Kegel Exercises For Women: महिलाओं की समस्याओं से निजात दिलाती है कीगल एक्सरसाइज

Kegel Exercises For Women: महिलाओं की समस्याओं से निजात दिलाती है कीगल एक्सरसाइज

एक्सरसाइज करना सभी के लिए बहुत फ़ायदेमंद होता है चाहे महिलाएं हो या पुरुष सभी को स्वस्थ्य जीवन जीने के लिए व्यायाम करना बहुत जरूरी है। इन्हीं एक्सरसाइज की फेहरिस्त में एक एक्सरसाइज होती है जो महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम नही है। इस एक्सरसाइज को करने से महिलाओं को एक या दो नही बल्कि कई तरह की समस्याओं से छुटकारा मिलता है। इस एक्सरसाइज का नाम है Kegel एक्सरसाइज है। इसे मुख्यतः पेल्विक फ्लोर की मसल्स को मज़बूती प्रदान करने के लिए किया जाता है।

इस एक्सरसाइज को करने मात्र से महिलाएं अपनी कई सारी बिमारियों से निजात पा सकती है। आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिये किगल एक्सरसाइज को करने के जितने फायदे बताने वाले है आप उन्हें जानकर हैरान हो जायेंगे की किसी एक्सरसाइज से क्या वाकई इतना लाभ हो सकता है। पर यकीनन किगल एक्सरसाइज महिलाओं के लिए एक बहुत लाभकारी व्यायाम माना जाता है।

Kegel Exercises को करना भी बहुत आसान होता है, इसे हर उम्र की महिलाएं आसानी से कर भी सकती है और सभी महिलाओं को इसके फायदे भी देखने को मिलते है। साथ ही किगल एक्सरसाइज को करने से किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नही होता। इसे गर्भवती महिलाएं भी आसानी से कर सकती है, गर्भवती महिलाओं को किगल एक्सरसाइज करने से गर्भावस्था के दौरान होने वाली कई तरह की परेशानियों में राहत मिलता है।

कीगल एक्सरसाइज को करने से आपको पेल्विक क्षेत्र यानि की श्रोणि सतह की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। कीगल एक्सरसाइज को करने से आप अपने बढे हुए पेट को भी कम कर सकते है। इसे करने से पेट की मांसपेशियां भी मजबूत होती है। कीगल एक्सरसाइज सिर्फ महिलाओं के लिए ही नही बल्कि पुरुषों के लिए भी बहुत फ़ायदेमंद मानी जाती है। आइये आज के लेख में जानते हैं इसी लाभकारी Kegel Exercises For Women के बारें में विस्तार से।

Kegel Exercises For Women: जाने कैसे कीगल एक्सरसाइज है महिलाओंं के लिए लाभकारी

Kegel-Exercises-For-Women-in-Hindi

कीगल एक्सरसाइज को कैसे करे: How to do Kegel Exercises

क्लासिक कीगल एक्सरसाइज

  • अपने श्रोणि तल की मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए इसे किया जाता है।
  • श्रोणि क्षेत्र को मजबूत करने के लिए गर्भावस्था के दौरान यह अभ्यास जरूरी है।
  • क्लासिक कीगल एक्सरसाइज को करने के लिए आप किसी भी फर्श पर बैठ जाये फिर निचले पेट के क्षेत्र या जांघ को दबाए बिना केवल श्रोणि एरिया को टाइट करे।
  • फिर उसे ढीला छोड़े और कम से कम 10 से 15 बार इस प्रक्रिया को दोहराए। इसे एक दिन में 10-10 के सेट में 3 बार करे।

ब्रिज

  • इसे करने के लिए आप सबसे पहले पीठ के बल जमीन पर लेट जाये और फिर अपने घुटनों को मोड़ ले।
  • अब अपने कंधो को सीधे जमीन पर रखे और अपनी कमर और कूल्हों को उठाये और पेल्विक मांसपेशियों को सिकोड़ें।
  • अब आप देखेंगे की एक ब्रिज की भाति आपकी पोजीशन बन गयी है। इसके बाद पेल्विक को ढीला छोड़ दे इस प्रक्रिया को 3-4 बार दोहराए।

