Home Remedies For Nausea: अधिक खाना बन सकता है मतली की समस्या का कारण

Home Remedies For Nausea: अधिक खाना बन सकता है मतली की समस्या का कारण

लाइफ स्टाइल और खानपान हमारे जीवन को बहुत प्रभावित करते हैं। इनके सही ढंग से ना होने के कारण कई तरह की परेशानियाँ आने लगती है। कभी कभी जब आप गलत खा लेते है तो इससे आपको उलटी या फिर मतली जैसी समस्या भी आने लगती है।

आपने अक्सर देखा होगा की जब हम भारी और मसालेदार भोजन कर लेते है तो इससे हमारा मन बेचैन हो उठता है साथ ही हमे मतली जैसा महसूस भी होता है।

हम मतली (Nausea) को कम करने के लिए दवाओं का सहारा भी लेते है। लेकिन ज्यादा मात्रा में दवा का सेवन करना भी गलत होता है। आप मतली जैसी समस्या को घरेलू नुस्खों की मदद से भी कम कर सकते है।

घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करने से मतली की समस्या ठीक हो जाती है साथ ही इसके साइड इफ़ेक्ट भी नहीं होते है। जानते है Home Remedies For Nausea के बारे में विस्तार से।

Home Remedies For Nausea: जाने मतली की समस्या के कारण, लक्षण और उपचार

Home-Remedies-For-Nausea-in-Hindi

मतली या जी मचलाने के कारण: Causes of Nausea

मतली होने के कई कारण हो सकते है जैसे की -

  • तेल और मसालेदार खाना अधिक मात्रा में खाने से
  • ज्यादा खाना खाने से
  • दूषित भोजन करने से
  • बीमारी के वजह से
  • गर्भावस्था
  • विषाणुजनित संक्रमण के कारण
  • अधिक मात्रा में शराब का सेवन
  • पेट में किसी प्रकार का संक्रमण, पेट के फ्लू
  • मोशन सिकनेस

उपरोक्त कारणों से मतली की समस्या उत्पन्न हो सकती है।

मतली के लक्षण: Nausea Symptoms

मतली होने के कुछ लक्षण भी देखे जा सकते हैं, जैसे
मतली की समस्या को आप छाती के ऊपरी पेट के हिस्से और गले में अनुभव कर सकते है। साथ ही आपको भोजन करने की इच्छा भी नहीं होती है। इसके अतिरिक्त

  • बेहोशी आना
  • चक्कर आना
  • दस्त की परेशानी
  • बुखार का होना
  • सुस्ती
  • साँस लेने में कठिनाई
  • ज्यादा पसीना आना
  • छाती में दर्द की समस्या भी इसमें होती है।

Nausea Remedies

मतली को दूर करने के लिए आप घरेलू कर सकते है। जानते है वह कौन कौन से उपाय है।

निम्बू से करे मतली को दूर

निम्बू का रस मतली की समस्या को दूर करने के लिए लाभकारी होता है। इसलिए इसका उपयोग करना अच्छा होता है। निम्बू में सिट्रिक एसिड होता है जो की पेट के एसिड को दूर करने में मदद करता है।

उपयोग विधि

  • मतली की समस्या को रोकने के लिए ताजे निम्बू का रस निकाल लें और उसमे नमक को मिला कर पी जाए। ऐसा करने से तुरंत मतली से राहत मिलती है।
  • इसके अतिरिक्त यदि आप निम्बू में शहद मिला कर भी चाटते है तो इससे भी राहत मिलती है।

मतली के लिए पुदीना

पुदीना भी मतली को दूर करने के लिए लाभकारी होता है। पुदीने में एंटी बैक्टीरियल तत्व होते है जो की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते है जिसके कारण जी मचलाना बंद हो जाता है।

