Food Adulteration: खाद्य पदार्थों में मिलावट को पहचाने और रहे स्वस्थ

Food Adulteration: खाद्य पदार्थों में मिलावट को पहचाने और रहे स्वस्थ

अडल्ट्रेशन को सामान्य भाषा में मिलावट कहा जाता है और फ़ूड अडल्ट्रेशन का मतलब होता है खाद्य पदार्थों में मिलावट करना। आज कल हर चीज में मिलावट होती है। चाहे वह खाने की चीजें हो या फिर कुछ और, आपको मिलावट हर चीज में मिल ही जाएगी।

ऐसा कहा जाता है की पुराने ज़माने में हर चीज शुद्ध मिलती थी जिसके कारण व्यक्ति का स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। आज खाद्य पदार्थों में मिलावट होने से यह स्वास्थ्य की दृष्टि से भी बहुत हानिकारक होती है।

खाने में Milawat होने से हमें पौष्टिक चीजे नहीं मिल पाती है जिसके कारण शरीर तंदरुस्त और निरोगी नहीं रह पाता है। आजकल दूध, तेल, घी, शक्कर, आटा आदि में मिलावट रहती है। हम ज्यादा पैसे देकर भी शुद्ध चीजें नहीं खा पाते हैं।

आप कौन कौन सी चीज मिलावट वाली खाते है इस बारे में पता होना चाहिए साथ ही आपको यह भी जानकारी होनी चाहिए की आप मिलावट वाली चीज को कैसे पहचाने। आईये जानते है Food Adulteration के बारे में विस्तार से।

Food Adulteration: जाने इससे होने वाले स्वास्थ्य नुकसान और कैसे करे इसकी पहचान

Food-Adulteration-in-Hindi

मिलावट के प्रभाव: Effects of Food Adulteration

मिलावट के कारण शरीर के कई अंग प्रभावित होते है जैसे

प्रतिरक्षा तंत्र में खराबी

  • आजकल कोल्ड ड्रिंक्स में कई बार मिलावट के मामले सामने आये है।
  • आपको बता दे की कोल्ड ड्रिंक्स में जो तत्व मिलाये जाते है। वह किस मात्रा में मिलने चाहिए इस बारे में सही जानकारी किसी को भी नहीं होती है जिसके कारण कोल्ड ड्रिंक्स में उपस्थित डीडीटी मैलेथियन, क्लोरपाइरिफॉस और लिडेन की असंतुलित मात्रा की वजह से प्रतिरक्षा तंत्र में ख़राबी आ जाती है।
  • साथ ही इसके कारण प्रजनन संबंधी बीमारी, स्नायु और कैंसर होने का भी खतरा बढ़ जाता है।

स्वाथ्य के लिए हानि कारक सिंथेटिक दूध

  • कहा जाता है की दूध पीने से शरीर को ताकत मिलती है। लेकिन आजकल दूध भी शुद्ध नहीं मिल पाता है।
  • लोग दूध में डिटर्जेंट, सोडा, यूरिया जैसी चीजों की मिलावट करते है। आपको पता है की यूरिया एक कीटनाशक होता है। इसका उपयोग कीड़ो को मारने के लिए किया जाता है। आप इससे ही अनुमान लगा सकते है की यह इंसान पर किस प्रकार से असर करेगा।
  • इसी प्रकार डिटर्जेंट में भी कई रसायन होते है जो शरीर को नुकसान पंहुचा सकते है।
  • कई जगहों पर तो दूध में शेम्पू तक मिलाया जाता है। इस प्रकार यह स्वास्थ्यवर्धक चीजे शरीर के लिए हानिकारक हो रही है।

कैंसर का खतरा

  • आजकल मिठाइयां भी मिलावट से सुरक्षित नहीं है। मिठाइयों पर ऐसे रंगो का उपयोग किया जाता है जो की हानिकारक होता है। यह कैंसर का कारण भी बन सकता है।
  • मावे में भी लोग मिलावट करते है। मावे में कास्टिक सोडा मिलाया जाता है जो की बहुत ज्यादा नुकसानदायक होती है।
  • साथ ही ऐसी कई मिठाईयां होती है जो की तल कर बनायी जाती है। उनमें भी घटिया तेल का उपयोग किया जाता है। जो की शरीर में जाकर शरीर को प्रभावित करते है।

