Chicken Pox Scar Removal: चिकेन पॉक्स के कारण होने वाले निशान कैसे मिटायें?

Chicken Pox Scar Removal: चिकेन पॉक्स के कारण होने वाले निशान कैसे मिटायें?

आजकल मनुष्यों को तरह तरह की बीमारियाँ हो रही है। इनमे कुछ ऐसी बीमारियाँ भी हैं जो गोली दवाइयों से ठीक तो हो जाती हैं पर उसके इफेक्ट्स आपके शरीर पर रह जाते हैं। ऐसी ही एक खतरनाक बीमारी होती है चिकन पॉक्स जिसका उपचार कराने के बाद बीमारी तो खत्म हो जाती है पर इसकी वजह से आपको जीवन भर परेशान रहना पड़ता हैं।

चिकन पॉक्स जिसे चेचक भी कहा जाता है दरअसल एक ऐसा रोग है जिसमे पीड़ित मनुष्य के पूरे शरीर पर फुंसी और फोड़े उत्पन्न हो जाते हैं। इस बीमारी को वेरीसेल्ला (Vericella) के नाम से भी जाना जाता है। यह एक तरह का वायरस होता है। यह वायरस बेहद संक्रामक होने के लिए भी जाना जाता है। यह रोग मनुष्य को काफी तकलीफ़ भी पहुँचाता है। इसमें अत्यधिक मात्रा में शरीर में लगातार तेज खुजली होती रहती है। कई लोग इस बीमारी के बारे में ऐसा भी कहते हैं की इसमें पीड़ित व्यक्ति पर माता जी निकल जाती हैं।

इसमें जो फुंसी या फफोले होते है वो पूरे शरीर पर लाल चक्कते पैदा कर देते है। यह दाग कई-कई दिन और महीनों तक इंसान के शरीर पर रहते हैं। चिकन पॉक्स के निशान हानिकारक नहीं होते हैं, लेकिन बहुत बदसूरत दिखते हैं, विशेषकर जब यह आपके चेहरे, हाथ, पैर और शरीर के अन्य उजागर क्षेत्रों पर होते है। यह निशान आसानी से नहीं जाते बल्कि यह बहुत धीरे धीरे जाते है।

इसके दाग या चक्कते को हटाने के लिए कई लोग डॉक्टर की सलाह भी लेते है पर इस पर दवा और क्रीम आदि बहुत कम असर कर पाती है। इस बीमारी में फुंसी पर खुजली होने लगती है और यह इतनी तेज होती है की मनुष्य इसे कंट्रोल नहीं कर पाता है और खुजलाने लगता है। इससे फिर उसी जगह पर दाग या लाल चक्कते निकल जाते हैं। इन दाग को हटाने के लिए आयुर्वेद दवा ले या तो घेरलू उपाय अपनाये। आइये आज जानते है Chicken Pox Scar Removal के घेरलू उपाय।

Chicken Pox Scar Removal: जानते हैं चिकन पॉक्स के मार्क्स से निजात के उपाय

Chicken-Pox-Scar-Removal-in-Hindi

चिकन पॉक्स के दाग पूरे शरीर पर लाल लाल चक्कते कर देता है। यह बीमारी ज्यादातर बच्चों को होता है। यदि यह दाग चेहरे पर हो जाये तो पूरे चेहरे को गंदा कर देते है। ऐसे में कुछ घरेलू उपाय करके इन दाग-धब्बों से छुटकारा पाया जा सकता है। आइए जानिए ऐसे ही कुछ आसान नुस्खों के बारे में।

बेकिंग सोडा

  • बेकिंग सोडा हमारे स्किन के ph मान को बनाये रखने का काम करता है।
  • यह स्किन पर होने वाली खुजली और जलन को कम कर देता है।

कैसे उपयोग करे

  • सबसे पहले दो चम्मच बेकिंग सोडा ले और उसे पानी में डाल कर मिक्स करें फिर इसका पेस्ट तैयार कर लें।
  • इसके बाद इस पेस्ट को अपनी दाग वाली जगह पर लगा कर धीरे धीरे मसाज करे फिर 2 -3 मिनट बाद इसे पानी से धो लें।
  • इससे आपको थोड़े दिनों में असर दिखने लगेगा।
  • बेकिंग सोडा आपके शरीर पर लगे दाग को हटाने में मदद करेगा। नियमित रूप से इसे रोज उपयोग में लाएं ताकि इससे निशान आसानी से चला जाये।

