Home Remedies for Gum Pain: मसूड़ों के दर्द और सूजन से निजात पाने के घरेलू इलाज

Home Remedies for Gum Pain: मसूड़ों के दर्द और सूजन से निजात पाने के घरेलू इलाज

आज के जमाने में मनुष्य दाँतों से जुड़ी कई तरह की बीमारियों का शिकार हो रहा है। किसी को दातों में दर्द होता है तो किसी को मसूड़ों में। मसूड़ों में दर्द और सूजन की समस्या भी बहुत आम है और इससे आजकल बहुत लोग परेशान रहते हैं।

दाँतों से जुड़ी बीमारी बहुत ही खतरनाक होती है और जानलेवा होती है। अक्सर आपने देखा होगा लोगों के दांत पीले हो जाते है या तो दातों में सड़न लग जाती है और कई बार मसूड़ों में सूजन आ जाती है। इस सभी कारणों से भी दांत में दर्द होता है। दांत का दर्द बहुत तेज होता है क्योंकि यह एक सेंसिटिव एरिया होता है।

आजकल मसूड़ों में सूजन आना एक आम बात बन गई है। मसूड़ों में सूजन का मुख्य कारण है विटामिन सी की कमी। मसूड़ों मे सूजन आने से मसूड़े कमजोर होकर गलने और सड़ने लगते है जिसके कारण दांत में समस्या आने लगती है। खट्टा, मीठा, ठंडा या गर्म चीज़ खाने या पीने से कमजोर और अस्वस्थ दाँतों में दर्द उभरता है। कई बार मसूड़ों में सूजन आने के साथ साथ खून भी आने लगता है और मुँह से दुर्गंध भी आने लगती है। कैविटी, पायरिया और दाँतों में कुछ चुभने से इनमे दर्द होता है। गम सूजन कई वजहों के कारण हो सकती है, जैसे कि जिन्ग्वाइटिस, संक्रमण, पोषण संबंधी कमी या गर्भावस्था।

यदि आप चाहते है आपके दांत साफ़ और चमकदार रहे तो आपको इनका ख्याल रखना बहुत ही जरूरी है। आप चाहे तो अच्छे डेंटिस्ट को दिखा सकते है। बहुत से लोग दांत के डॉक्टर के पास जाने से डरते है। अगर आप घर पर ही अपने दाँतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखना चाहते है तो आज हम आपको बताने जा रहे है Home Remedies for Gum Pain जिससे आप अपने दातों का ख्याल घर पर ही अच्छे से रख पाएंगे।

Home Remedies for Gum Pain: मसूड़ों में होने वाले दर्द से छुटकारा पाने के उपाय

Home-Remedies-for-Gum-Pain-in-Hindi

जब मसूड़ों में सूजन आती है तो यह बहुत दर्द पैदा करता है। इसका दर्द इतना तेज होता है कि आप कुछ खा भी नहीं सकते हैं और ब्रश करने में भी आपको तकलीफ आती है। कई बार ज्यादा मीठा खाने से, कुछ कड़क खाने से या दाँतों में कुछ चुभ जाने से Gum Pain होता है। बाजार में तो कई तरह के जेल व माउथवाश आते है पर जो मसूड़ों के दर्द से राहत दिलाते है पर यह ठीक करने में बहुत समय लेते है। तो आइये आज बताते हैं आपको मसूड़ों के दर्द और सूजन के लिए घेरलू उपाय जिससे आपको जल्दी फर्क नज़र आने लगेगा।

बबूल की छाल:

  • मुंह से संबंधित समस्याओं के निदान में बबूल बहुत महत्वपूर्ण होता है।
  • बबूल की छाल को पानी में उबाल कर या इसका काढ़ा बना कर कुल्ला करने से मसूड़ों के दर्द और सूजन को कम किया जा सकता है।
  • बबूल की फली में नमक डालकर मंजन करने से मसूड़े के दर्द को कम किया जा सकता है।
  • बबूल का उपयोग करने से मसूड़ों में से खून बहना भी बंद हो जाता है।
  • यदि आप बबूल के काढ़े से दिन में 2 से 3 बार कुल्ला करते है तो आपके दांत और मसूड़े दोनों मजबूत रहेंगे और सड़न से भी बचे रहेंगे।
  • इसलिए बबूल का उपयोग करे अगर आप दर्द से जल्दी निजात पाना चाहते है तो।