तितली कीगल एक्सरसाइज

  • तितली कीगल एक्सरसाइज एक बहुत अच्छी एक्सरसाइज है, इसे करने से आपको तनाव मुक्त रहने में मदद मिलता है।
  • जैसा कि कीगल एक्सरसाइज में श्रोणि क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित किया जाता है वैसे ही यह भी एक बहुत ही महत्वपूर्ण कीगल एक्सरसाइज है।
  • इसे करने के लिए अपने पैल्विक क्षेत्र के नज़दीक अपने पैरों को मोड़ते हुए एक सीधी स्थिति में बैठें।
  • अपने हाथ से अपने पैरो के पंजो को पकड़ ले और अपने पेल्विक मांसपेशियों को टाइट करते हुए अपने दोनों पैरो को मोडकर तितली की पोजीशन बनाते हुए एक साथ ऊपर और नीचे करते रहें।
  • इस दौरान अपने पेल्विक मांसपेशियों को ढीला छोड़ते जाये। कम से कम 10 बार इस प्रक्रियां को जरूर दोहराएं।
  • इससे आपके श्रोणि क्षेत्र में दबाव देने वाली आंतरिक जांघ की मांसपेशियों को मजबूत किया जा सकता है।

कीगल एक्सरसाइज

  • इसे करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं और अपने घुटने मोड़ ले।
  • अब अपने तलवो को जमीन पर रखे और मांसपेशियों को इस तरह सिकोड़ ले जैसे यूरिन रोक रहे हो।
  • एक मिनट के बाद मांसपेशियों को धीरे धीरे ढीला छोड़ दे।
  • इस तरह कीगल एक्सरसाइज को दिन में तीन से चार बार करना गर्भवती महिलाओं के साथ साथ सभी महिलाओं के लिए बहुत फ़ायदेमंद होता है।

पेल्विक टिल्ट्स

  • इसे करने के लिए खड़े होकर या लेट कर अपनी पेल्विक को आगे या पीछे की ओर मोड़े।
  • यदि आप लेटी हुई है तो पीठ के बल हाथों को फैलाएं और दोनों घुटनों को मोड़ते हुए सटा कर रखे।
  • इसके बाद अपनी एब्स को सिकोड़ते हुए अपनी सांस को छोड़े।
  • इस प्रक्रिया को कम से कम 3 से 4 बार ज़रूर दोहराए।

Kegel Workout को करने के फायदे: Benefits of Kegel Exercises

  • कीगल एक्सरसाइज को करने का सबसे मुख्य फायदा होता है जिन महिलाओं को बार बार यूरिन की समस्या होती है और वो थोड़ा भी कंट्रोल नही कर पति है। यूरिन को रोकने में या कई बार छींकते या खांसते समय भी उन्हें थोड़ी सी यूरिन निकल जाती है। ऐसे में कीगल एक्सरसाइज के नियमित अभ्यास से महिलाओं को इस समस्या से निजात मिल जाती है।
  • जिन महिलाओं को प्रेगनेंसी के बाद, वजन बढ़ने की समस्या या फिर उम्र बढ़ने के साथ पेल्विक एरिया कमजोर होने की समस्या होती है उनके इस व्यायाम के नियमित अभ्यास से पेल्विक एरिया में कसावट आती है। कीगल एक्सरसाइज को करने से अपने आप ही धीरे धीरे पेल्विक एरिया की मांसपेशियाँ मजबूत होने लगती है।
  • कीगल एक्सरसाइज के नियमित अभ्यास से महिलाओं को अपनी वेजाइना को टाइट रखने में मदद मिलती है।
  • कीगल एक्सरसाइज से सेक्स लाइफ को और भी बेहतर बनाया जा सकता है।
  • कीगल एक्सरसाइज प्रसव के बाद विशेष रूप से सहायक हो सकती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि श्रोणि की मांसपेशियों में प्रसव के बाद खिचाव और सिकुडन होती है और प्रसव के दौरान पेल्विक एरिया कमजोर होता है जिससे मूत्र सम्बन्धी समस्याएं पैदा हो सकती है और मांसपेशियों को भी कमजोर कर सकतीं है। इसलिए अगर प्रसव के बाद महिलाएं कीगल एक्सरसाइज को करती है तो वो आसानी से अपने पेल्विक एरिया को फिर से मजबूत बना सकती है।
  • गर्भावस्था के समय महिलाओं को बहुत ज्यादा यूरिन निकलने की समस्या आम होती है। ऐसे में अगर गर्भवती महिलाएं कीगल एक्सरसाइज को करती है तो उन्हें इस समस्या से बहुत हद तक आराम मिलता है।
  • कीगल एक्सरसाइज को करने से महिलाओं में स्ट्रेस की समस्या भी धीरे धीरे कम होती है।
  • कीगल एक्सरसाइज महिलाओं में बवासीर की समस्या को कम करने में सहायक होती है।

सुझाव : अगर महिलाएं गर्भावस्था के समय कीगल एक्सरसाइज को कर रही है और उन्हें इस एक्सरसाइज को करने से कोई भी परेशानी हो रही हो तो एक बार डॉक्टर से परामर्श ज़रूर ले।

Subscribe to