उपयोग विधि

  • मतली या फिर जी मिचलाने की समस्या को दूर करने के लिए पुदीने की चाय का सेवन किया जा सकता है या फिर आप इसकी पत्तियों को भी चबाकर खा सकते है
  • साथ ही बाजार में पुदीने की कई तरह की कैंडी भी आती है। आप उसका भी इस्तेमाल कर सकते है।

अदरक का उपयोग

मतली जैसी समस्या को दूर करने के लिए अदरक भी बहुत लाभकारी होता है। यह पेट के एसिड को ठीक करने में मददकार होता है।

उपयोग विधि

  • इसका उपयोग करने के लिए अदरक के टुकड़े को पानी में उबाल ले और फिर उसमे शहद मिला दे।
  • इस चाय को गर्म गर्म पीये। ऐसा करने से मतली की समस्या दूर हो जाती है।

प्याज का सेवन

प्याज का सेवन करने से भी मतली को दूर किया जा सकता है। प्याज में पाए जाने वाले गुण मतली को दूर करने में मदद करते है।

उपयोग विधि

  • मतली को दूर करने के लिए एक प्याज ले और उसका रस निकाल ले। इस रस में एक अदरक को बारीक पीस ले और मिला दे।
  • इसका सेवन करे, इससे मतली दूर हो जाती है। साथ ही पेट भी स्वस्थ्य रहता है।

एंटी बैक्टीरियल शहद

शहद में एंटी बैक्टीरियल तत्व पाए जाते है जो की मतली को दूर करने में मदद करते है। इसका उपयोग करने से प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। इसलिए इसका इस्तेमाल करना लाभकारी होता है।

उपयोग विधि

  • इसका उपयोग करने के लिए एक गिलास पानी ले लें और उसमे थोड़ा सा सेब का सिरका मिला ले।
  • साथ ही इस पानी में थोड़ा शहद भी मिला दे। इस पानी को पीने से मतली दूर हो जाती है।

अन्य Nausea Cures

  1. उपरोक्त उपायों के अतिरिक्त आप जीरे से निर्मित चाय का भी सेवन कर सकते है यह भी मतली को दूर करती है।
  2. साथ ही दालचीनी में भी एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते है जो मतली को आसानी से दूर कर सकती है इसलिए गर्म पानी में दालचीनी को मिलाकर उसका भी सेवन किया जा सकता है।
  3. मतली को दूर करने के लिए सबसे आसान तरीका सोंफ का सेवन करना भी होता है आप इसे चवा कर भी खा सकते है या फिर इसकी चाय पीने से भी फायदा हो जाता है।
  4. आप मतली को दूर करने के लिए चावल के पानी का भी उपयोग कर सकते है। यह भी लाभकारी उपाय होता है।
  5. इसके अतिरिक्त यदि आपको मतली सा महसूस हो रहा है तो आप उलटी भी कर सकते है ऐसा करने से भी राहत मिलती है।

सावधानियां

  • मतली जैसी समस्या से बचने के लिए मसालेदार भोजन नहीं करना चाहिए साथ ही ज्यादा खाना भी नहीं खाना चाहिए।
  • जितना हो सके तरल पदार्थ का सेवन करना चाहिए। ताकि आपके शरीर में पानी की पूर्ति रहे।
  • भोजन को थोड़ा थोड़ा करके खाना चाहिए ना की एक ही बार में पूरा खाये।
  • खाना खाने के तुरंत बाद नहीं सोना चाहिए। ऐसा करने से खाना सही से पचता नहीं है और फिर इससे भी मतली की समस्या हो जाती है।

उपरोक्त उपायों को अपनाकर आप मतली और जी मिचलाने जैसी समस्या से छुटकारा पा सकते है साथ ही अपने पेट को भी आराम दे सकते है। इसके कोई भी साइड इफ़ेक्ट नहीं होते है फिर भी यदि आपको इनसे आराम नहीं मिल पा रहा है तो आप अपने डॉक्टर को भी दिखा सकते है और सही उपचार भी पा सकते है।

Subscribe to