Kalonji Ke Fayde: सर्दी जुकाम से लेकर कैंसर तक के लिए लाभकारी होती है कलौंजी

Kalonji Ke Fayde: सर्दी जुकाम से लेकर कैंसर तक के लिए लाभकारी होती है कलौंजी

हमारे घरों में ऐसी कई चीजे मिल जाती है जिसका उपयोग करने से कई तरह के रोग आसानी से दूर हो जाते है। हम रोज उन चीजों का सेवन करते है परन्तु बहुत ही कम लोग होंगे जो इन चीजों के फायदे के बारे में जानते है।

घरो में उपयोग में आने वाले ऐसे कई मसाले या फिर ऐसे पदार्थ होते है जो खाने का स्वाद बढ़ाने का कार्य करते है। यह पदार्थ किसी जड़ी बूटी के कम नहीं होते है। कई गुणों से भरपूर होते है। जी हाँ ऐसी ही एक चीज के बारे हम बात कर रहे है जो घरों में आसानी से मिल जाती है। हम बात कर रहे हैं कलौंजी की।

कलौंजी का उपयोग कई डिशेज को स्वादिष्ट बनाने में किया जाता है। कलौंजी सेहत के लिए बहुत फ़ायदेमंद भी होती है। कलौंजी का उपयोग करने से कोई साइड इफ़ेक्ट भी नहीं होते ही जैसे की दवाओं के सेवन करने से होते है।

Kalonji का उपयोग करने से कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है। ये सर्दी जुकाम जैसी सामान्य समस्याओं से ले कर कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों तक में राहत पहुंचाने का काम करता है। आइये आज के लेख में जानते है Kalonji Ke Fayde के बारे में विस्तार से।

Kalonji Ke Fayde: जाने इसके अद्भुत फायदे और सावधानियां

Kalonji-Ke-Fayde-in-Hindi

कलौंजी क्या है? What is Kalonji

  • कलौंजी एक प्रकार का बीज होता है जिसको कई अलग अलग नामों से जाना जाता है जैसे- मंगरैल, काला जीरा, काले बीज आदि।
  • इस बीज का उपयोग कई प्रकार के स्वादिष्ट पकवान बनाने में किया जाता है।
  • इसका पौधा लगभग 12 इंच लम्बा होता है।
  • कलौंजी के पौधे को ज्यादातर दक्षिण पश्चिम एशिया में देखा जा सकता है। कलौंजी की खेती भारत में भी की जाती है।
  • कलौंजी के फूल हल्के पीले और नीले रंग के होते है। जो की सर्दियों के समय खिलते है। यह फूल दिखने में तारे जैसे लगते है।
  • कलौंजी में कई पोषक तत्त्व पाए जाते है सोडियम, कैल्शियम, पोटैशियम, फाइबर आदि। साथ ही प्रोटीन और अमीनो एसिड भी इसमें भरपूर मात्रा में होते है।

कलौंजी का उपयोग

  • कलौंजी के बीजो का उपयोग डायरेक्ट पकवान बनाने में किया जाता है साथ ही इसके बीज का तेल भी बनाया जाता है जो की बहुत लाभकारी होता है।
  • कलौंजी के बीजो को पीस कर उसका उपयोग शहद और सिरका के साथ भी किया जाता है।
  • इसके बीजो का उपयोग मसालों के रूप में भी करते है।

कलौंजी के फायदे: Kalonji Benefits

रक्त को साफ करने में सहायक

  • कलौंजी खून को साफ करने का कार्य करती है। यह रक्त में उपस्थित विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाल कर रक्त को साफ कर देती है इसलिए इसका सेवन करना अच्छा होता है।
  • इसका सेवन करने के लिए आप कलौंजी को सुबह खाली पेट खा सकते है, यह बहुत ज्यादा फ़ायदेमंद होता है।

सर दर्द में आराम दिलाये

  • कलौंजी का तेल भी बहुत ही फ़ायदेमंद होता है। इसका उपयोग करने से सिरदर्द की समस्या दूर हो जाती है।
  • यह एक बहुत ही सरल और प्राकृतिक उपाय है। सिरदर्द को दूर करने के लिए कलौंजी के तेल से सर पर धीरे धीरे मसाज करनी चाहिए। ऐसा करने से सिरदर्द तुरंत दूर हो जाता है।

