Flaxseed Oil Benefits: स्वस्थ त्वचा और बालों के लिए लाभकारी अलसी का तेल

Flaxseed Oil Benefits: स्वस्थ त्वचा और बालों के लिए लाभकारी अलसी का तेल

फ्लेक्स सीड को लीन सीड और अलसी के नाम से भी जानते है। इसका इस्तेमाल प्राचीन काल से मानव स्वास्थ्य के लिए किया जाता आ रहा है।

अलसी के कई फायदे होते है जिस कारण बहुत सारे लोग इसका उपयोग किया करते है । आपको बता दे की अलसी का तेल का उपयोग हम अलग अलग तरीके से अपने शरीर को फायदा पहुंचाने के सकते हैं। यह स्वास्थ्य से लेकर बालों और स्किन के लिए भी बहुत लाभकारी होता है।

अलसी के तेल में ओमेगा -3 की भरपूर मात्रा होती है। जो की मछली की अपेक्षा अलसी में 50 प्रतिशत अधिक होता है। इसमें पाए जाने वाले ओमेगा -3 का सेवन शाकाहारी लोगो के लिए उत्तम स्रोत होता है।

अलसी के तेल के अद्भुत लाभ के कारण ही इसकी देशभर में खेती भी की जाती है। यह कई बीमारियों की रोकथाम में भी सहायक होता है। इसके अन्य फायदे जानने के लिए पढ़िए Flaxseed Oil Benefits in Hindi.

Flaxseed Oil Benefits in Hindi: जानिए इसके अद्भुत फायदे

flaxseed-oil-benefits-in-hindi

अलसी तेल का उपयोग करने से कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होते है। यह कई बीमारियों को भी दूर करने में सहायक होता है।

कब्ज और दस्त से राहत

  • आजकल गैस अपच जैसी समस्याएं बहुत ही आम बात हो गयी है और यह किसी भी समय किसी को भी हो सकती है।
  • पाचन से जुड़ी समस्याएं जैसे कब्ज, अपच, गैस, दस्त आदि से निजात पाने के लिए अलसी का तेल उपयोगी होता है।
  • साथ ही जो लोग अतिसार की समस्या से पीड़ित रहते है उनके लिए भी यह बहुत फ़ायदेमंद रहता है।
  • यह पाचन तंत्र को भी अच्छा और नियंत्रित रखने में मदद करता है।

कैंसर से लड़ने में मददगार

  • कैंसर एक गंभीर समस्या होती है जिसके निदान और उपचार के लिए कई प्रयास किये जाते है।
  • कैंसर के उपचार और रोकथाम के लिए अलसी के तेल का उपयोग दुनिया भर में किया जाता है।
  • कई अध्ययनों से यह भी पता चलता है कि फ्लेक्ससीड तेल से स्तन के ट्यूमर के विकास को रोकने में मदद मिलती है।
  • साथ ही यह प्रोटेस्ट कैंसर और पेट के कैंसर के लिए भी लाभकारी होता है।

मोटापा घटाए

  • मोटापा को कम करने के लिए लोग क्या क्या नहीं करते है। यह एक आम समस्या है। मोटापा किसी भी व्यक्ति को हो सकता है।
  • मोटापा को कम करने के लिए अलसी का तेल सहायक होता है।
  • अलसी का तेल प्राकृतिक रेचक के रूप में काम करता है, जो की पाचन को दुरुस्त करके पेट में जमा चर्बी को तेजी से दूर करता है।
  • यह आपके शरीर से अधिक वजन का निवारण करने और वसा को बाहर निकालने में मदद करता है।

दिल के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी

  • असंतुलित आहार और जीवन शैली के चलते बहुत से लोगो को हृदय से संबंधित समस्याएं होने लगी है।
  • हृदय से संबंधित समस्यायों से निजात पाने के लिए अलसी का तेल उपयोगी होता है।
  • अल्फा-लिनोलेनिक एसिड का सेवन करने से दिल की बीमारी में मदद मिलती है और अलसी के तेल में अल्फा-लिनोलेनिक एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है जिसके कारण दिल की बीमारी को रोकने और उसका इलाज करने में मदद मिल सकती है।
  • एक अध्ययन से पता चलता है कि जो लोग एएलए (ALA) वाला उच्च आहार लेते हैं वे घातक दिल का दौरा पड़ने की संभावनाओं से दूर रहते है। अलसी के तेल में उच्च मात्रा में एएलए पाया जाता है।

