Holi Tips: सेहत का ख्याल रखते हुए होली का आनंद उठाये

Holi Tips: सेहत का ख्याल रखते हुए होली का आनंद उठाये

होली एक ऐसा त्यौहार है जिसे पूरा देश बड़े उल्लास और उत्साह के साथ मनाता है। होली को रंगो का त्यौहार कहा जाता है क्योंकि इस दिन लोग अनेक रंगों से इस पर्व को मनाते है। इसे प्रतिवर्ष वसंत ऋतु में मनाया जाता है।

होली के दिन लोग रंग और अबीर-गुलाल को एक दूसरे पर लगाते है व् ख़ुशियाँ मानते है। साथ ही कई स्वादिष्ट पकवान भी बनाये जाते है।

पहले लोग होली मनाने के लिए प्राकृतिक रंगों का उपयोग करते थे। जो आज कल कई तरह के रसायानिक पदार्थों के मिलकर बनने लगे है। जिसका बुरा प्रभाव हमारी त्वचा, बालों और स्वास्थ्य पर पड़ता है।

यदि आप चाहते है कि आप होली का भरपूर मजा ले पाए साथ ही आप होली के रंगों से सुरक्षित भी रहे तो इसके लिए पढ़िए Holi Tips.

Holi Tips: इन सुझावो को अपनाकर मनाये एक सुरक्षित होली

Holi-Tips-in-Hindi

प्राकृतिक रंगो का उपयोग

  • आप जब भी रंग खरीदे इस बात का ख्याल रखे कि वह प्राकृतिक रंग हो उसमे किसी प्रकार का केमिकल मौजूद न हो।
  • आजकल लोगो में भी नेचरल रंगों के प्रति जागरूकता बढ़ी है। जिस कारण बाजार में भी नेचुरल कलर मिलने लगे है। जिसे आप आसानी से खरीद सकते है।
  • यदि आप रंगों के स्थान पर फूलों की होली खेलते है तो इसमें भी आपको आनंद आएगा और साथ ही आप हानिकारक रंगों से भी बचे रहेंगे।
  • जितना संभव हो सके तो सूखे हुए रंगो का इस्तेमाल करे। सूखे रंगों को हटाना आसान होता है।

पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन

  • जब भी आप होली खेलना शुरू करे तो उससे कुछ समय पहले पर्याप्त मात्रा में पानी पीये। पानी पीने से आपको निर्जलीकरण की समस्या नहीं होगी।
  • समय मिलने पर खेलते वक्त भी पानी का सेवन करे। साथ ही आप तरल पेय पदार्थों का भी सेवन कर सकते है।
  • होली का रंग लगाने के लिए आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के पीछे दौड़ते और भागते रहते है जिसके कारण भी आपको पानी की कमी होने लगती है। साथ ही होली के महीने में वातावरण भी थोड़ा गर्म रहता है इसलिए पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करे ताकि बाद में आपको डिहाइड्रेशन की समस्या का सामना ना करना पड़े।

बालों पर तेल का उपयोग

  • होली खेलते समय लोग बालों में बहुत सारा रंग डाल देते है। जिस कारण बाल ख़राब हो जाते है उनमें रुखापन आ जाता है और वह झड़ने लगते है।
  • बालों को इन हानिकारक केमिकल के बचाने के लिए तेल का उपयोग करे।
  • ध्यान रहे कि आप जब भी होली खेलने के लिए तैयार हो तो उससे पहले अपने बालों पर तेल ज़रूर लगा ले।
  • बालों को पोषण देने के लिए आप बादाम का तेल दो चम्मच ले और उसमे एक बून्द गुलाब का तेल, दो से तीन बून्द नींबू का रस और लैवेंडर का तेल दो बूंद मिला ले। फिर इस मिश्रण को अपने बालों पर लगा ले।
  • इसके अलावा आप सामान्य नारियल का तेल भी लगा सकते है।