खाद्य पदार्थों में मिलावट: Adulteration of Various Food Items:

  • आजकल घी में वनस्पति घी का उपयोग किया जा रहा है।
  • सरसों के तेल में आर्जीमोन की मिलावट होती है।
  • लाल मिर्च पाउडर में ईंट का चुरा मिलाया जाता है जो की स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक होती है।
  • हल्दी में पीली मिट्‌टी की मिलावट की जाती है।
  • सौंफ को आकर्षक बनाने के लिए हरा रंग मिलाया जाता है।
  • काली मिर्च में पपीते के बीज को मिलाया जाता है। जिसे सूंघने पर वह काली मिर्च जैसी खुशबू नहीं देती है। साथ ही मिट्टी का तेल मिला कर इसे चमकीला बनाया जाता है
  • फल और सब्जी को फ्रेश और ताजा बनाने के लिए रासायनिक इंजेक्शन का उपयोग किया जाता है। साथ ही इनमे लेड और कॉपर सोल्युशन भी डाला जाता है।
  • फूल गोभी को सफ़ेद रंग लाने के लिए सिल्वर नाइट्रेट का इस्तेमाल किया जाता है।
  • बेसन में मक्के का आटा मिलाया जाता है।
  • दाल और चावल में पॉलिश की जाती है।
  • शहद में खांड की चाशनी या शक्कर का घोल, गुड़ आदि की मिलावट की जाती है।
  • धनिया पाउडर में भूसी और लकड़ी का बुरादा मिलाया जाता है।

इस प्रकार ऐसे कई खाद्य पदार्थ है जिनमे मिलावट की जाती है।

कैसे रोकें खाद्य पदार्थों में मिलावट को: Prevention of Food Adulteration

फ़ूड अडल्ट्रेशन को रोकने के लिए सबसे पहले उसकी पहचान करना ज़रुरी होता है। आईये जानते है मिलावट का पता कैसे लगाया जा सकता है।

पनीर और मावा में मिलावट की पहचान

  • मिलावट की पहचान करने के लिए सबसे पहले इसे पानी में उबाल ले फिर इसे ठंडा होने दे।
  • ठंडा होने के बाद उसमे कुछ बुँदे आयोडीन की डाल दे।
  • ऐसा करने से यदि उसमे मिलावट होती है तो पदार्थ का रंग नीला पड़ जाता है। यह पदार्थ में स्‍टार्च की मिलावट के कारण होता है।

लाल मिर्च पाउडर

  • लाल मिर्च पाउडर में मिलावट को पहचानने के लिए एक ग्लास में पानी डाल दे और फिर उसमे एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर को डाल दे।
  • ऐसा करने से लाल रंग पानी की सतह पर तैरने लगता है। यह लाल रंग ईंट का चुरा होता है।

दूध में मिलावट

  • दूध में डिटर्जेंट की मिलावट ज्यादातर की जाती है।
  • इसकी जाँच करने के लिए 10 ml दूध ले लें और उसमे बराबर मात्रा में पानी मिला दे। यदि आपको इसमें झाग दिख रहा है तो इसका मतलब है की इसमें डिटर्जेंट मिला है।

सेव

  • सेव में भी लोग बहुत मिलावट करते है।
  • सेव को चमकदार बनाने के लिए मोम का उपयोग किया जाता है।
  • इसकी पहचान करने के लिए चाकू की मदद से सेव के ऊपरी भाग को हलके हलके खुरचिये।
  • ऐसा करने से यदि मोम जैसा पदार्थ निकलता है तो समझ लीजिये की यह मोम है।

शक्कर

  • शक्कर को सफ़ेद दिखाने के लिए उसमे चाक की मिलावट की जाती है।
  • शक्कर में मिलावट की जाँच करने के लिए शक्कर को एक गिलास पानी में घोले। यदि इसमें चाक मिला है तो यह गिलास के तली में बैठ जाता है।

अब तो आप जान ही गए होंगे की आज हर चीज में मिलावट है। इसलिए उन्हें पहचाने और सही व शुद्ध चीजों का ही सेवन करे। तभी आप स्वस्थ्य रह सकते है। साथ ही जो लोग मिलावट कर रहे है उन्हें भी रोक सकते है।

Subscribe to