Goat Milk Benefits: बकरी के दूध से मिलता है अच्छा पोषण और होते हैं चमत्कारी फायदे

Goat Milk Benefits: बकरी के दूध से मिलता है अच्छा पोषण और होते हैं चमत्कारी फायदे

आजकल हर व्यक्ति अपने शरीर को लेकर चिंतित है। वह अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन्स, प्रोटीन्स, कैल्शियम और मिनरल्स से भरपूर फूड्स को अपनी डाइट में शामिल कर रहा है। इन सभी तत्वों की सही मात्रा हमारे शरीर को मजबूत और स्वस्थ बनाये रखने में मदद करती है।

विशेष कर Calcium हमारे लिए बहुत जरूरी है। खासकर हड्डियों, मांसपेशियों और दाँतों की मज़बूती के लिए यह बहुत ज़रुरी होता है।छोटे बच्चों से लेकर बूढ़ों तक सभी को कैल्शियम की आवश्यकता होती है। यदि हमारे शरीर में कैल्शियम की कमी रहती है तो हमारे शरीर में थकावट आ जाती है और हड्डियाँ कमजोर होने लगती है। इन समस्याओं से बचने के लिए हमे अपने शरीर के लिए जरूरी कैल्शियम की आपूर्ति खाद्य पदार्थों के माध्यम से करनी चाहिए।

कैल्शियम की कमी पूरी करने के लिए दूध से अच्छा कोई स्रोत नहीं है। दूध हमारे पूरे शरीर की कैल्शियम की कमी को पूरी करने में मदद करता है। अधिकतर आपने देखा होगा लोग भैंस या गाय का दूध पीते है, उन्हें लगता है सबसे ज्यादा फ़ायदेमंद यही दूध है। लेकिन क्या आप जानते है बकरी का दूध भी हमारे शरीर के लिए बहुत लाभकारी होता है। इसमें कई सारे ऐसे खनिज मिल जाते हैं जो भैंस या गाय के दूध में भी नहीं मिलते हैं।

बकरी के दूध की गंध बहुत से लोगो को अच्छी नहीं लगती इसलिए शायद वो इसे नहीं पीते हैं। बकरी के दूध में कार्बोहायड्रेट, कैल्शियम, लिपिड, विटामिन, आयरन, प्रोटीन आदि पोषक तत्व पाए जाते है। क्या आप जानते है बकरी का दूध में कई औषधीय गुण पाए जाते है और इसका प्रयोग कई सारे रोगों से हमारे शरीर को बचाने में भी किया जाता है। आज हम बताने जा रहे है बकरी के दूध में कौन कौन से गुण और इसके कितने फायदे है। आइये जानते है Goat Milk Benefits.

Goat Milk Benefits: बकरी का दूध है फायदेमंद, जाने इसके गुणकारी लाभ

Goat-Milk-Benefits-in-Hindi

बकरी का दूध किसी औषधि से कम नहीं है। बकरी का दूध बहुत पौष्टिक होता है। क्या आप जानते है बकरी के दूध में गंध क्यों आती है? आइये हम बताते है। अक्सर बकरियां जंगलों में विभिन्न तरह के औषधियों से युक्त पौधों पत्तियों वनस्पतियों को खाती रहती हैं। फिर यही अलग अलग पत्तियों की गंध बकरी के दूध में मिल जाती है। इसलिए बकरी के दूध में हमे गंध आती है।

बकरी के दूध में कई सारे पोषक तत्व पाए जातें है: Goat Milk Nutrition

बकरी दूध में सेलेनियम, कैल्शियम, विटामिन ए, विटामिन डी, विटामिन बी 6, विटामिन बी 12, विटामिन ओ, प्रोटीन, पोटेशियम, मैग्रीशियम, फोस्फोरस, आयरन, काॅपर, जिंक, फोलेट, फोलिक एसिड, एमीनो ट्रिप्टफ़ान, लैक्टोज मिनरलस जैसे पोषक तत्व पायें जाते हैं।

एक गिलास बकरी के दूध पाए जाने वाले तत्व:

  • कैल्शियम- 327mg
  • सैचुरेटेड फैट-6.5gm
  • प्रोटीन-10.9g
  • कार्बोहायड्रेट- 11g
  • सोडियम-12g
  • शुगर-11 g
  • पोटैशियम- 498g
  • विटामिन सी-3.2mg
  • विटामिन डी- 29.3mg
  • कैलोरी- 168k

कौन से हैं इसके गुणकारी फायदे: Bakri ke Doodh ke Fayde

बकरी दूध में पाये जाने वाले विभिन्न औषधीय गुणों के कारण बकरी दूध दवाईयों, पेय पदार्थ, हेल्थ बूस्टर चीजें तैयार करने में इस्तेमाल किया जाता है। आइये जानते है बकरी के दूध के कौन कौन से फायदे-

