How To Remove Dead Skin From Face: डेड स्किन हटाकर अपने चेहरे को बनाये सुन्दर

How To Remove Dead Skin From Face: डेड स्किन हटाकर अपने चेहरे को बनाये सुन्दर

जब चेहरे पर डेड स्किन बढ़ने लग जाती है तब इसके कारण चेहरे की सुंदरता कही खोने लग जाती है। डेड स्किन यानि की मृत कोशिकाएं चेहरे पर जमा होने लगती है तो स्किन पर झाइयाँ और लाइन्स आदि दिखाई देने लगती है जिसकी वजह से चेहरे की स्किन डल हो जाती है और चेहरा सांवला और मुरझाया सा नजर आने लगता है। ये डेड स्किन आपके चेहरे की चमक को खत्म करने लगती है।

Dead Skin on Face के बढ़ने के कई सारे कारण होते है जैसे धूल, प्रदूषण, धूप आदि के कारण भी चेहरे पर सबसे ज्यादा मृत कोशिकाएं जमा होने लगती है।

चेहरे पर से Dead Skin को हटाने के लिए सिर्फ चेहरे को धोना काफी नही होता इसके लिए और भी कई नुस्खो को अपनाकर इन डेड स्किन को हटाया जा सकता है और चेहरे की सुंदरता को वापस लाया जा सकता है।

घरेलू नुस्खो को आज़माकर चेहरे में चमक लायी जा सकती है। हमारे घर में ऐसी कई चीजे मौजूद होती है जिन का अगर इस्तेमाल किया जाये तो इन मृत कोशिकाओं को खत्म किया जा सकता है। खाने में सही आहार की कमी के कारण भी कई बार त्वचा अनहेल्दी नजर आने लगती है। जानते है How To Remove Dead Skin From Face के बारे में।  

How To Remove Dead Skin From Face: डेड स्किन की समस्या से कैसे बचाएं चेहरे को?

जाने चेहरे से डेड स्किन को हटाने के असरदार नुस्खे

  • Dead Skin on Face की वजह से धीरे धीरे आपकी त्वचा डैमेज होने लगती है। जिससे स्किन पर मुहांसे, दाग, धब्बे आदि समस्याएँ होने लगती है। डेड स्किन के कारण त्वचा रुखी और बेजान नजर आने लगती है।
  • ये मृत कोशिकाएं चेहरे की नमी को खत्म कर देती है और चेहरा बहुत ही भद्दा नजर आने लगता है। पर अगर कुछ स्क्रबर और क्रीम का इस्तेमाल किया जाये तो इससे चेहरे को फिर से कोमल और मुलायम बनाया जा सकता है।

आज हम आपको इस आर्टिकल में चेहरे की डेड स्किन को कैसे खत्म किया जा सकता है और चेहरे की स्किन को किस तरह निखारा जा सकता है, इसके बारे में कुछ नुस्खे बतायेंगे जिन्हें आजमाकर आप अपने चेहरे को सुन्दर और ग्लोइंग बना सकते है।

चेहरे की डेड स्किन को हटाये: Remove Dead Skin From Face

निम्बू

  • निम्बू Dead Skin Remover के तौर पर चेहरे के लिए बहुत असरकारक और फ़ायदेमंद होता है।
  • इसके लिए आप आधा चम्मच चीनी और 1 चम्मच नींबू का रस मिला कर पेस्ट तैयार कर लें और इस मिश्रण को त्वचा पर लगाते हुए हल्के हाथों से मसाज करें।
  • कुछ देर बाद चेहरे को साफ़ पानी से धो ले। इससे चेहरे की मृत कोशिकाएं निकल जाती है और रंग भी साफ़ होता है। चेहरे को निखारने के लिए ये सबसे अच्छा स्क्रब है।

चीनी

  • चीनी डेड स्किन को हटाने के लिए उपयोगी होती है। इसके लिए आप 2 चम्मच जैतून का तेल ले लीजिये और इसमें 2 चम्मच शहद मिला दीजिये।
  • अब थोड़ा सा निम्बू का रस और चीनी के दाने में मिला लीजिये और इन सभी को अच्छे से मिक्स कर लीजिये।
  • इसे चेहरे पर लगा लीजिये और 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से साफ़ कर लीजिये। इससे आपके चेहरे के दाग-धब्बे भी खत्म हो जायेंगे और चेहरे की डेड स्किन भी निकल जाएगी।

