Diet Plans For Men: पुरुषों को हमेशा तंदरुस्त बनाये रखेगा ये हेल्दी डाइट चार्ट

Diet Plans For Men: पुरुषों को हमेशा तंदरुस्त बनाये रखेगा ये हेल्दी डाइट चार्ट

आज के मॉडर्न जमाने में हर कोई चाहता है की उसका शरीर स्वस्थ रहे है और उसे कोई बीमारी नहीं हो। वह खुद को फिट रखने के लिए तरह तरह के हाथकंडे अपनाता है, जैसे- योग करना, जिम जाना, घूमने जाना आदि। इसके बावजूद भी आजकल लोग कई सारी बीमारियों की चपेट में आ रहा है।

यदि आप खुद को पूरी तरह से फिट रखना चाहते है तो फिजिकल एक्सरसाइज के अलावा एक अच्छी डाइट भी होना जरूरी है।बहुत से लोग बीमार इसलिए होते है क्योंकि उनका कुछ खाने पीना का डाइट प्लान नहीं होता है। अपने देखा होगा अधिकतर मर्द अपने ऑफिस के चलते बिजी रहते है और ठीक तरह से अपनी डाइट का ख्याल नहीं रखते है। खाना खाने के लिए भी एक तय समय होना ज़रुरी है।  

क्या आप जानते है स्वस्थ शरीर एक Healthy Diet Plan पर निर्भर करता है। आप जिस तरह का खाते ठीक उस तरह आपका शरीर काम करता है और बनता है। जब आपके शरीर में विटामिन्स, प्रोटीन्स, कैल्शियम और मिनरल्स से भरपूर आहार जाते है तो वह स्वस्थ और तंदरुस्त बनता है। वजन कम करने से लेकर वजन बढ़ाने तक सबका अपना एक अलग डाइट चार्ट या डाइट प्लान रहता है।

अक्‍सर लोग डाइट प्‍लान बनाते है और इस तरह के प्‍लान को वह कुछ दिन तक ही अपना पाते है। डाइट चार्ट तो हर कोई बना लेता है, पर सबसे बड़ी बात आती है उसको फॉलो करना। आज इस लेख में हम आपको बतायंगे की आप किस तरह की डाइट को अपना सकते है और आज जानेगे Best Diet Plan for Men कौन कौन सी है। इनको फॉलो करके आप स्वस्थ शरीर पा सकते है। आइये जानते है Diet Plans For Men.

Diet Plans For Men: कौन से डाईट प्लान हो सकते हैं पुरुषों के लिए फ़ायदेमंद

आजकल कल हर कोई मनचाही बॉडी पाना चाहता है। पर एक हेल्दी शरीर पाने के लिए सबसे ज़रूरी है एक हेल्दी डाइट प्लान को फौलो। हर मर्द चाहता है की उसके डेली रूटीन के हिसाब से डाइट हो। एक डाइट अपने आहार में खाने और पीने की चीज़े को एक निश्चित योजना के रूप में वर्णित किया जाता है। जहां वजन घटाने या किसी विशेष जीवनशैली का पालन करने के लिए भोजन और प्रकार की भोजन की योजना बनाई जाती है।

आपने देखा होगा जो लोग बॉडी बिल्डर और मॉडल्स रहते है वो कितने फिट रहते है, इसके पीछे कारण है, एक अच्छी हेल्दी डाइट। क्या आप जनते है की आज हजारों Diets for Men उपलब्ध हैं। कुछ वजन कम करने के लिए हैं, जबकि अन्य वजन बढ़ाने, कोलेस्ट्रॉल को कम करने, लंबे और स्वस्थ जीवन जीने, और कई अन्य कारणों के लिए हैं।

पुरुषों के लिए हेल्दी डाईट प्लान: Healthy Diet Plan for Men

महिलाओं की  तुलना में पुरुष ज्यादा काम करते है। ऐसे में उनको पौष्टिक आहार की सख्त जरुरत होती है।

स्‍वस्‍थ रहने के लिए पुरुष को 1800 कैलोरी की जरूरत प्रतिदिन होती है। जब भी आप खाना खाते है तो उसे टुकड़ो में खाये क्योंकि जब भी आप टुकड़ो में खाते है तो आप खाना सही मात्रा में खाते है और आपका पेट भरा हुआ रहता है, जिससे आपको बार बार भूख नहीं लगती है।

