Health Benefits of Hugging: एक झप्पी से करे कई समस्याओं का निदान

Health Benefits of Hugging: एक झप्पी से करे कई समस्याओं का निदान

जब आप अपनी ख़ुशी किसी के साथ जाहिर करते है या फिर जब आपको कोई पहचान वाला मिल जाता है जिसे आप पसंद करते है तो आप उससे मिलने पर उसे हग (Hug) करते है अर्थात झप्पी देते है।

क्या आप जानते है यह झप्पी (Hug) आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत ही प्रभावकारी होती है? झप्पी से आप प्रसन्नता तो व्यक्त करते ही है साथ ही इससे आपके शरीर को भी फायदा पहुँचता है।

झप्पी आपको बहुत सारी परेशानियों से निजात दिलाने में भी मदद करता है। दिन में मिली एक झप्पी आपके पूरे दिन को आरामदायक बनाने के लिए काफी होती है। इसलिए इसे जादू की झप्पी भी कहा जाता है।

झप्पी आपको किस हद तक फायदा पहुँचाती है इसे जानने के लिए इस लेख में हम आपको जानकारी दे रहे है। पढ़िए Health Benefits of Hugging के बारे में विस्तार से।

Health Benefits of Hugging: जानिए आलिंगन के अद्भुत फायदे और अन्य जानकारी

Health-Benefits-of-Hugging-in-Hindi

स्ट्रेस के लिए लाभकारी

  • तनाव एक ऐसी समस्या बन गयी है जिससे कभी न कभी हर व्यक्ति घिर ही जाता है। आजकल यह एक आम समस्या बन गयी है। तनाव के कारण कई बीमारियां भी होने लगती है साथ ही व्यक्ति डिप्रेशन में चला जाता है।

वैज्ञानिक कारण

  • इन समस्याओं के निदान के लिए जादू की एक झप्पी बहुत ही लाभकारी होती है।
  • शोध से भी यह बात पता चली है की झप्पी लेने से तनाव को दूर किया जा सकता है साथ ही झप्पी से शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। व्यक्ति अंदर से प्रसन्न हो जाता है।
  • गले लगाने से ऑक्सीटॉसिन और सेरोटोनिन हार्मोन की शरीर में वृद्धि होती है। जिसके कारण मूड अच्छा हो जाता है और तनाव दूर हो जाता है। साथ ही चिंता और अवसाद जैसी समस्याएं भी दूर हो जाती है।

संक्रमण के खतरे को कम करता है

  • यदि शरीर में प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है तो शरीर कई रोगो से आसानी से ग्रसित हो जाता है। उसकी संक्रमण से लड़ने की शक्ति नहीं रहती है। इसलिए शरीर संक्रमण से पीड़ित हो जाता है।

वैज्ञानिक कारण

  • गले लगाने से संक्रमण का खतरा कम हो जाता है क्योंकि गले लगाने से प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है।
  • प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होने से शरीर में रोगो से लड़ने की क्षमता उत्पन्न हो जाती है।

सकारात्मकता का विकास

  • जो लोग डिप्रेशन, तनाव और चिंता में रहते है उनमे सकारात्मक ऊर्जा कम होने लगती है।
  • साथ ही शरीर भी जल्दी जल्दी थकने लगता है। जिसके कारण भी कई समस्याएं उत्पन्न होने लगती है।
  • कई लोग इसके चलते अपना आत्मविश्वास तक खो बैठते है। ऐसे लोगो के उत्साह में भी कमी आने लगती है।
  • लोग नकारात्मक हो जाते है और उनमें काम न करने की इच्छा का विकास होने लगता है।
  • झप्पी या जिसे आलिंगन भी कहते हैं, इन समस्याओं से भी निजात दिलाने का कार्य करती है।

