Hubble Bubble: हुक्का पीना होता है नुकसानदेह, जाने Smoke Effect से होने वाली समस्याएं

Hubble Bubble: हुक्का पीना होता है नुकसानदेह, जाने Smoke Effect से होने वाली समस्याएं

आजकल बहुत सारे लोग हुक्का पीने के बड़े शौकीन हो गए हैं। जिसका चलन भी बहुत तेजी से बढ़ रहा है। इसमें ज्यादातर किशोर और युवा वर्ग शामिल है जिन्हे हुक्का बहुत पसंद आता है। बहुत से किशोर और बड़े हुक्के में आने वाले नए नए फ्लेवर के कारण भी इसका सेवन करते है।

कुछ लोगो को लगता है की हुक्का पीना नुकसानदायक नहीं होता है। आपको बता दे की यह शराब और सिगरेट से भी ज्यादा हानिकारक होता है। कुछ अध्ययनों में यह बात साबित हो गई है की हुक्का पीना भी सेहत के दृष्टि से बहुत ही ज्यादा हानिकारक होता है इसलिए इसका सेवन भी नहीं करना चाहिए।

हुक्का में तम्बाकू का उपयोग किया जाता है। जो की स्वस्थ्य की दृष्टि से ठीक नहीं होता है। इससे शरीर को कई तरह की बीमारियों हो सकती है। जिसमे दिल की बीमारी होने की भी आशंका बानी हुई रहती है।

हुक्का पीने के नुकसान के बारे में भी पता होना चाहिए तभी आप इससे दूर रह सकते है। इस लेख में हम आपको हुक्के पीने से होने वाले नुकसानों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे है। इसके लिए पढ़िए Hubble Bubble से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां।

Hubble Bubble: जाने क्या होता है हुक्के में, इसके हानिकारक प्रभाव और आवश्यक जानकारी

Hubble-Bubble-in-Hindi

हुक्का: Hubble Bubble

  • हुक्के की मदद से धूम्रपान किया जाता है। जिसमे एक पानी की नली होती है जो धुएं को मुँह तक पहुंचने में मदद करती है।
  • हुक्के का उपयोग प्राचीन काल से किया जाता है आ रहा है परन्तु इस आधुनिक युग में हुक्के का उपयोग बहुत जोरो शोरो से हो रहा है।
  • आजकल हुक्के में भी कई तरह के फ्लेवर का उपयोग किया जाता है। इसके लिए कई हुक्का पार्लर भी बनाये गए है जहाँ पर हुक्के को पीया जाता है।

हुक्का पीने के दुष्प्रभाव: Hubbly Bubbly Side Effects

हुक्के में तम्बाकू का उपयोग किया जाता है जो की सिगरेट से भी ज्यादा नुकसानदायक होता है। इससे कई परेशानियाँ सामने आती है। जैसे -

ह्रदय रोग

  • शोध में पता चला है की हुक्का में कार्सिनोजेनिक तत्व पाए जाते है जो की तम्बाकू में भी पाया जाता है।
  • हुक्के का सेवन करने से शरीर की धमनिया सख्त हो जाती है। धमनियों के सख्त होने से दिल की बीमारियों की संभावनाएं बढ़ जाती है।

कैंसर का खतरा

  • हुक्के में कई तरह के फ्लेवर आते है जिसके कारण लोगो को लगता है की यह नुकसानदायक नहीं है।
  • लेकिन ऐसा मानना गलत है। हुक्के में निकोटिन होता है। जिसके कारण इसकी बुरी आदत लग जाती है।
  • साथ ही इसमें कार्सिनोजन भी लगा रहता है जो की कैंसर होने की सम्भावना को बढ़ाता है। इसलिए इसका सेवन करने वालों को कैंसर होने की आशंका भी रहती है।

संक्रमण भी है फैलता

  • यह भी देखा जाता है की बहुत सारे लोग एक ही हुक्के को शेयर करते है जिसका पाइप बहुत से लोगो के मुंह से होकर गुजरता है।
  • ऐसा करने से संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए भी इसका उपयोग करना हानिकारक होता है।
  • हेपेटाइटिस और हर्पीज़ वाइरस होने की सम्भावना को भी यह बढ़ाता है।