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाए:

  • बकरी दूध में सेलेनियम, कैल्शियम अच्छी मात्रा में पाए जाते है।
  • यह हमारे शरीर की इम्युनिटी सिस्टम को बनाये रखता है।
  • बकरी का दूध हमारे शरीर को संक्रमण, कई तरह के रोगों जैसे वायरल आदि से बचा के रखता है।
  • इसलिए बकरी का दूध रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का एक अच्छा माध्यम है।

हड्डियों के लिए

  • हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए पूर्ण मात्रा में कैल्शियम की जरूरत होती है और कैल्शियम का सबसे अच्छा स्रोत दूध के अलावा दूसरी चीज़ नहीं है।
  • ख़ास कर के बकरी के दूध की बात करें तो इसमें कैल्शियम, एमीनो ट्रिप्टफ़ान काफी मात्रा में पाए जातें है। जो शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करते है और पूरे शरीर को तंदरूस्त बनते है।

डेंगू के लिए:

  • Goat milk एक औषधि के रूप में उपयोग किया जाता है। यह दूध डेंगू जैसी बीमारी के लिए रामबाण दवा है।
  • डेंगू में मरीज के शरीर के प्लेटलेट्स धीरे धीरे कम होने लगते है। बकरी के दूध का सेवन करने से मरीज के खून में प्लेटलेट्स तेजी से बढ़ने लगती है।
  • बकरी दूध सेलेनियम माइक्रोन्यूटरिएंट युक्त तत्वों से भरपूर है। इसलिए यह दूध डेंगू, चिकेनगुनिया , खांसी, आदि बीमारियों के लिए बहुत लाभकारी है।

दिल को स्वस्थ रखने के लिए:

  • बकरी के दूध में गाय से ज्यादा फैटी एसिड होता है। इसके कारण यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखने में मदद करता है।
  • हार्ट अटैक, स्ट्रोक्स को रोकने में भी बकरी का दूध बहुत फ़ायदेमंद होता है। पोटेशियम का स्तर इसमें ज्यादा होने के कारण यह ब्लड प्रेशर को भी सही रखता है।

पाचन शक्ति बढाए:

  • Bakri ka doodh स्वाद में मीठा, शीतल और हल्का होता है जो आसानी से पच जाता है।
  • इस दूध में फैटी एसिड अच्छी मात्रा में पाया जाता है, इसलिए यह पाचन प्रक्रिया को सही करता है और पाचन शक्ति को बढ़ाता है।
  • बकरी का दूध उल्टी, दस्त जैसी समस्या से छुटकारा दिलाता है।

यौन शक्ति के लिए:

  • सेक्सुअल पॉवर बढ़ाने में बकरी का दूध काफी फ़ायदेमंद होता है।
  • 5-7 खजूरों को ताजा बकरी के दूध में रातभर के लिए भिगो दें।
  • फिर सुबह उसका सेवन करने से सेक्स पॉवर बढ़ता है।

बालों के लिए:

  • बकरी का दूध कैल्शियम, आयरन, विटामिन्स का अच्छा स्रोत होता है।
  • बालों के लिए यह दूध पोषण का अच्छा स्रोत माना जाता है।
  • बकरी का दूध बालों का टूटना, बालों का झड़ना और गंजेपन की समस्या से निजात दिलाता है।
  • बकरी के दूध को बालों पर लगाने से डैंड्रफ नहीं होता है।

बच्चों के लिए अच्छा पोषण:

  • बकरी का दूध माँ के दूध की तरह पौष्टिक रहता है। शरीर के विकास लिए प्रोटीन और कैल्शियम की आवश्यकता होती है।
  • बकरी के दूध में प्रोटीन अच्छी मात्रा में होता है। अगर आप चाहते हैं की आपके बच्चों की ग्रोथ सही से हो और उन्हें प्रोटीन सही मात्रा में मिलना जरूरी होता है।
  • इसके लिए सबसे अच्छा विकल्प बकरी का दूध है। बच्चों के विकास के लिए बकरी का दूध बहुत लाभकारी होता है।

अन्य लाभ

  • बकरी का दूध पीना और लगाना दोनों फ़ायदेमंद है। मुहांसे के दाग, झुर्रियां, कालापन आदि के लिए सहायक होता है।
  • बकरी का दूध पीने से आँतों में होने वाली सूजन की समस्या भी कम हो जाती है।
  • जोड़ों के दर्द के लिए बकरी का दूध में लहुसन का रस मिलाकर लगाएं। इससे आपको आराम मिलेगा।

तो ये तो कुछ उपयोगी लाभ जो बकरी के दूध के सेवन से आपको मिल सकते हैं। बकरी के दूध का सेवन करें और लाभ उठाये।

Subscribe to