High Heels Fashion: हाई हील्स से मिलेगा आपकी पर्सनालिटी को एक नया आकर्षण

High Heels Fashion: हाई हील्स से मिलेगा आपकी पर्सनालिटी को एक नया आकर्षण

आज लोग फैशन के पीछे भाग रहे है। जो चीजें जैसे ही फैशन में आती है उसे जल्दी से जल्दी अपना लेते है। फैशन में क्या चल रहा है उसके लिए खुद को अपडेट करना भी ज़रूरी है।

यदि आप भी दुनिया के साथ कदम से कदम मिला कर चलना चाहती है तो आपको फैशन के बारे में जानकारी होना भी ज़रूरी है। कपड़ों से लेकर हैंग बैग्स, ज्वेलरी और सैंडल्स हर चीज में फैशन की भागम भाग लगी हुई है।

यदि आपने कपड़े अच्छे पहने है परन्तु उसके साथ जूते अच्छे नहीं पहने है तो आप अच्छे नहीं नजर आते हैं। जूतों में हाई हील्स की बात ही अलग होती है। हाई Heels का फैशन आजकल जोरो शोरो पर है।

High Heels पहनने पर एक आकर्षक लुक आता है। यदि आप अपनी ड्रेस के साथ स्टाइलिश हील्स पहनती है तो यह आपको स्मार्ट लुक देगा। जानते है High Heels Fashion के बारे में विस्तार से।

High Heels Fashion: जाने कौन कौन से हील है पहनने में खूबसूरत और कुछ अन्य टिप्स

High-Heels-Fashion-in-Hindi

जानते है कौन से हील्स है फैशन में जिसे आप भी फॉलो कर सकते है।

प्लेटफॉर्म हील्स: Platform Heels

  • प्लेटफार्म हील्स का भी फैशन चलन में है। ज़्यादातर महिलाएं प्लेट फॉर्म हील्स को बहुत पसंद करती है क्योंकि इसे आसानी से कैरी किया जा सकता है। इसलिए महिलाओ के लिए यह पसंदीदा होती है।
  • प्लेट फॉर्म हील को आप लॉन्ग कुर्तों पर पहन सकती है जो की बहुत ही अट्रेक्टिव नजर आती है। साथ ही वेस्टर्न ड्रेस पर भी यह हील बहुत सुन्दर दिखती है।

स्ट्रैपी हील्स: Strappy Heels

  • स्ट्रैपी हील्स को बहुत सी सेलेब्रेटी पसंद करती है जिसके कारण इसका भी फैशन बना हुआ है।
  • इस हील्स को आप शार्ट जींस, शार्ट स्कर्ट आदि के साथ आसानी से पहन सकती है। यह आपके लुक को खूबसूरत बना देता है। शार्ट ड्रेस के साथ ही इसे आसानी से कैरी किया जा सकता है।

ब्लैक स्टिलेटो हील जो बनाये पैरों को आकर्षक

  • ब्लैक स्टिलेटो हील देखने में बहुत ही आकर्षक लगते है और पहनने के बाद यह पैरों की शोभा में चार चाँद लगा देते है।
  • इसे आप इवनिंग गाऊन, शॉर्ट स्कर्ट, शार्ट ड्रेस अदि के साथ बहुत ही खूबसूरती से पहन सकती है।
  • यह आपके कॉन्फिडेंस को बढ़ाने में मदद करेगी।

पार्टी में पहने ब्लैक पर्ल पम्प हील्स

  • यदि आप किसी पार्टी में जाने वाली है तो उसके लिए ब्लैक पर्ल पम्प हील्स बहुत अच्छा ऑप्शन होता है।
  • यह पार्टी में आपके ड्रेस की शोभा को बढ़ाने में मदद करती है। इस प्रकार की हील्स को आप नी लेंथ फ्रॉक के साथ बहुत ही खूबसूरती से पहन सकती है।
  • यह आपके लुक को अट्रेक्टिव बनाता है। साथ ही आप अपनी ड्रेस के साथ स्टोन्स से बनी ज्वेलरी भी पहन सकती है। ग्लैमरस लुक पाने के लिए यह आपका साथ देगा।