शहद

  • शहद विटामिन और पोषक तत्वों से भरा होता है जो हमारी त्वचा को पोषण और नमी देता है।
  • शहद में ऐसे मॉश्चराइज़र होते है जो नई त्वचा को बनाने में मदद करता है। कई बार इसका उपयोग ब्लीचिंग के रूप में भी होता है इसलिए शहद दाग को कम करने में उपयोग होता है।

कैसे उपयोग करे

  • एक चम्मच शहद और 2 चम्मच गुनगुना पानी लें और फिर दोनों को अच्छे से मिला लें ताकि इसका पेस्ट तैयार हो जाये।
  • फिर इस पेस्ट को अपने शरीर के निशान पर लगाएं । कम से कम 10 से 15 मिनट तक इसे लगा रहने दे और फिर इसे साफ़ पानी में धो लें।
  • यदि आप इसका उपयोग रोज करेंगे तो आपके शरीर के निशान हटने लगेंगे और साथ साथ स्किन में ग्लो भी आने लगेगा।
  • यह शहद का पेस्ट Chicken Pox Scars Removal Cream की तरह काम करता है।

विटामिन E

  • जहाँ तक हो सके विटामिन इ का भरपूर उपयोग करे क्योंकि विटामिन इ एंटी ऑक्‍सीडेंट से भरा होता है और यह त्वचा को हाइड्रेट बनाये रखता है।
  • इसके लिए आप बादाम, ब्रोकोली, सूरजमुखी के बीज, पालक आदि का भरपूर इस्तेमाल करें क्योंकि इन सभी में विटामिन इ कूट कूट कर भरा होता है।
  • यदि आप चाहे तो इसका तेल भी उपयोग में ले सकते है क्योंकि यह तेल भी काले धब्बे को कम करने में मदद करता है।
  • विटामिन इ के फ़ूड्स या तेल नियमित रूप से लेते रहे क्योंकि यह निशान को खत्म करने और त्वचा को फिर से जीवंत करने में मदद करता है।

नारियल पानी व तेल

  • नारियल का पानी पीने में ही नहीं बल्कि यह हमारी त्वचा और शरीर के लिए भी बहुत की लाभकारी होती है।
  • इसमें एंटीबैक्‍टीरियल और एंटी फंगल गुण होते हैं जो कि Chicken Pox Scars के निशान को हल्का करने में मदद करते है।
  • नारियल के पानी में लोरिक एसिड और साइटोकिन्स भी होते हैं, जो मुहांसे और फुंसी के सेल्स को बनने से रोकते है और साथ साथ खुजली, झुर्रियों और कील को हटाने में भी मदद करते है।
  • इसलिए नारियल का पानी उपयोग करने से फुंसी के लाल निशान और काले दाग को त्वचा से साफ़ करने में मदद मिलती है।
  • नारियल का तेल भी खुजली और चिकन पॉक्स के निशान को कम करने में सक्षम माना गया है। यह तेल आपकी त्वचा को सूखा नहीं रहने देता जिससे आपको खुजली नहीं होती है।
  • इसलिय रोज इस तेल को अपने चिकन पॉक्स के निशान पर लगाएं और खुजली से दूर रहे।

अन्य घेरलू उपचार

  • पपीता को त्वचा पर लगाए, यह त्वचा पर मॉश्चराइज़र की तरह काम करेगा और निशान को हल्का करने के साथ स्किन को ग्लो भी करेगा।
  • टमाटर को काटकर अपने चेहरे पर लगाएं यह फुंसी के ऊपर की सुखी परत को निकाल देगा और दाग को कम कर देगा।
  • एलोवेरा जेल क्षतिग्रस्त स्किन सेल्स को दुरुस्त करता है और प्रभावित क्षेत्र पर लाली और सूजन कम हो जाती है।
  • निम्बू का रस भी चिकन पॉक्स के निशान को हटाने में उपयोगी माने जाते है।
  • लहसुन का तेल दाग पर लगाने से आपको जल्दी परिणाम देखने को मिलता है।

Chicken Pox Scars Treatment के समय आप अंडे, चिकेन, मटन, मसालेदार खाना और बाजार का खान पान पूरी तरीके से बंद कर दें क्योंकि यह सब चीज़े शरीर में नकारात्मक असर करती है और फिर हमारे घाव में खुजली व जलन पैदा हो जाती है।इसलिए हमेशा हल्का भोजन खिचड़ी या दलिया खा सकते है।

Subscribe to