बालों के लिए लाभकारी

  • कलौंजी बालों को भी स्वस्थ बनाने का कार्य करती है। इसके उपयोग से बालों की वृद्धि होती है साथ ही नए बाल भी आसानी से आने लगते है।
  • इसका उपयोग करने के लिए ऑलिव ऑयल में यदि आप कलौंजी की तेल को मिलाते है और उससे सिर की मसाज करते है तो ऐसा करने से नए बाल आने लगते है।
  • इसकी अन्य विधि के लिए निम्बू के रस से करीब करीब 20 मिनट तक मसाज करे और उसके बाद बालों को धो ले। फिर कलौंजी के तेल से बालों की मसाज करे। मसाज करने के बाद बालों को कुछ देर के लिए वैसे ही रहने दे।
  • यदि इस प्रक्रिया को नियमित रूप से किया जाता है तो बालों के झड़ने की समस्या से छुटकारा मिल जाता है।

कैंसर में फ़ायदेमंद

  • कलौंजी का सेवन करने से कैंसर में भी राहत मिलती है।
  • इसका उपयोग करने के लिए आधा चम्मच कलौंजी के तेल को एक गिलास अंगूर के रस में मिला ले। फिर इस मिश्रण को दिन में तीन बार पियें। ऐसा करने से कैंसर रोग ठीक होने लगता है।
  • इसके अतिरिक्त हलवा में कलौंजी डाल कर भी इसका सेवन करना लाभकारी होता है।

पेट दर्द की समस्या को दूर करे

  • पेट में दर्द हो रहा है तो कलौंजी का सेवन करने से यह दर्द छू मंतर हो जाता है।
  • इसका सेवन करने के लिए एक ग्लास पानी ले लें और उसमे निम्बू के रस की कुछ बुँदे मिला ले
  • साथ ही आधा चम्मच कलौंजी का तेल और 2 चम्मच शहद भी इसमें मिला ले। इस मिश्रण को दिन भर में दो बार पिए। ऐसा करने से पेट दर्द दूर हो जाता है।

अन्य Kalonji ke Faide

  • यह उलटी और पीलिया की समस्या को भी ठीक करने में मदद करती है। सर्दी जुकाम होने पर कलौंजी का सेवन करना फ़ायदेमंद होता है।
  • यदि कलौंजी का नियमित रूप से सेवन किया जाये तो इससे चहरे पर कील मुंहासो की समस्या भी दूर हो जाती है।
  • जोड़ों के दर्द में कलौंजी के तेल का उपयोग कर दर्द को दूर किया जा सकता है।
  • अस्थमा रोगी को कलौंजी का सेवन करने से राहत मिलती है। कब्ज की शिकायत होने पर कलौंजी का सेवन करना उत्तम होता है।
  • सूजन को दूर करने के लिए कलौंजी का उपयोग किया जा सकता है। पथरी की समस्या के लिए भी कलौंजी बहुत लाभकारी होती है।
  • हिचकी और मानसिक तनावों को दूर करने के लिए भी कलौंजी का उपयोग करना अच्छा होता है।

सावधानी

  • यदि आप गर्भवती है तो आपको कलौंजी का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इसका सेवन करने से गर्भपात की समस्या उत्पन्न हो सकती है।
  • यदि आप किसी रोग की दवा पहले से ही ले रहे है तो कलौंजी का उपयोग शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर से ज़रूर संपर्क करे।
  • कलौंजी का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए यह दर्द उत्पन्न कर सकता है।
  • जो लोग उच्च रक्तचाप की दवा ले रहे है उन्हें भी कलौंजी के सेवन से बचना चाहिए।

उपरोक्त फ़ायदों को जानने के बाद आप भी अपने घर में कलौंजी का सेवन शुरू कर दे। यह आपको और आपके परिवार को स्वस्थ्य रखने में मदद करेगी। साथ ही यह जानकारी आप अपने हितैषियों को भी बता सकते है।

Subscribe to