कैजुअल ड्रेस के साथ मल्टीकलर वेज हील्स

  • कैजुअल ड्रेस के साथ मल्टीकलर वेज हील्स बहुत ही शानदार दिखती है। इसलिए आप इसे आसानी से पहन सकती है।
  • शार्ट स्कर्ट के साथ भी इस प्रकार की हील्स बहुत सूट होती है।
  • यदि आपने सॉर्ट लैंगिंग्स, कुर्ती, कैपरी पहनती है तो उस पर भी यह हील्स बहुत जचेगी। साथ ही आप अपने ड्रेस के साथ अट्रेक्टिव लेदर के बैग्स भी कैरी कर सकती है।
  • इसे पहनकर आप लम्बी भी दिखती है। इसलिए जिन महिलाओ की हाइट छोटी है यह उनके लिए भी बहुत अच्छा विकल्प है।

स्टिलैटो

  • हील्स में स्टिलैटो का भी फैशन जोरों पर चल रहा है।
  • यह आपके लुक को सेक्सी और आकर्षक बनाता है। इसे पहनकर आप फैशनेबल दिखेंगी।

किटन हील्स

  • इस हील्स को आप दिन भर पहनकर रह सकती है। अगर आपको दिन भर पहनने वाली हील्स चाहिए तो आपको इसके लिए किटन हील्स का चुनाव करना चाहिए।
  • इसमें आप आराम से सारा दिन निकाल सकती है और आपके पैरों में दर्द की समस्या भी नहीं होगी। साथ ही साथ यह अट्रेक्टिव भी लगती है।

ऐक्रैलिक हील्स

  • दुल्हनों के लिए यह बहुत ही शानदार चुनाव होता है। यदि आप भी दुल्हन बनने जा रही है तो इसे ज़रुर अपनाये।
  • यह आपको कांच की हील्स जैसा लुक देती है और यह बहुत ही सेक्सी भी लगता है।

इस तरह आप कई प्रकार के हील्स का चुनाव कर के फैशनेबल बन सकती है और दुनिया के इस फैशन के साथ कदम से कदम मिला कर चल सकती है। कभी कभी ऐसा होता है की आप फैशन के साथ चलना चाहती है लेकिन उसमें भी कई समस्याएँ उत्पन्न हो जाती है। जैसे की हाई हील्स पहनने पर पैरों में दर्द होना आदि।

इसके लिए भी आप कुछ टिप्स अपना सकती है जैसे -

  • यदि आप पहली बार हील्स पहन रही है तो आपको फ़्लैट हील्स का चुनाव करना चाहिए। यह आपको चलने में सपोर्ट देने का काम कर सकती है और आप इसे आसानी से कैरी कर सकती है।
  • जब भी हील्स लेने जाए तो मोटी हील्स का ही चुनाव करे इसे पहनने से आपके पैर लड़खड़ाए नहीं और यह आपको बहुत अच्छी भी लगेगी।
  • हील्स को खरीदते समय यह भी देखे की वह आपके पैरों को ज्यादा सपोर्ट दे ताकि उसे पहनने के बाद आपके पैरों में दर्द न हो।
  • जब भी पहली बार हील्स को पहने तो उससे पहले हाई हील्स पर चलने की प्रेक्टिस भी करे ले यह आपको बाहर चलने में मदद करेगा।
  • जब भी हील्स के फुटवेयर खरीदे तो उन्हें पहनकर थोड़ा चले ताकि इससे आपको पता चल जायेगा की वह आपके लिए कितना फिट है और आप उसमे कितना कम्फर्टेबल है।
  • आप अपने पैरों के मुताब़िक भी हील्स का चुनाव कर सकती है ताकि आपके पैर खूबसूरत दिखे साथ ही उनमे दर्द की भी शिकायत न हो। हील्स के गलत चुनाव से पीठ दर्द भी हो सकता है। इसलिए इस बात का ज़रूर ध्यान रखे।

इस तरह आप यदि एक ही टाइप की सैंडल्स पहनकर बोर हो गयी है तो हाई हील्स का चुनाव कर सकती है । आप चाहें तो अपनी हील्स के साथ अपनी ज्वेलरी को भी मैच कर सकती है। यह आपके लुक को और निखार सकता है। पार्टी हो या कोई सेलिब्रेशन या फिर किसी आउटिंग पर जाना हो तो आप हील्स के जरिये इसे यादगार भी बना सकती है। तो फिर देर किस बात की है आज ही घर लाये हाई हील्स को।

Subscribe to