घाव में सहायक

  • घाव को भरने में भी अलसी का तेल मदद करता है।
  • खासकर यह उन लोगो के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं होता है जिनके घाव को भरने में बहुत समय लगता है।
  • मधुमेह रोगियों के घाव जल्दी नहीं भर पाते है। यदि वह अलसी के तेल से मालिश करते हैं तो यह जल्दी ठीक होने लगते है।
  • यदि किसी को जलने से घाव हुआ है तो भी वह अलसी के तेल का उपयोग कर उसे आसानी से ठीक कर सकता है।

बालों के लिए

बालों की समस्याओं को दूर करने में भी अलसी का तेल फ़ायदेमंद होता है।

बालों की वृद्धि के लिए

  • अलसी के तेल में विटामिन ई की भरपूर मात्रा होती है जो बालों को बढ़ने में मदद करती है।
  • साथ ही यह तेल बालों की जड़ों तक पोषण देता है जिससे बाल घने और चमकदार बनते है।
  • बालो का टूटना कम हो जाता है और बाल रूखे व् बेजान नहीं लगते हैं।

रुसी की समस्या से निजात

  • अलसी का तेल रुसी की समस्या को भी दूर करता है।
  • ओमेगा 3 फैटी एसिड होने के कारण यह बालों को मजबूत बनाने में भी मदद करता है।
  • त्वचा के लिए
  • त्वचा की देखभाल के लिए भी अलसी का तेल फ़ायदेमंद होता है। यह त्वचा से संबंधित रोगों को भी दूर करता है।

एक्जिमा से निजात

  • एक्जिमा एक सामान्य त्वचा विकार है जिसके कारण त्वचा पर शुष्क, लाल, खुजली होने लगती है।
  • यह आमतौर पर भोजन, रसायनों या अन्य पदार्थों जैसे कि इत्र या साबुन से एलर्जी की प्रतिक्रिया के कारण होता है।
  • एक्जिमा जैसी त्वचा की समस्या को दूर करने के लिए अलसी के तेल का उपयोग लाभकारी होता है।

सेल्युलाईट को हटाने में सहायक

  • उम्र के साथ साथ कोलेजन का उत्पादन घटता जाता है। अलसी का तेल कोलेजन के उत्पादन में वृद्धि करता है।
  • कमजोर कोलेजन वाली त्वचा के ऊतकों में संरचनात्मक परिवर्तन, सेल्युलाइट को और अधिक विज़िबल बनाता है क्योंकि त्वचा पतली हो जाती है और यह सतह के ठीक नीचे संयोजी ऊतक द्वारा बनाई गई अनियमितताओं को छिपाने में कम सक्षम होती है।
  • आहार में फ्लेक्ससीड तेल का उपयोग करने से सेल्युलाईट की उपस्थिति से लड़ने में मदद मिलती है।

अन्य लाभ

  • अलसी का तेल सूजन को कम करने में भी मदद करता है साथ ही यह कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित रखता है।
  • ड्राई ऑय सिंड्रोम की समस्या से निजात दिलाने में भी यह फ़ायदेमंद होता है।
  • अलसी का तेल महिलाओ में होने वाली रजोनोवृत्ति के लक्षणों को कम करने में भी मदद करता है।
  • ब्लड प्रेशर से ग्रसित लोगो के लिए भी अलसी का तेल फ़ायदेमंद होता है।
  • इसके उपयोग से नज़र तेज होती है साथ ही रंग दोष की समस्या भी दूर हो जाती है।
  • अलसी का तेल मांसपेशियों की थकान को भी दूर करने में मदद करता है।

उपरोक्त फ़ायदों का लाभ प्राप्त करने के लिए अलसी के तेल का इस्तेमाल कर सकते है।

Subscribe to