त्वचा का भी रखे ख्याल

  • होली के रंगो का असर त्वचा पर भी पड़ता है। रंगो में केमिकल होने के कारण वह रूखी, बेजान और फट जाती है। कभी कभी तो रंगो को निकालने की कोशिश में उनसे खून भी आने लगता है।
  • इन समस्याओं से बचने के लिए होली खेलने से पहले अपने त्वचा पर अच्छी तरह से मॉस्चराइजर को लगा ले। इससे आपकी त्वचा को नमी भी मिलेगी और यह रंगों से त्वचा की रक्षा भी करेगा।

इस तरह छुड़ाए त्वचा का रंग

  • त्वचा के रंग को छुड़ाने के लिए आप सोप या फेस वाश के स्थान पर घरेलू चीजों का उपयोग करे।
  • इसके लिए दो चम्मच बेसन ले और उसमे एक चुटकी हल्दी मिला दे।
  • साथ ही थोड़ा सा शहद व् दूध भी मिला दे यह आपकी त्वचा को नरम बनाये रखने में मदद करेगा।
  • इस पेस्ट को रंग लगे स्थान पर 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दे और फिर हलके गर्म पानी से इसे धो ले। ऐसा करने से रंग आसानी से निकल जायेगा और आपको अपनी त्वचा को ज्यादा रगड़ने की भी आवश्यकता नहीं होगी।

अन्य असरकारी उपाय

फाउंडेशन और सनस्क्रीम का उपयोग

  • चेहरे की खूबसूरती को बचाने के लिए होली खेलने से पहले अपने चेहरे पर फाउंडेशन लगा ले। यह आपकी स्किन को ड्राई कलर से सुरक्षा प्रदान करने में मदद करता है। साथ ही आधे घंटे पहले सनस्क्रीम का भी उपयोग करे।

होंठो के लिए

  • होंठो को फटने से बचाने के लिए पेट्रोलियम जेली का उपयोग करे। यह होंठो की नमी को बचाये रखेगा और होंठो पर कलर का प्रभाव भी नहीं हो पायेगा।

नाखूनों को रखे सुरक्षित

  • होली के रंग को हमारे नाख़ून अत्यधिक मात्रा में अवशोषित कर लेते है। जिसके कारण उनकी चमक चली जाती है और वह कटे फटे दिखने लगते है।
  • इस समस्या से नाखुनो को बचाने के लिए उन पर नेल पेंट का उपयोग करे। यह रंगो को नाखुनो पर चढ़ने नहीं देता है जिसके कारण नाख़ून सुरक्षित रहेंगे।

आँखों का भी रखे ख्याल

  • होली के रंग आँखों को भी प्रभावित करते है। कई लोगो को इन रंगो के आँखों में जाने से दिखाई देना भी बंद हो जाता है। साथ ही आँखों में जलन और दर्द होने लगता है। रंगो के कारण आंख में इन्फेक्शन की संभावनाएं भी बढ़ जाती है।
  • इसलिए जब भी रंगो का इस्तेमाल करे तो अपनी आँखों में रंग को जाने से बचाये और कलर लगवाते समय आँखे अच्छे बंद करके रखे।

लंबे समय तक गीले कपड़ो में न रहें

  • गीली होली खेलने से कपडे गीले हो जाते है। ज्यादा देर तक गीले कपड़ो में रहना भी हानिकारक होता है।
  • ज्यादा देर तक गीले कपड़ो में रहने से शरीर पर रैशेज की समस्या उत्पन्न हो
  • सकती है। साथ ही यह रंगो को त्वचा में अवशोषित करने में मदद करती है। जिस कारण भी रंगो को निकालना मुश्किल हो जाता है।

उपरोक्त सुझावों को ध्यान में रखकर आप एक सुरक्षित होली का आनंद उठा सकते है। साथ ही अपनी होली को एक यादगार और खास होली बना सकते है।

नोट - होली के त्यौहार पर बाजारों में कई प्रकार की मावे की मिठाइयां भी उपलब्ध रहती है जिनमे मिलावट भी हो सकती है। इसलिए मावे से सतर्क रहे यह आपकी सेहत को नुकसान पंहुचा सकते है।

Subscribe to