फेफड़ों के लिए नुकसानदायक

  • हुक्के को ख़तम करने में 30 से लेकर 80 मिनट तक लगते है जो की लगभग 100 सिगरेट के बराबर होती है।
  • तो आप अंदाजा लगा ही सकते है की आपके फेफड़ों की हालत क्या हो सकती है साथ ही इसे पीने के लिए गहरी सांसे लेनी पड़ती है।
  • ऐसा करने से हुक्के का धुआँ फेफड़ों के अंदर तक पहुंच जाता है। जिससे फेफड़ों से जुड़ी समस्याएं होने लगती है।

हुक्के का फ्लेवर भी होता है हानिकारक

  • हुक्के में कई तरह के फ्लेवर आते है जैसे की अंगूर, चॉकलेट, चैरी, कॉफी, सेब आदि। यह फलो के फ्लेवर होते है।
  • कई लोग जानते है की इन फलों के फ्लेवर के कारण हुक्का नुकसान नहीं करता है। आपको बता दे की ऐसा बिलकुल भी नहीं है।
  • इनमे किसी भी प्रकार के फलों का उपयोग नहीं क्या जाता है। यह एक प्रकार का कृत्रिम रस होता है।
  • जिसमे बहुत सारे रसायनों का उपयोग किया जाता है। इसलिए यह स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत ही हानिकारक होता है।

Dangers of Smoking के बारे में तो अब आप जान ही गए होंगे की यह फ़ायदेमंद नहीं बल्कि नुकसानदायक होता है।

हुक्के से जुड़ी अन्य जानकारी

  • इसके फ्लेवर होने के कारण बच्चे भी इसके बहुत शौकीन होते जा रहे है जो उनके लिए सही नहीं है इसलिए अपने बच्चों को इसके बारे में जानकारी दे। ताकि वह हुक्के की बुरी लत से दूर रह सके।
  • हुक्का गर्भवती महिलाओ के लिए भी हानिकारक होता है। इसलिए उनको भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
  • यदि आपको हुक्के की लत लग चुकी है तो हुक्के की लत को छुड़ाने के लिए आप योग का सहारा ले सकते है।
  • यह आपमें तीव्र इच्छा शक्ति का विकास करने में सहायक होता है जिसकी मदद से आप हुक्के की लत को दूर कर सकते है।
  • साथ ही साथ आप अपने खानपान में कुछ बदलाव ला कर भी हुक्के से दूरी बना सकते है। यह भी आपके लिए काफी मददगार साबित होगा।
  • हुक्के के अंदर कोयले का उपयोग किया जाता है जिसमे से मेटल और कॉर्बन मोनोऑक्साइड जैसे हानिकारक तत्व निकलते है। जो की हुक्के पीने वाले व्यक्ति के लिए तो नुकसान करते है साथ ही जो लोग उनके पास बैठते है उनके लिए भी यह परेशानी का कारण बन जाते है।

तम्बाकू हो या फिर तम्बाकू से बनी चीजे स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होती है। इसलिए इसका सेवन काफी भी ना करे।

यदि आप फलों के फ्लेवर के शौकीन है तो आप हुक्के के स्थान पर फलों को भी खा सकते है यह आपके लिए ज्यादा फ़ायदेमंद रहेगा साथ ही आपके स्वास्थ्य के लिए भी बहुत ही लाभकारी होगा। फलों को खाने से जो फायदे मिलते है वह आपको जीवन पर्यन्त तक साथ देते है जबकि यदि आप हुक्के जैसी लत लगा लेते है तो यह आगे चलकर आपको बीमारियों की चपेट में ले सकता है।

नोट- आप उपरोक्त लेख के द्वारा जान ही गए होंगे की हुक्का आपके लिए कितना हानिकारक है इसलिए इसका सेवन करना बंद कर दे। साथ ही अपने परिवार वालों और अपने मित्रो को भी इस बारे में जानकारी दे जो की हुक्के को फ़ायदेमंद मानते है। जिससे वह भी बीमारियों से दूर रह सके।

Subscribe to