पपीता

  • दूध में पपीते के गुदे को अच्छे से मिक्स करके चेहरे पर लगाएं। पपीते में एक प्रकार का एंजाइम होता है जो कि डेड स्किन को निकाल कर चेहरे के दाग-धब्बों को दूर करता है।
  • इस मिश्रण को गदर्न तथा चेहरे पर लगाएं, फिर 2 मिनट के लिये मसाज करें। इसके बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लीजिये।
  • इस प्रयोग को सप्ताह में 2-3 बार करें। इससे चेहरे की डेड स्किन खत्म हो जाएगी और चेहरे का निखार वापस आ जायेगा।

ओटमील

  • 3-4 चम्मच ओटमील को एक बौल में ले फिर इसमें 2 चम्मच शहद और 3 चम्मच दही मिला लीजिये।
  • अब इन सभी को मिक्स कर लीजिये और पेस्ट को चेहरे पर लगा लीजिये।
  • 15 मिनट बाद चेहरे को साफ़ पानी से धो ले। इसे सप्ताह में दो बार लगाये, इससे धीरे धीरे चेहरे की डेड स्किन खत्म होने लगेंगी।
  • ओटमील में निम्बू का रस और शहद मिलकर भी चेहरे पर लगा सकते हैं। ये भी एक अच्छे स्क्रबर का काम करता है। ओटमील त्वचा को एक्सफॉलिएट करता है।

बेसन

  • बेसन जहां रंग निखारने के लिए कारगर होता है वहीं इससे चेहरे की डेड स्किन भी निकल जाती है।
  • इसके लिए बेसन में थोड़ा सा गुलाब जल मिलाकर इसका पेस्ट बना लीजिये।
  • चाहे तो एक चुटकी हल्दी भी इसमें मिला सकते है। इस पेस्ट को चेहरे पर लगा ले और सूखने के बाद पानी से चेहरा साफ़ कर ले।
  • इससे डेड स्किन भी खत्म होने लगती है और रंग में भी निखर आता है।
  • चेहरे को हमेशा ग्लोइंग बनाये रखने के लिए यह एक अच्छा उपाय है।

कॉफी पाउडर में ओलिव आयल और चीनी

  • कॉफी पाउडर में ओलिव आयल और चीनी मिला लीजिये। अब इसे चेहरे पर लगा लीजिये सूखने पर चेहरे को साफ़ पानी से धो ले।
  • यह एक अच्छा स्क्रबर है। चेहरे से डेड स्किन को हटाने के लिए इसे सप्ताह में 1 या 2 बार लगा सकते है।

एवोकाडो के बीज

  • एवोकाडो के बीज त्वचा से डेड स्किन को हटाने के लिए बहुत उपयोगी होते है।
  • इसके लिए एवोकाडो के बीज को पीसकर इसका पाउडर बना ले।
  • 1 चम्मच ओलिव आयल, शहद और एवोकाडो के पाउडर को मिलाकर मिक्स कर लीजिये और इस पेस्ट को चेहरे पर लगा लीजिये।
  • इसे सप्ताह में एक या दो बार लगाया जा सकता है।

बादाम

  • बादाम चेहरे की डेड स्किन को हटाने और चेहरे की त्वचा को हमेशा जवां बनाये रखने में बहुत उपयोगी होती है।
  • इसके लिए आप 7-8 बादाम को रात मे दूध में भिगोकर रख दे।
  • सुबह में बादाम के छिलके निकालर इसका पेस्ट बना ले इस पेस्ट को चेहरे पर अच्छे से लगा ले।
  • सूखने के बाद इसे पानी से धो ले। इससे चेहरे की त्वचा में टाइटनेस आती है चेहरा दाग धब्बो से मुक्त होता है और चेहरे की डेड स्किन खत्म होती है।
  • चेहरे को जवां और दमकता बनाये रखने के लिए यह सबसे अच्छा तरीका है।

इसके अलावा  Dead Skin Removal Cream भी आती है जिसका उपयोग किया जा सकता है।

Subscribe to