना हो तो आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है की आप डेनिम के कुर्ते ट्राय करें।
  • डेनिम आपको अपने आप में एक बहुत ही अच्छा लुक देगा और साथ ही आपको डेनिम में कई प्रकार की डिज़ाइन मिल जाएंगे।
  • अगर आप लिनन के कपड़े का कुर्ता बनवा रहे है तो आपको इसमें भी कई डिज़ाइन मिल जायेगी लेकिन मार्किट में डेनिम के मुकाबले कम डिज़ाइन मिलेगी।
  • वैसे आज कल लड़कों में ज्यादातर डेनिम के कुर्ते ही डिमांड में है।
  • इसमें आपको कई प्रकार के डिज़ाइन आसानी से मिल जायेंगे और साथ ही लड़के इन डेनिम के कुर्तों को ऑफिस, पार्टीज और बाकी दूसरी जगह पर भी पहन कर जा सकते है।

पठानी स्टाइल कुर्ता पैटर्न

  • यह एक बहुत ही ज्यादा प्रचलित कुर्ता पैटर्न है।
  • इसे लोग बहुत ज्यादा पसंद करते है क्योंकि इससे लड़कों की बॉडी बहुत ही अच्छी लगती है।
  • यह पठानी स्टाइल कुर्ता पैटर्न उन लड़कों पर ज्यादा अच्छा लगता है जिन का फिजिक अच्छा होता है।
  • आप इन पठानी कुर्तों को पजामे के साथ और धोती के साथ भी पहन सकते है।
  • लेकिन कई लोग पठानी कुर्ता थोड़ा छोटा लेते है जिससे की वो इस कुर्ते को जीन्स के साथ भी पहन सके।
  • वैसे ये पठानी कुर्ता अगर आप धोती के साथ पहने तो यह शादियों में पहनने के लिए बेस्ट ऑप्शन होता है।
  • वैसे यह पठानी स्टाइल कुर्ता पैटर्न लेडीज संगीत जैसे फंक्शन के लिए काफी अच्छा ड्रेस होता है।

जैकेट स्टाइल कुर्ता पैटर्न

  • इसमें एक सिंपल से कुर्ते के ऊपर आप जैकेट पहनते है।
  • आप इस जैकेट अलग अलग डिजाइन में बनवा भी सकते है।
  • पहले भी लोग कुर्तों के ऊपर जैकेट पहनना पसंद करते थे पर आज कल फिर से यह फैशन में आ गया है।
  • अगर आप किसी लेट नाईट पार्टी में जा रहे हों तो आपके लिए नेहरू जैकेट और वेस्ट कोट एक बहुत ही अच्छा ऑप्शन है जो आप कुर्ते के साथ आसानी के साथ कैरी कर सकते हैं।
  • वैसे आज कल प्लेट कुर्ते के साथ एम्ब्रॉयडरी पैटर्न की जैकेट अच्छी लगती है।
  • और अगर आपके कुर्ते पर वर्क किया हुआ हो तो आपको प्लेन जैकेट पहनना चाहिए।
  • इससे कुर्ते का और जैकेट का दोनों का ही लुक उभरकर आता है।

ट्रेडिशनल कुर्ता पैटर्न

  • वैसे तो ट्रेडिशनल कुर्ता एकदम सिंपल होता है लेकिन अगर आपका ट्रेडिशनल कुर्ता प्लेन है या फिर कई कलर का है तो ये आपको एक अलग लुक देगा।
  • इसके लिए सिर्फ आपका ड्रेसिंग सेंस अच्छा होना चाहिए।
  • अगर आप चाहे तो अपने पुराने ट्रेडिशनल कुर्ते को नया लुक देने के लिए उस पर जैकेट भी ट्राय कर सकते है।
  • चाहे तो उसके नीचे कोई डिफरेंट कलर का पजामा भी ट्राय कर सकते है।
  • इस तरह से आप अपने ट्रेडिशनल कुर्ते को एक न्यू लुक के साथ पहन सकते है।

इस लेख में अपने पढ़ा लड़कों के लिए स्टाइलिश कुर्तों के बारे में जो उनकी पर्सनालिटी को सूट करे और साथ ही जिससे की उनकी फिजीक भी अच्छी लगे। तो आप भी ऊपर दिए लेख में दिए लड़कों के स्टाइलिश कुर्ते के ट्रैंड्स को अपनाए।

Subscribe to