एक शोध से पता चला की टुकड़ो में खाने से खाना आपके शरीर में ऊर्जा बनी रहती है और आप स्वस्थ रहते है।

आपने देखा होगा अक्सर पुरुष जो व्यस्त रहते है वो एक बार में ही ज्यादा खाना खा लेते है। जिसके कारण उन्हें कई समस्या भी हो सकती है। इसलिए हमेशा दिन में 3-4 बार थोड़ा थोड़ा भोजन करें। आइये जनते है इसे कैसे फॉलो करें-

सुबह ऐसी डाइट रखे:

  • डाइट की शुरुआत ब्रेकफास्ट से होती है, यह पहले आहार के रूप में खा सकते हैं। बहुत से लोग ब्रेकफास्ट नहीं लेते है। लेकिन आप सुबह का नाश्ता बहुत ज़रुरी होता है।
  • नाश्ता से आपके शरीर को ऊर्जा मिलती है और यह आपको स्वस्थ बनाये रखते है।
  • आप चाहे तो उठने के 1 घंटे के बाद नाश्ता कर सकते है। याद रहे नाश्ता हमेशा हल्का करे, जैसे आप चाहे तो अंडे खा लें, ब्रेड, एक ग्लास दूध पी लें और दलिया भी का सकते है। सुबह भारी खाना खाने से बचे।

दोपहर के खाने में:

  • नाश्ते के बाद करीब 12 से 1 बजे तक लंच करने का समय हो जाता है। यह डाइट प्लान का दूसरा भोजन होता है, याद रहे की लंच के दौरान फ़ास्ट फ़ूड का करने से बचे।
  • लंच में हमेशा पौष्टिक आहार का सेवन करे। इस समय के खाने में रोटी, सब्जी, चावल, एक कटोरी दही का ही सेवन करें और आप चाहे तो इसमें सलाद को जोड़ सकते है।
  • इस तरह का खाना खाने से आपके शरीर में सभी तरह के पोषक तत्व जाते है, जो आपके शरीर को फिट रखते है।

4 से 5 बजे के बीच

  • अगर अपने लंच अच्छे से किया हो तो इस समय में आपको ज्यादा भूख नहीं लगती है। यह डाइट प्लान का तीसरा भोजन होता है।
  • इस समय आप हल्का फुल्का कुछ भी खा सकते है। जैसे- चाय व कॉफी के साथ आप बिस्किट्स खा सकते है।
  • फ्रूट्स, सलाद और जूस का सेवन कर सकते है। ये चीजें शरीर को हाइड्रेट रखने में मददगार साबित होती है और आपके शरीर को ऊर्जा प्रदान करती है।
  • इससे आपको सुस्ती नहीं आती है।

डिनर में क्या खाएं:

  • यह डाइट चार्ट या प्लान चौथा भोजन होता है। रात का खाना आप 9 बज तक खा सकते है।
  • डिनर में पोषण से भरे आहार खाएं, जैसा हमने बताया था दोपहर के समय ठीक वैसे ही आप चपाती, दो सब्जी, सलाद, दही का सेवन कर सकते है।
  • रात के समय चावल का सेवन ज्यादा न करें। सलाद का सेवन करें मोटापा नहीं बढ़ता।
  • यदि आप मासांहारी है तो डिनर में चिकेन या मछली खा सकते है। खाना हमेशा सोने 3 से 4 घंटे पहले करना चाहिए।
  • इससे खाना अच्छे से पचता है और कब्ज की समस्या नहीं होती है।

रात में सोने के पहले:

  • यदि आप एक अच्छी डाइट में भोजन करना चाहते है तो सोने से 1 घंटे पहले 1 कप गर्म दूध का सेवन करें।
  • दूध हमारे शरीर को पोषण देता है और इससे पूरे दिन की थकान खत्म हो जाती है।

आज अपने जाना की Healthy Diet for Men के लिए आप किस तरह से डाइट चार्ट बना भोजन करे सकते है। कई सारे लोग तो अपने डाइट प्लान में 5 से 6 बार भोजन करते है। सबके अपने अलग अलग डाइट चार्ट रहते है।अपने पानी का उपयोग ज्यादा से ज्यादा करें डाइट के दौरान। यदि आप एक अच्छे Diet Plan  की तलाश कर रहे तो एक बार ऊपर बताये गए प्लान को फॉलो करें।

Subscribe to