नमक के पानी से गरारे

  • नमक हमारे मुँह के ph को बढ़ाने में मदद करता है।
  • मुंह से संबंधित समस्याओं के निदान में नमक बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।
  • नमक के पानी से कुल्ला करने से मुँह में होने वाले संक्रमण से बचाव होता है जो मसूड़े में दर्द और सूजन आने का एक कारण है।
  • नमक के उपयोग कई सारे टूथपेस्ट और माउथवाश को बनाने के किया जाता है।
  • नमक के गरारे करने से हमारे मसूड़ों में सड़न नहीं लगती है और यह मुँह में जमे प्लाक को हटा देता है।
  • आप चाहे तो नमक के साथ नीम के पत्ते का भी उपयोग कर सकते है। नीम का उपयोग Masudo me Dard ka Ilaj के लिए भी होता है।
  • इसलिय जिन लोगों के मसूड़े में सूजन है वे दिन 2 से 3 बार नमक के पानी से गरारे करे ताकि आपके मसूड़े और दांत दोनों साफ़ व स्वस्थ रहे।

कैस्टर आयल

  • इस तेल में एंटी इंफ्लेमेटरी के गुण होते है। इस तेल को एरंड का तेल भी बोलते है।
  • Masudo me Dard और सूजन को कम करने के लिए यह बहुत करागर माना जाता है।
  • मसूड़े पर इसे लगाने से दर्द से राहत मिलती है और साथ साथ यह सूजन को भी कम करता है।
  • यह मुँह की दुर्गंध को भी कम करता है। यह आयल एक Gum Pain Remedy के रूप में भी उपयोग किया जाता है।

निम्बू

  • निम्बू में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है और इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी के गुण होते है जो बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते है।
  • निम्बू हमारे दांत का पीलापन दूर करने में मदद करता है और सड़न लगने से बचाता है।
  • मसूड़ों की सूजन के दर्द को कम करने के लिए निम्बू के रस को सूजन वाली जगह लगाए या तो अपने टूथपेस्ट में निम्बू का रस मिला कर ब्रश करे। इससे सारे बैक्टीरिया मर जायँगे और दर्द व सूजन से राहत मिलेगी।
  • निम्बू के छिलके से दाँतों पर मंजन करने से मसूड़े मजबूत बनेंगे और मुँह से दुर्गंध भी चली जयगी।
  • निम्बू का उपयोग करने से Gum Disease का खतरा कम रहता है।
  • निम्बू का उपयोग कई सारे माउथवाश और टूथपेस्ट में होता है।

सरसों का तेल

  • सरसों के तेल में रोगाणुरोधी गुण होता है जो सूजन को दूर करने तथा मसूड़ों की सूजन से राहत पहुंचाने में सहायक होता है।
  • यदि मसूड़ों में तेज दर्द हो रहा हो तो सरसो के तेल में पीसी हल्दी और नमक मिलाकर दर्द वाली जगह पर लगाए। इससे दर्द कम हो जायेगा और सूजन भी कम होने लगेगी।

एलोवेरा

  • एलोवेरा Gum Pain Relief जेल की तरह काम करता है।
  • एलोवेरा में ऐसे पोषक तत्व होते है जो कई सारी बीमारियों से लड़ने में सहायक होता है।
  • इसके जेल में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते है।
  • एलोवेरा के जेल को मसूड़ों पर लगाने से सूजन कम होती है और यह मसूड़ों से खून आना जैसी समस्या से छुटकारा दिलाता है।

इसके अलावा भी बहुत से घेरलू उपाय है, जो मसूड़ों के सूजन की समस्या को दूर कर सकता है और यदि आप चाहते की आपके दांत और मसूड़े स्वस्थ रहे तो आप दिन में 2 बार ब्रश करे और अच्छे टूथपेस्ट का उपयोग करे ताकि आपके मुँह में प्लाक ना जमे और पीलापन न लगे।

Subscribe to