वैज्ञानिक कारण

  • ऐसा माना जाता है कि जब आप किसी व्यक्ति को गले लगाते हैं तो आत्मिक शक्तियां एक दूसरे के शरीर में प्रवेश करती है। ऐसा होने से शरीर को समस्याओं से लड़ने में सहायता मिलती है।
  • एक दूसरे को गले लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का भी विकास होता है जो शरीर को ऊर्जावान बना देता है जिसके कारण शरीर से नकारात्मकता का भाव दूर हो जाता है। साथ ही इससे व्यक्ति के प्रति एक मजबूत रिश्ता भी बन जाता है।
  • गले लगाने से व्यक्ति को मानसिक सुकून की प्राप्ति होती है साथ ही यह भी अनुभव होता है की कोई उसके करीब है। जिसके कारण व्यक्ति में आत्मविश्वास बढ़ता है और उसे अपने व्यक्तित्व का विकास करने में भी मदद मिलती है।

बीमारियों से मुक्ति

  • कई बीमारियाँ ऐसी होती है जो की दवा के अतिरिक्त भी ठीक हो सकती है उसके लिए जरुरत होती है मानसिक बल की।
  • झप्पी के द्वारा दर्द, रक्त चाप और दिल से सम्बंधित समस्याओं का भी निदान किया जा सकता है।

वैज्ञानिक कारण

  • गले मिलने के शोध में यह पाया गया है की गले मिलने से हो रहे दर्द से छुटकारा मिल जाता है।
  • यही नहीं यदि आप हाँथ भी पकड़ते है तो उससे भी दर्द की पीड़ा कम हो जाती है।
  • सिरदर्द की समस्या से भी छुटकारा मिल जाता है।
  • झप्पी लेने से रक्त संचार में वृद्धि होती है। जिससे दिल के रोगो के होने की सम्भावनाये कम हो जाती है। साथ ही ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित रहता है।
  • यह रक्तचाप को भी स्थिर रखने में मदद करता है। झप्पी लेने से शरीर में ऑक्सीटॉक्सिन हार्मोन का निर्माण होता है। जिसके कारण रक्तचाप में कमी आती है।
  • यदि आपको घबराहट या फिर बेचैनी हो रही है तो भी आपके झप्पी लेने से यह ठीक हो जाती है।

थकान में लाभकारी

  • आज के इस युग में हर व्यक्ति भाग दौड़ में लगा हुआ है जिसके कारण भी शरीर को थकान हो जाती है। शरीर में स्फूर्ति नहीं रहती है।
  • गले लगाने से शरीर की थकान को दूर किया जा सकता है।

वैज्ञानिक कारण

  • शोध में यह बात भी सामने आयी है की गले लगाने से व्यक्ति की थकान पूरी तरह से चली जाती है। व्यक्ति फिर से एनर्जी युक्त हो जाता है।
  • कभी कभी नींद और अनिंद्रा के कारण भी शरीर में थकान होती है। झप्पी अनिंद्रा को भी दूर करने में मदद करती है।

अन्य जानकारी

  • यदि आप दिन में एक बार भी किसी को अपने गले लगाते हैं तो इससे याददाश्त में भी वृद्धि होती है।
  • झप्पी मानसिक और शारीरिक दोनों तरह के विकास के लिए लाभकारी होती है और झप्पी के द्वारा सहानुभूति और समझ में भी वृद्धि होती है।
  • बच्चों को झप्पी देने से उनका विकास भी तेजी से होता है। साथ ही गले लगाने से आपके रिश्तों को भी मज़बूती मिलती है।

इस तरह आप झप्पी के द्वारा कई प्रकार की समस्याओं से बच सकते है साथ ही प्रसन्न भी रह सकते है। इतने सारे लाभों के कारण ही लोग इसे जादू की झप्पी कहते है। तो फिर देर किस बात की है आज से ही झप्पी देना और लेना शुरू का कर दे और इस प्राकृतिक चिकित्सा का लाभ उठाये।

नोट - इस बात का भी ध्यान रखे की ज़बरदस्ती ली गयी झप्पी आपको यह फायदे नहीं देगी।

Subscribe to